शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Ram Mandir : मंदिर की छत से नहीं टपक रहा पानी…सामने आया परिसर की छत से पानी आने का पूरा सच

बारिश के मौसम के बीच राम मंदिर की छत से पानी टपकने की खबरों के बीच मंदिर के अध्यक्ष ने पानी टपकने की असली वजह का खुलासा कर दिया है।

by Gulshan
जून 25, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य
Ayodhya News , Ram Mandir , Ram Mandir Water Drainage Problem
Share on FacebookShare on Twitter

Ram Mandir : राम मंदिर में रामलला के गर्भगृह में पानी निकासी की समस्या और मंदिर परिसर में छत से पानी टपकने की खबरों के बीच राम मंदिर की भवन निर्माण समिति को स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी है। समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने इन सभी तथ्यों पर से पर्दा हटाते हुए कहा कि उन्होंने खुद निरीक्षण किया है और कहीं भी कोई समस्या नहीं है। हालांकि, उन्होंने विस्तार से बताया कि पहली बरसात में ही छत से मंदिर परिसर के अंदर पानी क्यों आने लगा और गर्भगृह में जल निकासी की समस्या की वास्तविकता क्या है।

मंदिर में नहीं हैं लीकेज की समस्या

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने कहा है कि मंदिर परिसर में पानी लीकेज की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने स्वयं निरीक्षण किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माणाधीन मंडप की छत दूसरी मंजिल पर जाकर पूरी होगी और तभी बारिश का पानी मंदिर में प्रवेश करने से रुकेगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुण मंडप की छत पर अस्थाई निर्माण करके पानी और धूप से बचाव के उपाय किए गए हैं।

RELATED NEWS

: Ram Mandir Donation Theft Investigation

Donation Theft : चढ़ावा चोरी मामले की पूछताछ में आरोपी अविनाश ने उगले गहरे राज़, सामने आई चौंकने वाली जानकारियां

जुलाई 6, 2026
Ayodhya Ram Mandir Donation Case

Donation Case: चढ़ावा मामले में जांच तेज, अविनाश शुक्ला के गांव पहुंची पुलिस, कैसे तय किया योग केंद्र से राम मंदिर तक का सफर

जुलाई 3, 2026

यह भी पढ़ें : बाहुबली की देवसेना को हुई हंसने की बीमारी…हंसने पर रोक नहीं पाती अपनी हंसी, जानें क्या है इस बीमारी का नाम

उन्होंने कहा कि ये सब भ्रम लोगों ने फैलाया है। उनके अनुसार, बिजली की अंडरग्राउंड वायरिंग में अभी तार डालना बाकी है, जिसके लिए पाइप खुला हुआ है और उसी पाइप के जरिए नीचे सीवेज में पानी आया है। निर्माण में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है और राम मंदिर में उच्चतम स्तर का निर्माण कार्य हो रहा है।

निर्माण समिति के अध्यक्ष ने दी जानकारी

गर्भगृह में जल निकासी की समस्या को लेकर नृपेन्द्र मिश्रा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भगृह में भगवान के स्नान और श्रृंगार का ही जल होता है। साधु-संतों की राय पर भगवान के स्नान और श्रृंगार के जल को एक कुंड में एकत्रित किया जाता है और श्रद्धालुओं को उनकी मांग के अनुरूप यह जल उपलब्ध कराया जाता है। जल निकासी के लिए सभी मंडपों में परनाले बनाए गए हैं।

उनके अनुसार, मंदिर के फर्श को इस प्रकार से बनाया गया है कि पानी अपने आप बाहर निकल सके। उन्होंने कहा कि नागर शैली में मंदिर को सभी तरफ से बंद नहीं किया जाता है। मंदिर में मंडप के दाएं और बाएं तरफ का पोर्शन खुला हुआ है, इसलिए तेज बारिश से मंडप में छींटे आ सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण के कारण मंदिर परिसर में पानी आने की कोई संभावना नहीं है।

Tags: Ayodhya NewsRam MandirRam Mandir Water Drainage Problem
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

: Ram Mandir Donation Theft Investigation

Donation Theft : चढ़ावा चोरी मामले की पूछताछ में आरोपी अविनाश ने उगले गहरे राज़, सामने आई चौंकने वाली जानकारियां

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Ram Mandir Donation Theft Investigation:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले...

Ayodhya Ram Mandir Donation Case

Donation Case: चढ़ावा मामले में जांच तेज, अविनाश शुक्ला के गांव पहुंची पुलिस, कैसे तय किया योग केंद्र से राम मंदिर तक का सफर

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Ayodhya Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है। इस...

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

by Kirtika Tyagi
जून 27, 2026

Champat Rai Resignation Row: बिजनौर स्थित पुश्तैनी घर में हमारे सहयोगी संजीव शर्मा से बातचीत के दौरान चंपत राय के...

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावा मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी...

Ram Mandir Controversy: मजदूरों की सैलरी में राजसी ठाठबाठ, चढ़ावा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति के कई दावे सामने आए

Ram Mandir Controversy: मजदूरों की सैलरी में राजसी ठाठबाठ, चढ़ावा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति के कई दावे सामने आए

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Ram Mandir Controversy: राम मंदिर चढ़ावा मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर जांच लगातार आगे बढ़ रही है।...

Next Post
Adani

Adani: जन्मदिन पर गौतम अडानी को उपहार, अडानी पोर्ट्स को इस सम्मानित लिस्ट में स्थान

IIMC, IIMC job openings, Indian institute of mass communication, IIMC jobs

Government Job : IIMC में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 7 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें क्या है आवेदन का तरीका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist