Site icon News1India

रायसत्ती पुलिस चौकी में युवक की मौत पर बवाल, एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे

Sambhal News

Sambhal News: संभल के रायसत्ती पुलिस चौकी में एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों और स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल के लिए भेज दिया। यह मामला जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र स्थित रायसत्ती पुलिस चौकी का है।

पुलिस चौकी में युवक की मौत पर बवाल

मृतक का नाम इरफ़ान पुत्र शफीक है जो मोहल्ला खग्गू सराय का निवासी था। परिजनों के अनुसार इरफ़ान की ताई के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर पारिवारिक विवाद था जिसके चलते पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की हिरासत में टॉर्चर के कारण इरफ़ान की मौत हुई है जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

घटना की सूचना मिलने के (Sambhal News) बाद एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ असमोली कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। इसके अलावा दो थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। सीओ ने मृतक के परिजनों को शांत करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े: सैफ अली खान की हालत पहले से बेहतर, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Exit mobile version