Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Sheikh Hasina in India : शेख हसीना की डोभाल से हुई मुलाकात, बांग्लादेश की स्थिति को लेकर पीएम आवास पर चल रही बैठक

प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, अवामी लीग की नेता शेख हसीना भारत पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार, वह दिल्ली के पास गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरी हैं।

by Akhand Pratap Singh
August 5, 2024
in Breaking, विदेश
Sheikh Hasina in India
Share on FacebookShare on Twitter

Sheikh Hasina in India : प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, अवामी लीग की नेता शेख हसीना भारत पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार, वह दिल्ली के पास गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरी हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने शरण नहीं मांगी है, लेकिन कुछ समय के लिए भारत में रुकेंगी। संभावना है कि वह यहां से लंदन (यूके) के लिए रवाना हो सकती हैं।

शेख हसीना कुछ दिनों तक भारत में रुकेंगी और फिर लंदन जाएंगी। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अवामी लीग की नेता शेख हसीना भारत पहुंच गई हैं। खबर है कि ब्रिटेन ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के राजनीतिक शरण के अनुरोध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

RELATED NEWS

No Content Available

भारत बांग्लादेश की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक बैठक शुरू हो गई है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अजीत डोभाल भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े: देश में आगजनी और हिंसा के बीच लोगों से ऐसे बचकर भागी Sheikh Hasina

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे विदेश मंत्री

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं, जहां वे बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक संकट पर चर्चा करेंगे। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी बांग्लादेश के घटनाक्रम पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की है।

बांग्लादेश के राजनीतिक संकट पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर कल, यानी मंगलवार (6 अगस्त) को संसद में बयान दे सकते हैं। बांग्लादेश में हालात बेकाबू होने के बाद शेख हसीना ने इस्तीफा देकर भारत का रुख किया है।

यह भी पढ़े: हिंसा के बीच शेख हसीना ने छोड़ा देश, पहले भी ले चुकी है भारत में शरण…जानिए क्या था कारण

अजीत डोभाल ने शेख हसीना से की मुलाकात

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सोमवार (5 अगस्त) को हिंडन एयरबेस पर पहुंचकर शेख हसीना से मुलाकात की। मुलाकात के बाद एनएसए डोभाल वहां से निकल गए। सूत्रों के अनुसार, शेख हसीना कुछ दिनों तक भारत में रुक सकती हैं।

एनएसए अजीत डोभाल और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने हिंडन एयरबेस पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। भारतीय वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

 

 

 

Tags: Sheikh Hasina in India
Share200Tweet125Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Astro

Astro: इस राशि के लोगों के लिए मंगलवार बहुत रहेगा मंगलकारी, क्योंकि हनुमान जी के आशीर्वाद से उनके सभी काम होंगे पूरे

Weather

Weather Update Today:Delhi-UP में गर्मी से राहत मिलेगी, IMD ने बताया बारिश की संभावना; जानें अपने राज्य का मौसम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist