गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

आगरा का वह रहस्यमयी मंदिर जहां दिन में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग, जानिए क्या है कारण

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 22, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, आगरा, उत्तर प्रदेश, धर्म, बड़ी खबर
Agra
Share on FacebookShare on Twitter

Agra News: आगरा को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है, क्योंकि इसके चारों ओर भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें राजेश्वर, मनकामेश्वर, बलकेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिर विशेष मान्यता रखते हैं। आगरा का राजेश्वर मंदिर एक रहस्यमयी मंदिर है जिसमें एक चमत्कारी शिवलिंग स्थापित है।

यह शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है: सुबह मंगला आरती के समय सफेद, दोपहर को हल्का नीला और शाम की आरती के समय गुलाबी हो जाता है। यह मंदिर लगभग 900 साल पुराना है।

RELATED NEWS

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

जनवरी 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

दिसम्बर 16, 2025

मंदिर के उप सचिव पप्पू ठाकुर ने क्या कहा?

मंदिर कमेटी के उप सचिव पप्पू ठाकुर के अनुसार, सदियों से एक कहानी प्रचलित है। कहा जाता है कि लगभग 50 किलोमीटर दूर राजस्थान के राजाखेड़ा से एक सेठ नर्मदा नदी से शिवलिंग लेकर आ रहे थे। रात्रि विश्राम के लिए वह जिस स्थान पर ठहरे थे, वहीं शिवलिंग स्थापित हो गया। सेठ को स्वप्न में शिवलिंग ने यही स्थापित होने की इच्छा जताई और बैलगाड़ी से शिवलिंग वहीं अपने आप झटक कर स्थापित हो गया। तब से इस मंदिर का नाम राजेश्वर (Agra) पड़ा। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अचलेश्वर महादेव भी कहा जाता है।

यह भी पढ़े: Delhi-NCR में आज उमस से राहत, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP समेत, पढ़ें IMD का अपडेट

पप्पू ठाकुर बताते हैं कि उस समय राजेश्वर मंदिर के पास से यमुना नदी बहती थी और लोग यमुना का पानी लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते थे। अंग्रेजी शासन के समय शिवभक्तों के लिए परिक्रमा की व्यवस्था की जाती थी। बल्लियां लगाकर उस पर लालटेन लगाई जाती थीं और सोमवार की आरती के लिए आस-पास के गांव वालों को इकट्ठा किया जाता था।

सावन के पहले सोमवार को लगता है मेला

22 जुलाई से महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो गई है। सावन के पहले सोमवार से आगरा के शिवालयों में मेलों का आयोजन शुरू होता है। इसके बाद अलग-अलग सोमवार को आगरा के चारों महादेव मंदिरों पर मेलों का आयोजन होता है। सावन के पहले सोमवार, यानी 22 जुलाई को राजेश्वर मंदिर का मेला लगता है जिसमें हजारों भक्त शामिल होते हैं।

यह भी पढ़े: मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने किया हंगामा, कार सवार को पीटा

इस दौरान मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं होती। विदेशों से भी भक्त पूजा करने आते हैं। मंदिर के महंत रूपेश उपाध्याय के अनुसार, सात सोमवार मन से भगवान शिव की उपासना और राजेश्वर मंदिर में अभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है।

Tags: Agramysterious temple of Agrarajeshwar temple
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Agra Bhole Baba Chole Bhature Misleading Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो के जरिए...

Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Agra honor killing: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दहला देने वाला 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। एक...

दिल्ली ब्लास्ट का असर: आगरा में कश्मीरी युवकों का पुलिस सत्यापन, डॉ. परवेज के कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Agra Police: देश की राजधानी दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह...

Agra

ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Agra Fake MLA Fraud: ताजनगरी आगरा के सदर बाजार स्थित एक नामी होटल में 18 दिनों से चल रहा एक...

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

by Kanan Verma
नवम्बर 7, 2025

Agra: आगरा के कमला नगर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिट-एंड-रन मामले...

Next Post
The UP Files Film

The UP Files Film: 33 साल के फिल्मी करियर में पहली बार "द यूपी फाइल्स" में लीड रोल में नजर आएंगे मनोज जोशी

bad newz day 3 box office collection, vicky kaushal triptii dimri bad newz

Entertainment News : विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' ने तोड़ा नामी फिल्मों का रिकॉर्ड, पहले ही दिन की बंपर कमाई से सभी को चौंकाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist