शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

The UP Files Film: 33 साल के फिल्मी करियर में पहली बार “द यूपी फाइल्स” में लीड रोल में नजर आएंगे मनोज जोशी

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 22, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, मनोरंजन, राज्य, राष्ट्रीय
The UP Files Film
Share on FacebookShare on Twitter

The UP Files Film: भारतीय टेलीविजन और फ़िल्म जगत में पिछले 3 दशक से अधिक समय से अभिनय करते आ रहे दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी पहली बार अपकमिंग फ़िल्म “द यूपी फाइल्स” (The UP Files Film) में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। नीरज सहाय द्वारा निर्देशित और कुलदीप उमराव सिंह ओस्टवाल द्वारा निर्मित ‘द यूपी फाइल्स’ 26 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने क्या कहा?

मुम्बई में इस फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और मनोज जोशी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने फ़िल्म देखी और उन्हें पसन्द आई। उन्होंने कहा कि मैंने यह फ़िल्म देखी, बहुत अच्छी फिल्म है। इसमे उत्तर प्रदेश के सच को दर्शाया गया है। फ़िल्म मे प्रमुख अभिनेता मनोज जोशी हैं जिन्होंने बहुत बढ़िया अदाकारी की है। यूपी में गुंडाराज बहुत बढ़ गया था, लेकिन जब वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने तो उन्होंने बुलडोजर चलाकर वहां के गुंडाराज को खत्म किया।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

मनोज जोशी ने फिल्म के बारे में क्या कहा?

डॉ भीमराव अंबेडकर ने जो भारत का संविधान बनाया है उसके अनुसार सभी देशवासियों को चलना ही पड़ेगा, यह फ़िल्म इन्ही बातों को दर्शाती है। जो कानून को नहीं मानेंगे उनके लिए यह अच्छा नहीं होगा। मैं “द यूपी फाइल्स” (The UP Files Film) के लिए फ़िल्म के प्रमुख अभिनेता मनोज जोशी, निर्माता, निर्देशक और फ़िल्म से जुड़े सभी कलाकारों व टेक्नीशियन को बधाई देता हूँ।

The UP Files Film

मनोज जोशी ने कहा कि इस फ़िल्म में एक संवाद है बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की कद्र, न एक इंच इधर न एक इंच उधर। यह बहुत ही अद्भुत डायलॉग है। संविधान के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश को किस प्रकार बेहतर बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, और उनकी कोशिश से उत्तर प्रदेश अच्छाई की ओर चल पड़ता है। यह इस फ़िल्म में बताया गया है।”

यह भी पढ़े: आगरा का वह रहस्यमयी मंदिर जहां दिन में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग, जानिए क्या है कारण

पहली बार लीड रोल में नजर आएंगे मनोज जोशी

1991 से मनोरंजन जगत में काम कर रहे मनोज जोशी को इतने लंबे कैरियर में पहली बार मुख्य भूमिका मिली है। इस संदर्भ में उन्होंने उत्साहित स्वर में कहा कि एक अभिनेता को जब मुख्य किरदार निभाने का अवसर मिलता है तो उससे ज्यादा आनंद की बात और क्या हो सकती है। मुझे इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका मिली है इस बारे में मैं शब्दो मे वर्णन नहीं कर सकता।

The UP Files Film

निर्माता निर्देशक का बहुत आभारी हूँ कि यह रोल मुझे दिया क्योंकि मेरे कंधों पर पूरी फिल्म है। मैं चाहता हूं कि यूपी फाइल्स को हर प्रदेश के लोग देखे, आज यूपी की विकास की गति बहुत तेज है। इस फ़िल्म के लेखक हमारे बीच नहीं रहे उन्होंने बहुत अच्छी पटकथा और संवाद लिखे हैं। 26 जुलाई को आप सब सिनेमाघरों में जाकर यूपी फाइल्स देखें।”

यह भी पढ़े: नेमप्लेट मामले के बाद एक और नई मांग, प्रयागराज महाकुंभ 2025 में भी दिखाना होगा आईडी कार्ड?

देश में कहां-कहां रिलीज होगी फिल्म?

श्री ओस्टवाल फिल्म्स की फिल्म ‘द यूपी फाइल्स’ में मनोज जोशी के अलावा मंजरी फडनिस, अवतार गिल, अली असगर, शाहबाज खान, मिलिंद गुणाजी, अमन वर्मा, अशोक समर्थ, अनिल जार्ज जैसे कलाकार हैं। फिल्म के संगीतकार दिलीप सेन और डांस मास्टर गणेश आचार्य हैं।

The UP Files Film

यूपी ,जम्मू ,मुंबई और राजस्थान में फिल्माई गई फ़िल्म के प्रोडक्शन हेड गौतम राय और भावेश जैन प्रोड्यूसर कंट्रोलर हैं। विष्णु निषाद आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिज़ाइनर हैं और सुहेल लोने लाइन प्रोडूसर हैं। इस फ़िल्म को UFO मूवीज़ पुरे भारत में रिलीज़ कर रही है।

Tags: The UP Files FilmUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
bad newz day 3 box office collection, vicky kaushal triptii dimri bad newz

Entertainment News : विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' ने तोड़ा नामी फिल्मों का रिकॉर्ड, पहले ही दिन की बंपर कमाई से सभी को चौंकाया

Rahat Fateh Ali Khan Arrested, Rahat Fateh Ali Khan Song, Rahat Fateh Ali Khan controversy, Rahat Fateh Ali Khan dubai,

Entertainment News : 'इंशाअल्लाह...' अपनी ही गिरफ्तारी पर वीडियो जारी कर बोले राहत फतेह अली खान?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In