रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

इस बार 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा, जानिए कैसे करा सकते हैं पंजीकरण, MRT ले रहा विशेष प्रशिक्षण

by Gautam Jha
अप्रैल 14, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS
इस बार 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा, जानिए कैसे करा सकते हैं पंजीकरण, MRT ले रहा विशेष प्रशिक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा सार्वजनिक किए गए सूचना के अनुसार इस बार अमरनाथजी की यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने कहा कि यात्रा की इच्छा रखने वाले लोगों अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से करवा सकते हैं। ज्ञात हो कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीमों (MRT) का हिस्सा बनने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ताकि यात्रा के दौरान भक्तों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित किया जा सके।

सांबा में चल रहा है प्रशिक्षण अभियान

जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम (MRT) द्वारा पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को पवित्र गुफा मंदिर के जुड़वां मार्गों पर लगभग एक दर्जन चिन्हित महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। अमरनाथ यात्रा के बारे में बोलते हुए, जम्मू-कश्मीर एमआरटी टीम प्रभारी राम सिंह सलाथिया ने बताया कि श्री अमरनाथ जी यात्रा जम्मू-कश्मीर में जून में शुरू होगी और लगभग दो महीने तक चलेगी। इस के लिए देश भर से लाखों श्रद्धालु आएंगे। यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी की पूजा करने आने वाले तीर्थयात्रियों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े और स्थिति से निपटने के लिए माउंटेन रेस्क्यू टीम (MRT) यात्रियों की सहायता के लिए जिला सांबा में प्रशिक्षण ले रही है।

RELATED NEWS

Amarnath Yatra: लगातार दूसरे दिन जम्मू से यात्रा स्थगित, बारिश से बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Amarnath Yatra: लगातार दूसरे दिन जम्मू से यात्रा स्थगित, बारिश से बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

अगस्त 1, 2026
Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

जुलाई 24, 2026

नई तकनीक और उपकरणों का परीक्षण ले रहे जवान

अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बलों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि ये जवान किसी भी आपदा पर आसानी से काबू पा सकें और तीर्थ यात्रा के दौरान मुसीबत में फंसे लोगों की मदद कर सकें। जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम प्रभारी राम सिंह सलाथिया और उनके प्रशिक्षकों की टीम के साथ वर्तमान में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान और लुधियाना पंजाब से एनडीआरएफ के जवान भी हैं। उन्होंने कहा इन सभी सैनिकों को महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। वे किसी भी आपात स्थिति में भक्तों की मदद के लिए तैयार हैं और लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और नई तकनीक और उपकरणों का परीक्षण कर रहे हैं।

हर साल हजारों लोगों की मदद करती है MRT

हर साल की तरह इन सैनिकों को 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में पवित्र गुफा के दोनों मार्गों पर पहले चिह्नित स्थानों पर तैनात किया जाएगा। ये सभी सुनिश्चित करेंगे की श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकें।यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए MRT की टीम उन्हें पूरी सुविधाएं प्रदान करेगी। सलाथिया ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने हर साल हजारों लोगों की मदद करके एक मिसाल कायम की है।

 भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से MRT ले रहा प्रशिक्षण

जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इन जवानों को किसी भी आपदा से निपटने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण व्यवस्था में भूस्खलन, बाढ़, आग और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में बचाव अभियान सहित आपदा प्रबंधन के लिए अन्य आवश्यक कौशल की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। जिसे पूरा किया जा रहा हैं। कर्मियों को रस्सी पुल निर्माण, खतरनाक स्थानों से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने और अन्य जीवन रक्षक तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाता है। इसके अलावा जवानों को मेडिकल ट्रेनिंग भी दी गई है ताकि वे यात्रियों को प्राथमिक उपचार दे सकें। अब तक जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1,300 जवानों को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जा चुका है।

Tags: Amarnath YatraAmarnath Yatra will start from 29th JuneMR
Share198Tweet124Share50

Gautam Jha

Related Posts

Amarnath Yatra: लगातार दूसरे दिन जम्मू से यात्रा स्थगित, बारिश से बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Amarnath Yatra: लगातार दूसरे दिन जम्मू से यात्रा स्थगित, बारिश से बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Amarnath Yatra: लगातार हो रही बारिश और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) बंद रहने के कारण शनिवार को लगातार दूसरे दिन...

Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Amarnath Yatra 2026:लगातार बारिश, भूस्खलन और खराब मौसम के कारण पिछले छह दिनों से स्थगित अमरनाथ यात्रा शनिवार को आधिकारिक...

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर मौसम का दिखा असर, 19 जुलाई को जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई नया समूह

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर मौसम का दिखा असर, 19 जुलाई को जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई नया समूह

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Amarnath Yatra 2026 : श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। यात्रा मार्ग...

Amarnath Yatra: कठिन पहाड़ी रास्तों पर कृत्रिम पैरों के सहारे पूरी की यात्रा, आस्था और हौसले ने जीता लोगों का दिल

Amarnath Yatra: कठिन पहाड़ी रास्तों पर कृत्रिम पैरों के सहारे पूरी की यात्रा, आस्था और हौसले ने जीता लोगों का दिल

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा हर साल श्रद्धा, विश्वास और हिम्मत की मिसाल बनती है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु बाबा...

Amarnath Yatra Langar Viral Video

Viral Video: अमरनाथ यात्रा के लंगर का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं ने की खाने, रहने, सेवा और व्यवस्था की जमकर तारीफ करी

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

Amarnath Yatra Langar Viral Video: अमरनाथ यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र होती है। यात्रा के दौरान...

Next Post
Man-Portable Anti-Tank Guided Missile

DRDO ने राजस्थान में किया Man-Portable Anti-Tank Guided Missile हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण, जानिए क्या है MPATGM की खासियत

Lok Sabha Election2024

Lok Sabha Election2024 : गरीब घर का बेटा बना प्रधानमंत्री, झिला नहीं तो संविधान बदलने का भ्रम फैला रही है कांग्रेस – PM मोदी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist