शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Uttar Pradesh: यूपी में बयानबाजी के बाद सीएम योगी ने संभाला उपचुनाव का मोर्चा, 10 सीटों पर होगा मुकाबला

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 19, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव, बड़ी खबर
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश भाजपा में आंतरिक कलह की अटकलें लगाई जा रही हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हाल ही में दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने जेपी नड्डा और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। खासकर यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले इन मुलाकातों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इस बीच, सीएम (Uttar Pradesh) योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव की तैयारियों की कमान संभालते हुए फ्रंटफुट पर खेलने के संकेत दिए हैं। गाजियाबाद, कुंदरकी, मिल्कीपुर सहित कई चर्चित सीटों पर उपचुनाव होने हैं। भाजपा का लक्ष्य इन सीटों पर अच्छे प्रदर्शन से लोकसभा चुनाव की हार को पीछे छोड़ना है।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

सीएम योगी ने बुलाई थी अहम बैठक 

हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, सीएम योगी पहले ही सरकार और संगठन के तंत्र को मजबूत करना चाहते हैं। इसका उद्देश्य यह है कि मंत्री अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभाल लें और संगठन भी सक्रिय हो जाए, ताकि चुनाव की घोषणा के समय कोई दबाव न हो।

हाल ही में, सीएम योगी ने (Uttar Pradesh) सभी 10 विधानसभा सीटों से जुड़े लोगों की मीटिंग बुलाई थी और प्रभारियों की नियुक्ति की थी। उन्होंने मंत्रियों और नेताओं को निर्देश दिया है कि वे लोगों की समस्याओं को सुनें और जनसंपर्क बढ़ाएं, विशेषकर बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया जाए।

यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी सख्त, बोले सभी अपनी दुकानों पर लगाएं नेम प्लेट

बैठक में नहीं पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम

बुधवार को इस संबंध में हुई मीटिंग में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक नहीं पहुंचे थे, क्योंकि वे दिल्ली में थे। इसने चर्चाओं को जन्म दिया, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और मिशन-10 पर ध्यान केंद्रित कर लिया। कयास इसलिए भी लगाए जा रहे थे क्योंकि भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ नेता भी अनुपस्थित थे।

जब इस पर सवाल उठे, तो भाजपा नेताओं ने इसे ज्यादा महत्व नहीं दिया और कहा कि यह अभी सरकार का काम है, चुनाव की घोषणा के बाद संगठन भी सक्रिय हो जाएगा। वहीं, योगी समर्थकों का कहना है कि सीएम चाहते हैं कि प्रदर्शन अच्छा हो और इसके लिए वह व्यक्तिगत रूप से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश ने मचाया कोहराम, जानें क्या है आज के मौसम का हाल

मिल्कीपुर सीट पर खास ध्यान

यूपी में खराब चुनावी नतीजों का सीधा असर सीएम योगी की छवि पर पड़ सकता है। इसलिए वह बहुत सक्रिय हैं और चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में मिली हार की निराशा दूर हो। योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की मीटिंग तब बुलाई, जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक दिन पहले कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसी तरह की पोस्ट साझा की थी।

खबरों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ की मीटिंग में सबसे ज्यादा चर्चा मिल्कीपुर विधानसभा की रही। इस सीट से अवधेश प्रसाद विधायक थे, जो अब फैजाबाद के सांसद हैं। अयोध्या सीट से उनकी जीत ने भाजपा में चिंता बढ़ा दी है। योगी चाहते हैं कि मिल्कीपुर में जीत के जरिए स्थिति को बदला जाए।

Tags: CM YogiUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post
शादी के 4 साल बाद जुदा हुए Hardik Pandya और नताशा, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पत्नी से तलाक की बात की कन्फर्म

शादी के 4 साल बाद जुदा हुए Hardik Pandya और नताशा, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पत्नी से तलाक की बात की कन्फर्म

Microsoft , Microsoft News, , Frontier airlines, Microsoft Outage, Microsoft Technical Outage

Microsoft Server Down : माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस वर्कर्स को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist