मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh: गोंडा ट्रेन हादसे के पीझे कोई साजिश या फिर दुर्घटना? हादसा के पहले लोको पायलेट ने सूनी थी धमाके की आवाज

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 18, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के पीछे साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। ट्रेन के लोको पायलट के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले उसने धमाके की आवाज सुनी थी। इस सूचना के बाद रेलवे प्रशासन ने कई एंगल से जांच शुरू कर दी है।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि इस घटना की सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) से जांच कराई जाएगी। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और योगी सरकार में राज्यमंत्री भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

RELATED NEWS

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

सितम्बर 19, 2026

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतरी

गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतीगंज के रामपुर गांव के पास दोपहर करीब तीन बजे चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं, जिनमें से पांच बोगियां पलट गई थीं। रेलवे और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ भेजा गया है।

डीएम नेहा शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पहले चार लोगों की मौत की बात कही थी, हालांकि अन्य अधिकारी दो लोगों की मौत की पुष्टि कर रहे हैं। कई यात्रियों को डिब्बों से शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया है।

झिलाही स्टेशन के पास का है हादसा

यह हादसा मनकापुर-गोंडा के बीच झिलाही स्टेशन के पास हुआ है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को चला रहे लोको पायलट ने खुलासा किया है कि हादसे से पहले उन्होंने धमाके की आवाज सुनी थी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है और दुर्घटना की सीआरएस जांच के आदेश दिए गए हैं। रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ढाई-ढाई लाख और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े: यूपी के गोंडा में पटरी से उतरी ट्रेन, 10 से 12 डब्बे हुए डिरेल, 4 मौत और कई घायल

दो यात्रियों की मौत और 25 लोग घायल

पूर्वोत्तर रेलवे (Uttar Pradesh) के सीपीआरओ पंकज सिंह ने हादसे में दो यात्रियों की मौत और 25 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है। दो यात्रियों के पैर कट गए हैं और अधिकांश घायल यात्री एसी कोच के हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेन (15904) चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी।

यह ट्रेन बुधवार रात 11.39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी और गुरुवार दोपहर 2.37 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा झिलाही स्टेशन के गोसाई डिहवा में हुआ, जो अयोध्या से 30 किलोमीटर और लखनऊ से 129 किलोमीटर की दूरी पर है। दुर्घटना में एसी के तीन कोच समेत 15 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिनमें से तीन पलट गईं।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन हादसे की सीआरएस जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसके बाद हादसे के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि, लोको पायलट के अनुसार प्रारंभिक तौर पर धमाके के बाद हादसे की आशंका जताई जा रही है।

Tags: Uttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Next Post

Weather Update : दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश ने मचाया कोहराम, जानें क्या है आज के मौसम का हाल

Kanwar Yatra Route, Kanwar Yatra, Muzaffarnagar, Kanwar Yatra Route News, Kanwar Yatra 2024

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी सख्त, बोले सभी अपनी दुकानों पर लगाएं नेम प्लेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In