रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Weather Update Today: दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक हल्की बारिश हुई, लेकिन बिहार में मानसून कमजोर हुआ, जानें अपने राज्य का मौसम

देश के बहुत से राज्यों में भारी वर्षा हो रही है। लेकिन दिल्लीवासी अभी भी गर्मियों का सामना कर रहे हैं। दिल्लीवासी अभी भी तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। महाराष्ट्र, असम और कर्नाटक में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।

by Mayank Yadav
जुलाई 9, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, मौसम
Weather

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है और कुछ जगहों पर अभी भी बारिश का इंतजार है। दिल्ली में (Weather Update) अभी भी लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना (Weather Update) जताई है। आईएमडी यानी मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी।

RELATED NEWS

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

सितम्बर 21, 2026
Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026

वहीं, यूपी-बिहार में भी मानसून की बारिश होगी। पश्चिम बंगाल और झारखंड में आज बारिश की संभावना है। इधर, मायानगरी मुंबई में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मुंबई में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

भारत में आज का मौसम (9 जुलाई 2024):

क्षेत्र मौसम विशेष
दिल्ली-एनसीआर बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश ज्यादातर इलाकों में बारिश, कुछ इलाकों में भारी बारिश देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में गरज-चमक के साथ वज्रपात
बिहार कमजोर मानसून, उत्तरी बिहार में हल्की बारिश तापमान में वृद्धि होने की संभावना
मुंबई भारी बारिश, जलजमाव, NDRF और सेना तैनात ‘रेड’ अलर्ट जारी, बारिश कम होने की संभावना नहीं
कर्नाटक भारी बारिश, दक्षिण कन्नड़ में ‘रेड अलर्ट’ 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल और कॉलेज बंद
असम भारी बारिश, बाढ़, स्कूल बंद कई शिविर पानी में डूबे, ट्रेनें और फ्लाइट्स रद्द
अन्य पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम, गोवा, केरल, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, लद्दाख, तमिलनाडु में बारिश

मुंबई जलमग्न

मुंबई में भारी बारिश ने पूरे शहर में (Weather Update) तबाही मचा दी है। सड़कें, गलियाँ नदी-नालों में तब्दील हो गई हैं। मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से उपनगरीय ट्रेन सेवाएँ और हवाई यातायात बाधित हो गया है। बारिश और जलभराव की वजह से यहाँ हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों की जान बचाने के लिए NDRF के साथ सेना भी उतर आई है।

फ़िलहाल मुंबई में बारिश में कोई कमी नहीं आई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को मुंबई के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Weather Update

निचले इलाकों में उच्च क्षमता वाले पंप लगाने के बावजूद बारिश के बाद जलभराव की वजह से मध्य रेलवे की सेवाओं में काफ़ी व्यवधान आया। इसकी वजह से हज़ारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि लोकल ट्रेनें घंटों तक पटरियों पर फंसी रहीं। मुंबई जाने वाली कई बाहरी ट्रेनें भी फंसी रहीं। दिन में सेवाएँ बहाल करने के बाद, पटरियों पर जलभराव की वजह से मध्य रेलवे की हार्बर लाइन की सेवाएँ सोमवार रात को फिर से निलंबित कर दी गईं।

बिहार में कमजोर हुआ मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून एक सप्ताह बाद (Weather Update) बिहार में कमजोर पड़ गया है। मानसून के कमजोर पड़ने से अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, इस दौरान उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का सबसे कम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस था। राजधानी में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस था।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले एक सप्ताह से (Weather Update) भारी बारिश हो रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि, रविवार से लखनऊ और आसपास के जिलों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

अगले दो दिनों तक धूप के बीच बादलों की आवाजाही रहेगी। बूंदाबांदी के अलावा बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन गुरुवार से मौसम फिर बदलेगा और 14 जुलाई तक लखनऊ में अच्छी बारिश होगी।

BMW Hit and Run Case: बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन केस में आरोपी को मिली जमानत, एकनाथ शिंदे ने मामले का लिया संज्ञान

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में आंधी और बिजली भी गिर सकती है।

कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी

कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है। इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। दक्षिण कन्नड़ जिले में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जारी ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की है। जिला प्रशासन ने मंगलवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की (Weather Update) भविष्यवाणी की है। आईएमडी के ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कहा कि मंगलवार (9 जुलाई) को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

Weather Update

असम में भारी बारिश के बाद स्कूल बंद

भारी बारिश के कारण असम में बाढ़ की स्थिति खराब होती जा रही है। बाढ़ के कारण लोगों को कैंपों में भी रहना पड़ रहा है। वहीं, कई कैंप अभी भी पानी में डूबे हुए हैं।

असम में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने असम में स्कूल भी बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही कई ट्रेनें और फ्लाइट भी रद्द कर दी गई हैं।

आज कहां-कहां होगी बारिश

स्काईमेट नामक वेबसाइट ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, बिहार, मुंबई, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम, गोवा, केरल, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, गुजरात और केरल में बारिश हो सकती है। देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि दूसरे स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, लद्दाख, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा और पंजाब में भी भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में बारिश ने खतरे का संकेत दिया है।

Tags: Delhi Weather Updateweather update

Mayank Yadav

Related Posts

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Weather Update:देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP weather

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Next Post
kathua

आतंकियों की भयानक साज़िश, जानिये कैसे कामयाब हुए उनके मंसूबे, जानिए कहां हुई चूक

PM Modi

पीएम मोदी ने उठाया रूसी सेना में फंसे भारतीयों का मुद्दा, पुतिन ने तुरंत किया बड़ा ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India