West Bengal By Election: इंडिया गठबंधन में बिगड़ी बात, कांग्रेस और TMC दोनों ने उपचुनाव में उतारे अलग-अलग उम्मीदवार

West Bengal

West Bengal By Election: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच तालमेल फिलहाल संभव नहीं दिख रहा है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में ये दोनों दल राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के तहत एक साथ आए थे, लेकिन बंगाल में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस का राज्य से सफाया हो गया। अब राज्य में उपचुनाव (West Bengal By Election) होने वाले हैं और ये दल फिर से अलग-अलग चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस ने अगले महीने, यानी जुलाई में पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। रायगंज सीट से मोहित सेनगुप्ता और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागदा सीट से अशोक हल्दर को उम्मीदवार बनाया गया है। इन नामों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि बंगाल में आगामी उपचुनावों में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा।

राज्यों में अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव के दौरान भी इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने स्पष्ट कर दिया था कि वे राष्ट्रीय स्तर पर साथ हैं, लेकिन राज्यों में उनकी राहें अलग हैं। यह स्थिति लोकसभा चुनाव के दौरान बंगाल और पंजाब में भी देखने को मिली थी। अब यही स्थिति आगामी विधानसभा उपचुनावों में भी जारी रहने वाली है।

यह भी पढ़े: खोए हुए प्यार की याद में Auto Driver ने किया वो काम जिसे सुनकर नम हो जाएंगी आंखें

लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को कड़ी टक्कर दी। परिणामस्वरूप, भाजपा अपने दम पर बहुमत का जादुई आंकड़ा पार नहीं कर सकी, लेकिन एनडीए ने यह आंकड़ा पार कर लिया और तीसरी बार सरकार बनाई। हालांकि, इंडिया गठबंधन का दावा है कि एनडीए गठबंधन की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी।

Exit mobile version