शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अब इस शहर में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को मार डाला

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में तीन लोगों की गई जान, पुलिस ने 100 से अधिक उपद्रवियों को किया अरेस्ट।

by Vinod
अप्रैल 12, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार के बाद शनिवार को मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने जमकर तांडव मचाया। पिता-पुत्र को पीट-पीट कर मार डाला। दंगाईयों की नजर एक युवक पर पड़ी तो उसकी भी हत्या कर दी। उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों और एंबुलेस को निशाना बनाया। इसी बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाब है। धारा 163 लगा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल के जवान तैनात हैं।

मुर्शिदाबाद के सूती में शुक्रवार को हिंसा की शुरुआत हुई थी। जुमे की नमाज़ के बाद वक़्फ़ कानून के ख़लिफ़ हज़ारों लोग सड़कों पर उतर पड़े और एनएच-34 को ब्लॉक कर दिया। जब पुलिस ने नेशनल हाईवे से अवरोध हटाने की कोशिश की तो पुलिस के साथ भीड़ का टकराव हुआ। इसके बाद शमशेर गंज में भी नेशनल हाईवे पर हज़ारों की संख्या में लोग आ गए। डाक बंगला मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने तांडव मचाया। पुलिस की गाड़ियों के साथ ही एक आउटपोस्ट को तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, सड़क किनारे दुकानों और दोपहिया वाहनों को नुक़सान पहुंचाया गया और आगज़नी की गई।

RELATED NEWS

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

जुलाई 17, 2026
Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

जुलाई 14, 2026

वक्फ के खिलाफ शनिवार को भी सैकड़ों लोग मुर्शिदाबाद की सड़कों पर उतर आए। उप्रदवी वक्त कानून वापस लिए जाने की मांग रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। वाहनों को आग के हवाले किया। झड़प के दौरान अब तक तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत शमशेरगंज में और एक की मौत मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में हुई। शमशेरगंज में पिता-पुत्र की मौत हेड इंजरी से हुई तो एक शख्स को घायल होने के बाद मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वही, बीजेपी ने मांग की है कि राज्य में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाए।

अधिकारियों ने बताया कि हिंसा प्रभावित इन स्थानों पर शनिवार सुबह स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और उन स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जहां हिंसा हुई थी। एक अधिकारी ने कहा, सुती और शमशेरगंज इलाकों में गश्त जारी है। किसी को भी कहीं भी इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। हम कानून और व्यवस्था की स्थिति को बाधित करने के किसी भी प्रयास की अनुमति नहीं देंगे।

हिंसा के बीच बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अगर वह स्थिति को संभालने में ’असक्षम’ है, तो उसे केंद्र से मदद मांगनी चाहिए। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगों के मद्देनजर, मैंने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की आवश्यकता के लिए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की थी। राज्य सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। कोई अन्य विकल्प न होने पर, मैंने तत्काल सुनवाई के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मेरी प्रार्थना स्वीकार कर ली गई है और जस्टिस सौमेन सेन और जस्टिस राजा बसु चौधरी की खंडपीठ मेरी ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी।

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने संवाददाताओं से कहा कि इस अधिनियम का पूरे देश में स्वागत किया गया और कुछ स्थानों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुए लेकिन पश्चिम बंगाल में आंदोलन के दौरान अनियंत्रित हिंसा हो रही है। उन्होंने हिंसा की कुछ तस्वीरें दिखाते हुए कहा, यह लक्षित हिंदू विरोधी हिंसा ममता बनर्जी द्वारा भड़काई जा रही है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। भंडारी ने दावा किया कि ममता बनर्जी ने अपना समर्थन खो दिया है और वह एसएससी भर्ती परीक्षा में घोटाले के कारण नौकरी गंवाने वाले शैक्षणिक व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के विरोध से ध्यान हटाने के लिए संशोधित वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक विरोध को बढ़ावा दे रही हैं।

Tags: Violence in MurshidabadWaqf Amendment ActWaqf Amendment Bill 2025west bengal
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad School Van Train Accident:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Farmer Loses ₹83,244 in Cyber Fraud: पश्चिम बंगाल के चर्चित किसान और पर्यावरण के अनुकूल खेती के लिए साल 2019...

Unique Travel Destination :एक ही बस स्टैंड से दो राज्यों का सफर, अनोखी जगह देखने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Unique Travel Destination :एक ही बस स्टैंड से दो राज्यों का सफर, अनोखी जगह देखने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

by Kirtika Tyagi
जुलाई 7, 2026

West Bengal Odisha Border Bus Stand: भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी खास पहचान की वजह से लोगों...

Waqf Amendment Bill 2025

यूपी में वक्फ कानून पर भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, अल्पसंख्यकों को ‘ढाल’ बनाकर 19 अप्रैल से शुरू करेगी जागरुकता अभियान

by Gulshan
अप्रैल 16, 2025

Waqf Amendment Bill 2025 : उत्तर प्रदेश में भाजपा अब वक्फ कानून को लेकर अपनी रणनीति को और धार देने...

UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया खुलासा, ‘वक्फ के नाम पर इन हिन्दुओं को घरों से खींचकर मार डाला गया’

UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया खुलासा, ‘वक्फ के नाम पर इन हिन्दुओं को घरों से खींचकर मार डाला गया’

by Vinod
अप्रैल 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। वक्फ के पास उसका कोई राजस्व...

Next Post
आमिर खान ने ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए खास गाना किया शूट, जेनेलिया देशमुख ने भी दिखाई झलक…

आमिर खान ने 'सितारे ज़मीन पर' के लिए खास गाना किया शूट, जेनेलिया देशमुख ने भी दिखाई झलक...

IPL 2025 LSG vs GT : मिलिए पंत के ‘NP’ से, जिन्होंने गुजरात पर लखनऊ को दिलाई नवाबों वाली जीत

IPL 2025 LSG vs GT : मिलिए पंत के ‘NP’ से, जिन्होंने गुजरात पर लखनऊ को दिलाई नवाबों वाली जीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist