Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Digital Attendance पर चल रहे विवाद के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, 2 महीनों के लिए टला आदेश

by Akhand Pratap Singh
July 16, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
Digital Attendance
Share on FacebookShare on Twitter

UP Digital Attendance: योगी सरकार ने डिजिटल अटेंडेंस को लेकर हो रहे विवाद के बीच एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 2 महीने के लिए डिजिटल अटेंडेंस (Digital Attendance) पर रोक लगा दी है। यह निर्णय मुख्य सचिव की शिक्षक संघ के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर कल ही संज्ञान लिया था। इस फैसले को प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

2 महीने के लिए टला आदेश

आज शिक्षक संघ की मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात हुई। इस बैठक के बाद मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी किए कि उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 2 महीने के लिए डिजिटल अटेंडेंस नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी ने भी निर्देश दिए हैं कि एक कमेटी बनाकर समस्या का समाधान निकाला जाए और फिर कोई निर्णय लिया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

May 21, 2026
Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

May 20, 2026

CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर शिक्षकों से बात करें और टीचर यूनियनों से ज्ञापन लेकर सरकार को भेजें ताकि उनकी समस्याओं को समझा जा सके।

8 जुलाई को आया था आदेश

8 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी प्राथमिक शिक्षकों के लिए डिजिटल अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया था, जिसके बाद शिक्षकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। शिक्षकों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि स्कूल दूर होने के कारण समय पर पहुंचने में दिक्कत होती है। उन्होंने यह भी बताया कि केवल 30 प्रतिशत स्कूलों तक जाने की सड़कें ठीक हैं और 60 प्रतिशत स्कूलों के लिए सरकारी परिवहन की व्यवस्था नहीं है, जिससे वे कई बार देर से पहुंचते हैं।

शिक्षकों ने उठाए कई बड़े सवाल

इसके अलावा, शिक्षकों की छुट्टियां कम हैं, उन्हें केवल 14 CL मिलती हैं जबकि अधिकारियों को 14 CL, 31 EL, और 12 दूसरे शनिवार की छुट्टियां मिलती हैं। स्कूलों की व्यवस्था भी अच्छी नहीं है, सफाई कर्मचारी नहीं होते, जिससे शिक्षकों को खुद सफाई करनी पड़ती है।

दिन भर बिजली नहीं रहती और नेटवर्क की समस्या भी रहती है, ऐसे में डिजिटल हाजिरी संभव नहीं है। शिक्षकों ने मांग की है कि पहले स्कूलों को बुनियादी सुविधाएं दी जाएं, फिर डिजिटल हाजिरी लागू की जाए।

Tags: Digital AttendanceUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को...

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh में उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post
Pm cares for children scheme, India News in Hindi, Latest India News

PM Cares : कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए आई योजना के 51 % आवेदन हुए खारिज, जानें क्या थी वजह ?

Shambhu Border

शंभू बॉर्डर खुलते ही दिल्ली कूच करेंगे... किसानों ने प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर या रामलीला मैदान की मांग की

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist