BPSC Primary Head Teacher Recruitment 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राइमरी हेड टीचर के 40506 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए 20 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई 2022 थी। इस संबंध में BPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 2022 से जारी है। यहां इस भर्ती से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जा रही है।
BPSC Head Teacher Recruitment 2022: रिक्त पदों की संख्या
सामान्य वर्ग – 16204
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 4046
अनुसूचित जाति – 6477
अनुसूचित जनजाति – 418
अति पिछड़ा वर्ग – 7290
पिछड़ा वर्ग – 4861
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं – 1210
(BY: VANSHIKA SINGH)