बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आज सुबह कितना चमका सोना-चांदी? जानें 24K, 22K, 18K और 14K गोल्ड का ताजा भाव

सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और देश के भीतर की आर्थिक स्थितियों का सीधा असर इनके रेट पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं। साथ ही चांदी की ताजा कीमत पर भी डालते हैं एक नजर।

by Gulshan
जुलाई 17, 2025
in Latest News
Gold Rate Today
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Rate Today : बाजार में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट शुद्ध सोना घटकर 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी अपने उच्चतम स्तर से गिरकर 1,11,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। आगे जानिए अन्य कैरेट जैसे 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के मौजूदा दाम क्या हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार आई गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में स्टॉकिस्टों द्वारा लगातार बिकवाली से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। बुधवार को यह लगातार दूसरे कारोबारी दिन 500 रुपये लुढ़ककर 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 200 रुपये टूटकर 99,370 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 400 रुपये गिरकर 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (कर सहित) पर पहुंच गया, जो मंगलवार को 98,800 रुपये था। चांदी की बात करें तो बुधवार को इसकी कीमत 1,000 रुपये घटकर 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी का बंद भाव 1,12,000 रुपये प्रति किलो था।

RELATED NEWS

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

जून 22, 2026
Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

नवम्बर 13, 2025

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिला सपोर्ट

इसके विपरीत, वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमत 16.41 डॉलर यानी 0.49% बढ़कर 3,341.37 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी भी 1% की तेजी के साथ 38.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अगस्त डिलीवरी वाले सोने का भाव बुधवार को 49 रुपये चढ़कर 97,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें कुल 10,695 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की वजह से वायदा बाजार में सोना मजबूत हुआ। इसी दौरान, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.41% बढ़कर 3,338.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : Ghaziabad में अब सिंगल यूनिट घरों में हर फ्लोर पर बना सकेंगे किचन…

चांदी का वायदा बाजार भी कमजोर

वहीं, चांदी के वायदा कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 66 रुपये गिरकर 1,11,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें कुल 18,423 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखी गई। हालांकि, वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत 0.38% की तेजी के साथ 37.84 डॉलर प्रति औंस रही।

Tags: Gold Rate Today
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Gold silver rate today: अगर आप आज सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले नए रेट जरूर देख लें।...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

by Gulshan
नवम्बर 13, 2025

Gold Rate Today : देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

by Gulshan
नवम्बर 10, 2025

Gold Rate Today : अगर आप इस वेडिंग सीजन में गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले सोने की...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

by Gulshan
नवम्बर 7, 2025

Gold Rate Today : देश में सोने की गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। लगातार चार दिनों तक भाव...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025

Gold Rate Today :  मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 24 कैरेट, 22...

Next Post
Starlink Internet India Launch 2026

Starlink Internet : दूरदराज़ इलाकों गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड कनेक्शन,कब होगी शुरुआत और कितनी होगी क़ीमत

PM Kisan Nidhi

PM Kisan Nidhi : जल्दी आएगी 20वीं किस्त, ऐसे चैक करें बैनिफिशियरी लिस्ट...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist