क्या है आज सोने का भाव? जानें 24K से लेकर 14K तक सोने के ताज़ा दाम!

कुछ चुनिंदा दिनों को छोड़ दें तो हाल के समय में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। इनकी दरों पर देश-विदेश की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। चलिए जानते हैं दिल्ली, मुंबई सहित आपके शहर में आज के 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव, साथ ही चांदी की मौजूदा कीमत क्या है।

Gold Rate Today

Gold Rate Today : हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, हालांकि बीच-बीच में मामूली गिरावट भी दर्ज की जाती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि चांदी की दर बढ़कर ₹1,28,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

चूंकि शनिवार और रविवार को बुलियन मार्केट बंद रहता है, इसलिए यही दरें इन दोनों दिनों के लिए मान्य मानी जाएंगी। वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना ₹800 महंगा होकर ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी में भी तेजी बनी रही और इसकी कीमत ₹500 बढ़कर ₹1,32,000 प्रति किलोग्राम हो गई।

आज के सोने-चांदी के दाम 

बीते दिन क्या रहे दाम?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में सोना ₹800 चढ़कर ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹700 उछलकर ₹1,13,500 प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,12,800 था। वैश्विक बाजारों की बात करें तो हाजिर सोना 0.18% चढ़कर $3,651.18 प्रति औंस हो गया। वहीं, चांदी की बात करें तो शुक्रवार को इसमें भी तेजी रही। दाम ₹500 की बढ़त के साथ ₹1,32,000 प्रति किलो पर बंद हुए। गुरुवार को यह ₹1,31,500 प्रति किलो थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर चांदी 1% उछलकर $42.16 प्रति औंस रही।

यह भी पढ़ें : PhonePe को RBI की मंजूरी,ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर की तरह करेगा काम…

क्या कह रहे हैं जानकार?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, शुक्रवार को कीमती धातुओं में सकारात्मक रुझान बना रहा। इस तेजी के पीछे कई अहम कारण हैं:

इन सभी कारणों से सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जा रहा है और इसमें मजबूती बनी रह सकती है।

Exit mobile version