Virat Kohli : शेयर बाजार में इस समय कंपनियों के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के परिणामों का असर देखा जा रहा है। बुधवार को कई प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों का ऐलान होने वाला है, जिससे कुछ शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि कुछ में गिरावट का रुख है। इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी गो-डिजिट (Go Digit) के मामले में तिमाही नतीजों के ऐलान से पहले ही इसके शेयर में गिरावट आई है। इस कंपनी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी भारी निवेश किया है।
तिमाही नतीजों से पहले गिरा इस कंपनी का शेयर, विराट कोहली ने भी किया है निवेश
बीमा क्षेत्र की कंपनी गो-डिजिट के दिसंबर तिमाही के नतीजे आज जारी होने वाले हैं। इस कंपनी में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी निवेश किया है। हालांकि, नतीजों से ठीक पहले इस शेयर में गिरावट दर्ज की गई है।
