नई दिल्ली। इस महीने समाप्त हो रहे राज्यसभा के 56 सीटों के कार्यकाल के बाद नये राज्यसभा सांसद के लिए 41 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव हो गया है। जबकि अन्य 15 सीटों पर चुनाव होनी हैं । इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा।
41 सीटों पर किसे मिली सफलता ?
मंगलवार को हुए राज्यसभा के चुनाव में 41 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया। जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उड़ीसा से केंद्रीय रेल मंत्री समेत अन्य 37 लोग शामिल हैं।
- जेपी नड्डा- गुजरात
- जसवंत सिंह परमार – गुजरात
- मयंक नायक- गुजरात
- गोविंदभाई ढोलकिया -गुजरात
- सोनिया गांधी- राजस्थान
- चुन्नीलाल गरासिया- राजस्थान
- मदन राठौड़ -राजस्थान
- अशोक चव्हाण -महराष्ट्र
- मेघा कुलकर्णी -महराष्ट्र
- अजित गोपछड़े – महाराष्ट्र
- मिलिंद देवड़ा -महराष्ट्र
- प्रफुल्ल पटेल – महराष्ट्र
- चंद्रकांत हंडोरे – महराष्ट्र
- संजय कुमार झा -बिहार
- धर्मशील गुप्ता – बिहार
- भीम सिंह -बिहार
- मनोज कुमार झा – बिहार
- संजय यादव – बिहार
- अखिलेश प्रसाद सिंह – बिहार
- सुष्मिता देव – पश्चिम बंगाल
- सागरिका घोष – पश्चिम बंगाल
- ममता ठाकुर – पश्चिम बंगाल
- मोहम्मद नदीमुल हक – पश्चिम बंगाल
- समिक भट्टाचार्य – पश्चिम बंगाल
- एल मुरुगन – मध्यप्रदेश
- माया नारोलिया – मध्यप्रदेश
- बंशिलाल गुर्जर – मध्यप्रदेश
- बालयोगी उमेश नाथ – मध्यप्रदेश
- अशोक सिंह – मध्यप्रदेश
- अश्विनी वैष्णव – ओडिशा
- देबाशीष सामंत्रे – ओडिशा
- सुभाशीष खुंटिया – ओडिशा
- जी बाबू राव – आंध्रप्रदेश
- वाई वी सुब्बा रेड्डी – आंध्रप्रदेश
- एम रघुनाथ रेड्डी – आंध्रप्रदेश
- महेंद्र भट्ट – उत्तराखंड
- सुभाष बराला – हरियाणा
- देवेंद्र प्रताप सिंह – छत्तीसगढ़
- रेणुका चौधरी – तेलंगाना
- अनिल कुमार यादव – तेलंगाना
- वी रविचंद्र – तेलंगाना
सांसदों में सबसे अधिक बीजेपी के
15 फरवरी को नामांकन के बाद मंगलवार को नामांकन की आखिरी तारीख थी। लेकिन 41 सीटों पर कोई भी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं होने के कारण संबंधित रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख पर सभी को विजेता घोषित कर दिया। इन 41 सीटों में सबसे अधिक बीजेपी को 20 सीटें, कांग्रेस को 6, तृणमूल कांग्रेस को 4, वाईएसआर कांग्रेसको 3, राजदको 2 , बीजेडी को 2 और एनसीपी, शिव सेना, बीआरएस और जेडी ( यू) को एक-एक सीटें मिली है। कुल 56 सीटों में 41 पर निर्विरोध जीत के बाद 15 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन 15 सीटों में उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, और हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीटें हैं।