Sunday, January 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Panchayat 4′ के स्टार किसने की कितनी पढ़ाई,सचिव जी से लेकर बिनोद तक, किसकी डिग्रियां हैं कमाल

पंचायत 4’ की कास्ट न सिर्फ शानदार अभिनय करती है, बल्कि पढ़ाई में भी कमाल की है। सचिव जी से लेकर बिनोद तक, हर कलाकार की डिग्री उनकी मेहनत और टैलेंट की मिसाल है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 27, 2025
in मनोरंजन
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

‘पंचायत 4’ : एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इस वेब सीरीज ने न सिर्फ गांव की सादगी को खूबसूरती से दिखाया है, बल्कि इसके किरदार भी लोगों के दिलों में बस गए हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इन किरदारों को निभाने वाले कलाकार असल जिंदगी में कितने पढ़े-लिखे हैं? आइए जानते हैं ‘पंचायत 4’ की पूरी स्टारकास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन।

रिंकी बनी सानविका की पढ़ाई

सानविका ने इस शो में मंजू देवी की बेटी रिंकी दुबे का किरदार निभाया है। असल जिंदगी में सानविका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी थीं।

RELATED POSTS

Mauni Amavasya Deepdaan

Mauni Amavasya 2026: दीपदान से तीन पीढ़ियों का उद्धार, जानिए शुभ स्थान और विधि

January 17, 2026
Road Accident

Bihar Accident News:बिजली कार्यालय के सामने हुआ भीषण हादसा, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, हाइवा चालक मौके से फरार

January 17, 2026

बिनोद यानी अशोक पाठक

सीरीज में भोले-भाले बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक भी काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली सुनीता राजवर

सुनीता राजवर ने ‘पंचायत 4’ में क्रांति देवी का दमदार रोल निभाया है। उन्होंने 1997 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से ग्रेजुएशन किया था।

प्रह्लाद चा उर्फ फैसल मलिक

सीधे-सादे दिखने वाले प्रह्लाद चा यानी फैसल मलिक ने बी.कॉम की डिग्री ली है। इसके बाद वह एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले आए।

विकास बने चंदन रॉय

विकास का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय ने मास कम्युनिकेशन की डिग्री IIMC (भारतीय जनसंचार संस्थान) से ली है। थिएटर के बाद उन्होंने डिजिटल दुनिया में अपनी जगह बनाई।

मंजू देवी उर्फ नीना गुप्ता

नीना गुप्ता का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। संस्कृत में मास्टर्स डिग्री रखने वाली नीना जी ने NSD से भी पढ़ाई की है।

बृज भूषण दुबे यानी रघुबीर यादव

रघुबीर यादव ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) से थिएटर की पढ़ाई की है। वह थिएटर, टीवी और फिल्मों में सक्रिय रूप से काम करते आ रहे हैं।
बनराकस बने दुर्गेश कुमार

बनराकस का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने इंजीनियरिंग के बाद NSD से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। साथ ही श्रीराम सेंटर से भी परफॉर्मिंग आर्ट्स में सर्टिफिकेट कोर्स किया है।

सचिव जी बने जितेंद्र कुमार

जितेंद्र कुमार यानी अभिषेक त्रिपाठी ने भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज IIT खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। कॉलेज के दिनों से ही वे एक्टिंग से जुड़े रहे हैं।

Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Mauni Amavasya Deepdaan

Mauni Amavasya 2026: दीपदान से तीन पीढ़ियों का उद्धार, जानिए शुभ स्थान और विधि

by SYED BUSHRA
January 17, 2026

Mauni Amavasya Deepdaan:माघ महीने में पड़ने वाली मौनी अमावस्या को हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। वर्ष 2026...

Road Accident

Bihar Accident News:बिजली कार्यालय के सामने हुआ भीषण हादसा, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, हाइवा चालक मौके से फरार

by SYED BUSHRA
January 17, 2026

Bihar Accident News:शनिवार सुबह करीब चार बजे शहर के बिजली कार्यालय के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों...

Android security warning dolby audio

Security Alert: एंड्रॉइड स्मार्टफोन को किस फीचर में खामी से बढ़ा खतरा, सरकार ने करोड़ों यूजर्स को किया सतर्क

by SYED BUSHRA
January 17, 2026

Android Security Alert 2026: देश के करोड़ों एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने एक अहम चेतावनी जारी की है।...

UP PM Awas Yojana urban first installment

Awas Yojana Urban 2026:शहरी गरीबों को घर बनाने की कब मिलेगी पहली किस्त, मुख्यमंत्री योगी सीधे खातों में भेजेंगे पैसा

by SYED BUSHRA
January 17, 2026

UP PM Awas Yojana Urban 2026: उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में रहने वाले उन लोगों के लिए अच्छी खबर...

Betting Ban: ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के बाद अवैध बेटिंग वेबसाइट्स पर तेज़ हुई कार्रवाई, युवाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

Betting Ban: ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के बाद अवैध बेटिंग वेबसाइट्स पर तेज़ हुई कार्रवाई, युवाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

by SYED BUSHRA
January 17, 2026

illegal online betting websites India ban: केंद्र सरकार ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग और गैंबलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Next Post
रथ यात्रा 2025: दर्शन के साथ लोकल स्वाद का भी उठाएं लुत्फ कौन कौन से है पुरी के मशहूर व्यंजन

रथ यात्रा 2025: दर्शन के साथ लोकल स्वाद का भी उठाएं लुत्फ कौन कौन से है पुरी के मशहूर व्यंजन

Gold Latest Price

Gold Latest Price : सोना हुआ सस्ता, जानें आपके शहरों में कितने ग्राम गिरे रेट...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist