चंदौली: राजनीति का अखाड़ा बना बलुआ थाना, SHO के फोन न उठने पर धरने पर बैठे सपा विधायक

राजनीती पयादों के नए-नए कारनामें देखे को मिलते है। हाल फिलहाल एक नमूना यूपी के चंदौली में भी देखने को मिला है। जहां पर बलुआ थाना में सपा विधायक प्रभुनरायन यादव धरने पर बैठे है। पुलिस थान राजनीति का अखाड़ा बन गया है। 

दरअसल विधायक प्रभु नारायण यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने पूर्व प्रधान को हिरासत में ले लिया है। पूर्व प्रधान गायब लड़की के परिजनों के साथ थाने गए थे। सपा विधायन ने बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर उत्पीड़न हो रहा है। जबकि पुलिस पूर्व प्रधान पप्पू टाइगर को हिस्ट्रीसीटर बता रही है।

फोन न उठने से नाराज हुए विधायक

आपको बता दें कि सपा विधायक ने बलुआ थानाध्यक्ष को बार बार फोन किया। लेकिन सामने से जवाब नहीं दिया गया। जिससे नाराज होकर शुक्रवार की देर रात सपा विधायक प्रभु नारायण यादव थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। इस घटना की सूचना कप्तान को मिली तो निरीक्षक को थाने पहुंचने का निर्देश दिया।  निर्देश के दो घंटे बाद निरीक्षक थाने पहुंचे।  जिसके बाद देर रात तक पंचायत होती रही। तो वहीं विधायक ने इस मामले को विधान सभा में उठाने की बात कही है। 

बीजेपी के इशारों पर हो रहा सब


जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को प्रर्व प्रधान पप्पू खान उर्फ़ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तारी कि सूचना पर की जानकारी के लिए सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने शाम करीब सात बजे बलुआ थानाध्यक्ष को फोन लगाया। लेकिन बार बार फोन करने पर भी नौ बजे तक फोन नहीं उठा। 
जिसके बाद विधायक सैकड़ो समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसकी शिकायत कप्तान की। तो दूसरे के मोबाइल से कॉल करने पर इंस्पेक्टर ने फोन उठाया। जिसके बाद विधायक ने इंस्पेक्टर को थाने पर बुलाया। सपा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर सपा के लोगों का फोन नहीं उठाया जा रहा है। 

ये भी पढ़े-Telangana: वित्त मंत्री के सवाल पर TRS ने दिया जवाब, सलेंडर पर PM की तस्वीर लगाकर लिखा ”मोदी जी- 1105 रुपये”

Exit mobile version