Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home देश

नवरात्री के चौथे दिन करें इन मंत्रों का जाप, माँ कुष्मांडा देवी रहेंगी प्रसन्न, इस विधि से करें पूजा

Web Desk by Web Desk
April 5, 2022
in देश, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Navratri 4th Day 2022: आज यानी 5 अप्रैल को नवरात्री (Navratri 2022) का चौथा दिन है। चौथे दिन माँ कुष्मांडा की पूजा और उपासना की जाती है। आज का दिन कुष्मांडा देवी को समर्पित है।

पंचाग के अनुसार नवरात्री की चतुर्थी तिथि दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक ही रहेगी और उसके बाद से पंचमी तिथि लग जाएगी. मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा. कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा. कुष्मांडा देवी के व्रत की मान्यता ये है की मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है. इसलिए मां दुर्गा का नाम कूष्मांडा पड़ा.

RELATED POSTS

नवरात्रि में होगी धन की बरसात! इन राशियों के बदलेंगे दिन.. बन रहे हैं शुभ योग, जानें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

नवरात्रि में होगी धन की बरसात! इन राशियों के बदलेंगे दिन.. बन रहे हैं शुभ योग, जानें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

October 6, 2024

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार रूपी रावण का पुतला

October 5, 2022

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें.

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

इस मंत्र को पढ़ने से और इसका जाप करने से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही. साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी.

कुष्मांडा देवी को चढ़ाएं ये भोग
नवरात्रि के चतुर्थी तिथि में मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद का भोग ज़रुर लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी. साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी.

कैसे करें माँ कुष्मांडा की पूजा
मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें. मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें. कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें. इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें.

जीवन से जुड़ी समस्याओं को करें दूर, इस मंत्र का करें जाप
अगर आप जीवन में किसी भी तरह की परेशानियां झेल रहे है तो उससे छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें. ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा.

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

बौद्धिक क्षमता में वृद्धि और परीक्षा में अच्छे रिजल्ट की इच्छा रखने वाले जातक विद्या प्राप्ति मंत्र का 5 बार जाप करें.

‘या देवी सर्वभूतेषु बिद्धि-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

किसी भी मनोकामना की पूर्ति के लिए मां को मालपुओं का भोग लगाएं और इस मंत्र का 11 बार जाप करें.

जगन्माता जगतकत्री जगदाधार रूपणीम्।
चराचरेश्वरी कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए शांति मंत्र का 21 बार जाप अवश्य करें.

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

(वंशिका सिंह)

Tags: Kushmanda Devinavratri 2022navratri 2022 4th day
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

नवरात्रि में होगी धन की बरसात! इन राशियों के बदलेंगे दिन.. बन रहे हैं शुभ योग, जानें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

नवरात्रि में होगी धन की बरसात! इन राशियों के बदलेंगे दिन.. बन रहे हैं शुभ योग, जानें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

by Kirtika Tyagi
October 6, 2024
0

Aaj Ka Rashifal : नवरात्रि के इस शुभ समय में ग्रहों का विशेष योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को...

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार रूपी रावण का पुतला

by Abhinav Shukla
October 5, 2022
0

Moradabad: एक बार फिर असत्य पर सत्य की जीत हुई। मुरादाबाद में विजयदशमी के पावन त्यौहार पर बुराई के प्रतीक...

UP के इस गांव में दशहरा पर होता है रावण का श्रृंगार, नहीं करते दहन

by Web Desk
October 5, 2022
0

हमीरपुर। राठ क्षेत्र के बिहूनी गांव में सदियों से अनोखी परंपरा चली आ रही है। यहां दशहरे पर रावण दहन...

Durga Puja 2022: सिंदूर से खेलकर मनाई जाती है विजय दशमी, आज भी बंगाली समाज निभाता है सदियों पुरानी कुछ ऐसी रस्में

by Muskaan Rajput
October 5, 2022
0

Vijay Dashami 2022: आज 5 अक्टूबर 2022 को दशहरा मनाया जा रहा है. शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) का समापन हो...

Dussehra 2022: विजयदशमी पर इस पक्षी के दर्शन से पूर्ण होगी सभी मनोकामनाएं, सुख-समृद्धि का होगा वास, क्यों है इतना खास

by Muskaan Rajput
October 5, 2022
0

इस साल दशहरा का त्योहार 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा, ऐसी मान्यता है कि, इस दिन पक्षी को देखने भाग्य...

Next Post

शिवसेना सांसद संजय राउत के फ्लैट कुर्क, 1034 करोड़ के भूमि घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

चुनावी हार पर कांग्रेस में मंथन: सोनिया ने कांग्रेस के कायाकल्प का दिया मंत्र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version