CLOTHING BRAND SHEIN
अगर आप शॉपिंग करने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए किसी खुश खबर से कम नहीं होने वाली आप सभी ने CLOTHING BRAND SHEIN के बारे में सुना ही होगा अगर आपने सुना होगा तो आप इस बात को भी जानते ही होंगे की इस ऐप को भारत में बैन कर दिया गया था। जानकारी के लिए बता दें चीनी मार्केट में ये ब्रांड काफी प्रसिद्ध है। बात करें खुश खबर की तो बता दें इस ऐप की एक बार फिर भारत में वापसी की जा रही है। भारत में लगे प्रतिबंद्ध अब कंपनी पर से हटा लिया गया है। अगर आप एक महिला हैं तो अपने जरूर इस ब्रांड के कपड़े आर्डर किए होंगे। ये ब्रांड अपने ट्रेंडी और यूनिक आइटम्स के लिए जाना जाता है। कंपनी एक बार एक नए अंदाज के साथ वापिसी कर रही है। लेकिन? इस बार कुछ अलग होने वाला है। आइए विस्तार से इस में हो रहे बदलाव के बारें में जानते है।
SHEIN RE-LAUNCHING IN INDIA
अब तक आप सभी इस बात से वाकिफ हो ही चुकें है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में वापसी कर रही है। लेकिन इस बार कंपनी रिलायंस रिटेल के साथ भारत में दोबारा लौट रहा है। हालांकि फिलहाल आधिकारीक तौर पर रिलायंस की ओर से इसपर से पर्दा नहीं हटाया गया है। लेकिन इसे जल्द ही मार्केट में वापस लॉन्च किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो कंपनियों के बीच आपसी समझौते के साथ डील हो चुकी है। अगर आप भी इस कंपनी से कपड़ो की खरीदी करना बेहद पसंद किया करते थे, तो ये जानकारी आपके लिए किसी खुश खबर से कम नहीं।
जानकारी के लिए बता दें की भारतीय बाजार में ना सिर्फ बैन हुए ऐप्स में से SHEIN की वापसी की जा रही है। बल्की इस से पहले BGMI ने भी भारत में एक बार फिर वापसी की है। जो गेमर्स के लिए किसी खुशी से कम नहीं लेकिन कुछ शर्तों का पालन करते ही कंपनी ने एक बार फिर भारत में वापसी की है।