गाजियाबाद-नोएडा के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, कम हुए CNG-PNG के रेट

नोएडा: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई शहरों के लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज सुबह 6 बजे कई शहरों में सीएनजी और पीएनजी के रेट घटा दिए। दोनों की कीमत में करीब पांच-पांच रुपए कम किए गए हैं। सीएनजी-पीएनजी के दाम कम होने के बाद यूज करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है।

क्या होंगे नए रेट

अभी तक गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में IGL की सीएनजी का 82.12 रुपए प्रति किलो मिल रहा था। अब इसके दाम घटकर रविवार सुबह से 77.20 रुपए हो गया है। अब नोएडा में 81.17 रुपए की जगह सीएनजी 77.20 रुपए किलो पर उपलब्ध होगी। दिल्ली में सीएनजी का नया दाम 73.59 रुपए है। गुरुग्राम में भी सीएनजी का दाम घटाकर 82.62 रुपए प्रति किलो कर दिया गया है।

वहीं आईजीएल के पंपों पर मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी का नया प्राइस 81.58 रुपए प्रति किलो होगा। आज सुबह से कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा और महोबा में 84.42 रुपए प्रति किलो रेट हो गया है।

पीएनजी के दाम में भी मिली राहत

CNG के साथ ही IGL ने पाइप्ड नेचुरल गैस के दाम भी घटा दिए गए हैं। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में अब पीएनजी 48.46 रुपए प्रति यूनिट है। यहां करीब 5 रुपए प्रति यूनिट तक दाम कम हुए हैं। वहीं दिल्ली में पीएनजी की कीमत 53.59 रुपए की जगह 48.69 रुपए प्रति यूनिट हो गई है। गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल, कैथल, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, कानपुर, हमीरपुर में भी आईजीएल ने पीएनजी के दाम से लोगों को राहत मिली है।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version