मुंब्रा: युवाओं का धर्मांतरण के आरोपी शाहनवाज ऊर्फ बद्दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बद्दो को महाराष्ट्र से अरेस्ट कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर शाहनवाज को यूपी पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पहले पुलिस आरोपी को छत्रपती शिवाजी महाराज अस्पताल लेकर गई, जहां उसका मेडिकल टेस्ट करवाया गया।
मुंब्रा में पकड़ा गया आरोपी
आपको जानकार हैरानी होगी कि बद्दोके झांसे में आकर महाराष्ट्र के मुंब्रा में करीब 400 से ज्यादा लोग अपना धर्म परिवर्तित कर चुके हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने बद्दो को रायगढ़ के अलीबाग से गिरफ्तार किया है। वह वहां कॉलेज में रह रहा था। बद्दो की उम्र 23 साल है। बद्दो ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए लोगों का माइंड वॉश करता था। उसके खिलाफ धर्मांतरण के आरोप मे गाजियाबाद के कवि नगर थाने में केस दर्ज हुआ है। वो फरार चल रहा था, यूपी पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बद्दो यूपी से फरार होकर महाराष्ट्र भाग गया था।
पुलिस को दे रहा था चकमा
यूपी पुलिस बार-बार बद्दो के मोबाइल लोकेशन पर नजर बनाए हुई थी। इसी कड़ी में पुलिस को पता चला कि बद्दो मुंबई के वर्ली में है। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची वह वहां से फरार हो गया। फिर पुलिस को पता चला कि वह रायगढ़ में है, जिसके बाद उसे यहां के एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मताबिक आरोपी बार-बार पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था।
जब शाहनवाज फरार चल रहा था तो पुलिस ने उसकी मां और भाई को कस्टडी मे रखा हुआ था। हालांकि मां और भाई से बद्दो को खास जानकारी नहीं मिल पाई। बद्दो के खिलाफ बीते 30 मई को यूपी पुलिस ने केस दर्ज किया।