शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Asia Cup ind pak match: महंगे हुए विज्ञापन 10 सेकेंड के लिए देना होगा लाखों ब्रॉडकास्टर्स की होगी छप्पर फाड़ कमाई

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सोनी ने विज्ञापन दरें 10 सेकेंड पर 14–16 लाख तय की हैं। त्योहारों से पहले यह मुकाबला ब्रॉडकास्टर्स और विज्ञापनदाताओं दोनों के लिए करोड़ों की कमाई का मौका बनेगा।

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

Ad Rates for India vs Pakistan Match:एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। फैंस इस मैच का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि दोनों टीमें अब सिर्फ एशिया कप या आईसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आती हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो दोनों टीमें 21 सितंबर को दुबई में फिर से टकरा सकती हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 29 सितंबर को खेला जाएगा। जहां दर्शकों के लिए भारत-पाकिस्तान मैच भावनाओं से जुड़ा होता है, वहीं ब्रॉडकास्टर के लिए यह मुकाबला कमाई का सुनहरा मौका होता है। इस बार एशिया कप के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं और उन्होंने विज्ञापन के रेट तय कर दिए हैं।

10 सेकेंड का एड होगा करोड़ों का सौदा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने भारत के मैचों के लिए 10 सेकेंड का विज्ञापन स्लॉट 14 से 16 लाख रुपये में तय किया है। इसका मतलब है कि एक मैच से कंपनी को करोड़ों की कमाई होगी।

RELATED NEWS

pcb boycott india match claim

क्या बांग्लादेश के समर्थन में भारत के मैच का बहिष्कार कर सकता है PCB, क्रिकेट जगत में बढ़ी हलचल

जनवरी 27, 2026
कौन हैं सना मीर, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अलापा कश्मीर का राग, नतालिया परवेज का जिक्र कर मचा दिया हड़कंप

कौन हैं सना मीर, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अलापा कश्मीर का राग, नतालिया परवेज का जिक्र कर मचा दिया हड़कंप

अक्टूबर 3, 2025

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एसपीएनआई ने 170 मिलियन डॉलर में 2031 तक के लिए एशिया कप के मीडिया अधिकार खरीदे हैं। टीवी प्रसारण के लिए को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर की कीमत 18 करोड़ और एसोसिएट स्पॉन्सर की कीमत 13 करोड़ रुपये रखी गई है। सभी टीमों के मैचों में 10 सेकेंड का एड स्लॉट करीब 16 लाख रुपये का है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी को प्रति मैच लगभग 4.5 करोड़ रुपये की कमाई होगी।

त्योहारों से पहले विज्ञापनों की डिमांड

डब्ल्यूपीपी मीडिया के क्लाइंट सॉल्यूशन प्रमुख नवीन खेमका का कहना है कि इस बार एशिया कप की मांग ज़्यादा रहेगी क्योंकि यह त्योहारों के मौसम से ठीक पहले हो रहा है। भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा खास आकर्षण होता है। साथ ही इस साल दिवाली जल्दी आ रही है, इसलिए सितंबर से ही विज्ञापन गतिविधियों में तेजी देखी जाएगी। सोनी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी अलग दरें तय की हैं।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और मैच

एशिया कप 2025 टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। इसमें आठ टीमें 19 मुकाबले खेलेंगी। टूर्नामेंट के 11 मैच दुबई और आठ मैच अबू धाबी में होंगे। भारत अपने शुरुआती दो लीग मैच 10 सितंबर (यूएई के खिलाफ) और 14 सितंबर (पाकिस्तान के खिलाफ) दुबई में खेलेगा। वहीं 19 सितंबर को भारत ओमान से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भिड़ेगा।

भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ है। जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग शामिल हैं। सुपर सिक्स चरण में अबू धाबी में सिर्फ एक मैच होगा।

भारत-पाकिस्तान मैच न सिर्फ फैंस के लिए रोमांचक होगा, बल्कि ब्रॉडकास्टर्स के लिए भी सोने की खान साबित होगा। ऊंचे विज्ञापन रेट्स के बावजूद कंपनियां इसे हाथ से जाने नहीं देंगी क्योंकि यह मैच साल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल मुकाबला होगा।

Tags: Asia Cup 2025india pakistan cricket
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

pcb boycott india match claim

क्या बांग्लादेश के समर्थन में भारत के मैच का बहिष्कार कर सकता है PCB, क्रिकेट जगत में बढ़ी हलचल

by SYED BUSHRA
जनवरी 27, 2026

Ind–Pak Match: क्रिकेट जगत में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान...

कौन हैं सना मीर, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अलापा कश्मीर का राग, नतालिया परवेज का जिक्र कर मचा दिया हड़कंप

कौन हैं सना मीर, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अलापा कश्मीर का राग, नतालिया परवेज का जिक्र कर मचा दिया हड़कंप

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। एशिया कप में मिली हार के बाद अब भी पूरे पाकिस्तान में मातम हैं। भारतीय खिलाड़ियों के...

सपा MP इकरा हसन ने BCCI को सुनाई खरी-खरी, TEAM INDIA को ASIA CUP में मिली जीत की कुछ ऐसे दी बधाई

सपा MP इकरा हसन ने BCCI को सुनाई खरी-खरी, TEAM INDIA को ASIA CUP में मिली जीत की कुछ ऐसे दी बधाई

by Vinod
अक्टूबर 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गजब का संयोग कहें या अजब का प्रयोग। जो 41 सालों में नहीं हुआ, वह 28 सितंबर...

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 : कौन हैं मौहसीन नकवी ? जो भारत की ट्रॉफी लेकर भागे अपने देश, BCCI ने लिया ये बड़ा फैसला

by Gulshan
सितम्बर 29, 2025

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारी...

Asia Cup 2025

भारत की ऐतिहासिक जीत पर पाकिस्तान का बौखलापन, आगा ने फेंका रनर-अप चेक, ट्रॉफी विवाद पर भड़का बीसीसीआई

by Mayank Yadav
सितम्बर 29, 2025

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट से ज्यादा इज्जत और साख की लड़ाई बन गया....

Next Post
Weather

पहाड़ों और मैदानों में मौसम का कहर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश, यूपी में गर्मी जारी

Lucknow

दादा-पिता के 300₹ के ऋण के लिए 25 साल से बंधक, 70 साल की मां की कराह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist