सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन, भारत में नहीं दिखेंगे पाकिस्तान के मैच, PSL के प्रसारण पर लगी रोक

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे, लेकिन अधिकतर पीड़ित निर्दोष पर्यटक थे। इस हमले के बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा उफान पर है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

by Gulshan
अप्रैल 24, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Pahalgam Terror Attack
Share on FacebookShare on Twitter

Pahalgam Terror Attack : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में एक भीषण आतंकी हमला हुआ। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने योजनाबद्ध तरीके से पर्यटकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस क्रूर घटना ने पूरे देश को गहरे सदमे और आक्रोश में डाल दिया है।

पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की हो रही मांग

इस कायराना हमले के बाद, पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग फिर से ज़ोर पकड़ने लगी है। आम जनता से लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों तक सभी ने एक स्वर में पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही है। सरकार ने भी कुछ सख्त कदम उठाए हैं, लेकिन जनता का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा।

RELATED NEWS

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

अक्टूबर 3, 2025
कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

जुलाई 28, 2025

पाकिस्तान क्रिकेट पर पड़ा गहरा असर

इस हमले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट को भी निशाने पर लिया गया है। भारत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के प्रसारण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। Fancode, जो भारत में PSL के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार रखती थी, ने 24 अप्रैल से इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की स्ट्रीमिंग रोक दी है।

PSL का भारत में नहीं होगा प्रसारण

Fancode ने 23 अप्रैल तक PSL के 13 मुकाबलों का प्रसारण किया था, लेकिन 24 अप्रैल से PSL से संबंधित सभी कंटेंट अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। कंपनी ने इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान तो नहीं दिया, लेकिन यह कदम एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जहाँ एक ओर Fancode ने PSL से नाता तोड़ लिया है, वहीं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, जिसने टीवी पर प्रसारण अधिकार लिए थे, अब तक इस मामले में चुप है।

यह भी पढ़ें : नेत्रों से नहीं, हौसले से देखे सपने, बिहार के रविराज ने UPSC में रच दिया इतिहास, पाई…

फरवरी में सोनी स्पोर्ट्स ने पाकिस्तानी टीम के घरेलू मैचों के प्रसारण के अधिकार प्राप्त किए थे और कुछ मैचों का प्रसारण भी किया था। अब देश की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या सोनी भी फैनकोड की तरह कदम उठाएगा। पिछले 2-3 वर्षों से पाकिस्तान सुपर लीग का भारत में प्रसारण बंद था, लेकिन इस वर्ष इसकी वापसी हुई थी। Fancode और सोनी स्पोर्ट्स ने 2025 में इसे फिर से भारत में लाने का प्रयास किया था। मगर, हालिया आतंकी हमले ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि क्रिकेट और आतंक एक साथ नहीं चल सकते।

 

Tags: Pahalgam terror attack
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड।...

कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

by Vinod
जुलाई 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सावन का पवित्र महिना चल रहा है। शिवालय सजे हुए हैं और भक्तों की लंबी-लंबी कतारें...

एयरफोर्स चीफ ने क्यों बोला सलमान खान का डॉयलॉग, एक बार जो हमने कमिटमेंट कर लिया तो… के बाद कांपा PAK 

एयरफोर्स चीफ ने क्यों बोला सलमान खान का डॉयलॉग, एक बार जो हमने कमिटमेंट कर लिया तो… के बाद कांपा PAK 

by Vinod
मई 29, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हमें एक-दूसरे के प्रति वफादार रहने की जरूरत है। ’प्राण जाए पर वचन न जाए’ की...

असदुद्दीन ओवैसी की गुगली पर बोल्ड हुई मुनीर एंड शरीफ कंपनी, FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाएगा ‘आतंकियों का डैडी’

असदुद्दीन ओवैसी की गुगली पर बोल्ड हुई मुनीर एंड शरीफ कंपनी, FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाएगा ‘आतंकियों का डैडी’

by Vinod
मई 29, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के अंदर घुसकर...

Pahalgam Terror Attack

पहलगाम हमले पर सामने आया आपत्तिजनक वीडियो, शेयर करने वाला गुजरात का बिजनेसमैन गिरफ्तार

by Gulshan
मई 12, 2025

Pahalgam Terror Attack : गुजरात पुलिस ने सूरत के एक व्यवसायी को उस समय गिरफ्तार किया जब उसने कश्मीर के...

Next Post
Kedarnath helicopter booking scam

चारधाम यात्रा में बढ़ा ऑनलाइन स्कैम का ख़तरा, हेलिकॉप्टर, होटल बुकिंग में हो रहा फ्रॉड, सरकार ने दी चेतावनी

Abir Gulal

फवाद खान की फिल्म 'Abir Gulal' पर केंद्र की रोक, भारत में नहीं होगी रिलीज़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist