रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, बनीं महिला वनडे क्रिकेट में दूसरी भारतीय प्लेयर

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला टीम के पहले वनडे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को 300 रन के आंकड़े तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

by Gulshan
दिसम्बर 23, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Harmanpreet Kaur
Share on FacebookShare on Twitter

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला टीम ने वड़ोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 211 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 314 रन बनाए, जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम केवल 103 रन पर ऑलआउट हो गई और पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। यह जीत भारत की महिला वनडे क्रिकेट में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस शानदार जीत में भारत की ओर से स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और रेणुका सिंह ने अहम योगदान दिया। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने ही टीम को बड़ी जीत दिलाई।

हरमनप्रीत कौर का शानदार प्रदर्शन

स्मृति मंधाना और डेब्यू करने वाली प्रतीका रावल (40 रन) ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की शानदार साझेदारी की। मंधाना अपने शतक से चूक गईं और 91 रन पर आउट हुईं, जबकि हरलीन देओल ने 44 रन बनाए। टॉप ऑर्डर की इन तीन बल्लेबाजों ने भारतीय टीम के बड़े स्कोर के लिए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद, हरमनप्रीत कौर ने केवल 23 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। इस पारी के साथ, वह महिला वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय कप्तान बनीं। इससे पहले मिताली राज ने महिला वनडे क्रिकेट में कप्तान के रूप में कुल 5319 रन बनाए हैं।

RELATED NEWS

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

अगस्त 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

अगस्त 18, 2026

अब तक 26 वनडे मैचों में रही कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला टीम के लिए अब तक 26 वनडे मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 1012 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए। महिला वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर उनका उच्चतम स्कोर 143 रन रहा है।

यह भी पढ़ें : आसमान में छाए बादल, कल से कड़ाके की सर्दी, यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मंधाना ने दिखाया दमदार खेल

स्मृति मंधाना हाल के समय में शानदार फॉर्म में हैं और इस मैच में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 91 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना के बाद, हरलीन देओल (50 गेंदों में 44 रन), हरमनप्रीत कौर (23 गेंदों में 34 रन), रिचा घोष (12 गेंदों में 26 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (19 गेंदों में 31 रन) ने तेजी से रन जुटाए, जिससे भारत ने 300 रन का आंकड़ा पार किया। बल्लेबाजों के शानदार योगदान के बाद, गेंदबाजी में रेणुका सिंह ने कमाल दिखाया और पांच विकेट झटके। यह उनके वनडे करियर में पहली बार था जब उन्होंने पांच विकेट हासिल किए।

Tags: Cricket Newsharmanpreet kaur
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Pakistan Cricket: क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ उसकी ईमानदारी और अनुशासन भी बेहद अहम माना जाता है।...

Next Post
Delhi Assembly Election 2024

दिल्ली में शुरू हुआ महिला सम्मान और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन, जानें क्या हैं जरूरी दस्तावेज?

Punjab News

ग्रेनेड हमले के बाद पीलीभीत में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, 3 कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने किया ढेर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist