Saturday, March 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

शादी से पहले किसके हनीमून पर जा चुके हैं रिंकू…जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर

बाएं हाथ के दमदार बल्लेबाज रिंकू सिंह इस समय एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और दुबई में मौजूद हैं। रिंकू सिंह प्लेइंग इलेवन में होंगे या नहीं, इसका फैसला तो मैच के समय ही होगा। लेकिन इससे पहले रिंकू एक पॉडकास्ट में नज़र आए, जहां उन्होंने मजेदार अंदाज़ में अपनी हनीमून यात्रा को लेकर बातचीत की।

Gulshan by Gulshan
September 10, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, मनोरंजन
Rinku Singh
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rinku Singh : क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी हमेशा से ही लोगों की दिलचस्पी का केंद्र रही है — वो क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं, किससे रिश्ते में हैं और कहां छुट्टियां मनाने जाते हैं, ये बातें अक्सर सुर्खियां बन जाती हैं। ऐसे में अगर किसी क्रिकेटर के बारे में ये खबर आए कि वह शादी से पहले ही ‘हनीमून’ पर जा चुका है — और वो भी किसी और की शादी में, तो चौंकना लाज़मी है। यही कुछ किया है टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने, जिनकी ये अनोखी कहानी अब चर्चा का विषय बन गई है।

फिलहाल रिंकू सिंह एशिया कप के लिए दुबई में हैं और टीम इंडिया का हिस्सा हैं। आज भारत का पहला मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होना है। रिंकू प्लेइंग इलेवन में होंगे या नहीं, इसका फैसला तो मैच के वक्त होगा, लेकिन उससे पहले उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी पूर्व-शादी हनीमून यात्रा को लेकर जो खुलासा किया, उसने सबको चौंका दिया है।

RELATED NEWS

Rinku Singh father death news

Cricket news:स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता कैंसर से लंबी जंग हारे हुआ निधन, परिवार और क्रिकेट जगत में शोक की लहर

February 27, 2026
मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी स्थगित

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी हुआ स्थगित

November 25, 2025

रिंकू का ‘पहला विदेशी दौरा’

रिंकू सिंह ने बताया कि वह पहली बार भारत से बाहर 2019 में अपने दोस्त नीतीश राणा के हनीमून ट्रिप पर गए थे। उनके साथ राहुल तेवतिया भी थे। रिंकू ने मुस्कुराते हुए बताया कि, “मुझे विदेश जाने का बड़ा शौक था — ये देखने का कि लोग वहां कैसे रहते हैं, क्या खाते हैं।”

यह भी पढ़ें : Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को…

नीतीश राणा चाहते थे कि रिंकू वहां अंग्रेज़ी में बात करे, ऑर्डर करे और खुद को एक्सप्लोर करे। लेकिन रिंकू के लिए ये आसान नहीं था। उन्होंने कहा, “जब मैं एक दुकान पर गया तो इंग्लिश नहीं आई, तो हाथ के इशारों से ऑर्डर दिया।” उनकी ये मासूमियत और अनुभव अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वाकई, ‘अबदुल्ला दीवाना फिरा पराए हनीमून में’ — ये कहावत रिंकू पर एकदम फिट बैठती है।

राजनीति से रिश्ते में क्रिकेट का सितारा 

रिंकू सिंह की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के सेंट्रम फाइव-स्टार होटल में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई थी। इस खास मौके पर राजनीति और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। उनकी शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के एक लग्ज़री होटल में तय थी, लेकिन रिंकू के क्रिकेट शेड्यूल के चलते शादी टाल दी गई। अब उम्मीद है कि दोनों फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

क्रिकेट की दुनिया के उभरते सितारे और राजनीति की दमदार नेता — रिंकू और प्रिया की जोड़ी को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। ये मिलन मैदान और संसद दोनों के चर्चित चेहरों का संगम माना जा रहा है, जिसका इंतजार अब बस कुछ महीनों का है।

Tags: rinku singh
Share198Tweet124Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Rinku Singh father death news

Cricket news:स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता कैंसर से लंबी जंग हारे हुआ निधन, परिवार और क्रिकेट जगत में शोक की लहर

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

Rinku Singh Father Passes Away:टीम इंडिया के उभरते सितारे Rinku Singh के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया। वह...

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी स्थगित

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी हुआ स्थगित

by Kanan Verma
November 25, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी टलने की खबर के बाद चर्चा यह...

Rinku Singh

‘D कंपनी’ का खौफ! क्रिकेटर रिंकू सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, वेस्टइंडीज से पकड़े गए 2 गुर्गे

by Mayank Yadav
October 9, 2025

Rinku Singh Threat: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह ('डी कंपनी')...

Rinku Singh

“पिता मुझे जानते नहीं थे…प्रिया सरोज हुई थी काफी भावुक…” 2 साल बाद रिंकु सिंह ने बताई बड़ी बात

by Gulshan
September 11, 2025

Rinku Singh : टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ रिंकू सिंह इस वक्त दुबई में हैं, जहां 14 सितंबर को भारत...

यूपी-T20 : रिंकू सिंह और स्वास्तिक चिकारा ने बल्ले से मचाही तबाही, मेरठ मेवरिक्स ने नोएडा किंग्स पर दर्ज की जीत

यूपी-T20 : रिंकू सिंह और स्वास्तिक चिकारा ने बल्ले से मचाही तबाही, मेरठ मेवरिक्स ने नोएडा किंग्स पर दर्ज की जीत

by Vinod
September 1, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में यूपी टी20 लीग 2025 खेली जा रही है। अब तक...

Next Post
IND vs UAE: 27 गेंदों में भारत ने जीता एशिया कप 2025 का पहला मैच, कुलदीप यादव की फिरकी पर नाचे UAE के बल्लेबाज

IND vs UAE: 27 गेंदों में भारत ने जीता एशिया कप 2025 का पहला मैच, कुलदीप यादव की फिरकी पर नाचे UAE के बल्लेबाज

UP Weather Update 2025

Weather update :दिल्ली-एनसीआर में सूरज की तपिश या फिर होगी बारिश, जानिए आज के मौसम हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist