मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs UAE: 27 गेंदों में भारत ने जीता एशिया कप 2025 का पहला मैच, कुलदीप यादव की फिरकी पर नाचे UAE के बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।

by Vinod
सितम्बर 10, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का पहले मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारत के गेंजबाजों के सामने यूएई की बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने जबरदस्त बॉलिंग की और यूएई को महज 57 रन पर आलआउट कर दिया। जवाब में भारतीय टीम ने 4.3 ओवर यानी महज 27 गेंदों में एक विकेट पर 60 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के सन्यास लेने के बाद टीम इंडिया पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यूएई पहुंची। यहां भारतीय टीम का एशिया कप में यूएई के साथ मुकाबला था। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम 13.1 ओवर में सिर्फ 57 रन बना पाई।

RELATED NEWS

India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

सितम्बर 12, 2026
India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

सितम्बर 5, 2026

जवाब में भारतीय टीम ने 4.3 ओवर यानी महज 27 गेंदों में एक विकेट पर 60 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल (20) और सूर्यकुमार यादव (7) नाबाद रहे। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने एक विकेट झटका। भारत के बल्लेबाजों ने विस्फोटक शुरूआत की। यूएई के गेंदबाजों पर भारतीय बल्लेबाज कहर बनकर टूट पडे। चुन-चुन कर हर गेंदबाज की धुनाई की। यही वजह रही कि टीम इंडिया सिर्फ 27 गेंदों में ये मुकाबला आसानी से जीत गई।

भारत की घातक गेंदबाजी यूनिट के खिलाफ यूएई के बल्लेबाजों का जोर नहीं चला और टीम महज 57 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। उनके आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। यूएई की पारी की शुरुआत कप्तान मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। पहला झटका टीम को 26 रन पर लगा, जब जसप्रीत बुमराह ने अलीशान शराफू (22 रन) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद मोहम्मद जोहेब (2 रन) भी 29 के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। नौवें ओवर में कुलदीप यादव ने कमाल दिखाया और एक ही ओवर में तीन विकेट झटके।

कुलदीप यादव ने राहुल चोपड़ा (3), कप्तान मोहम्मद वसीम (19) और हर्षित कौशिक (2) को पवेलियन भेज दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि शिवम दुबे ने 3 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली। यूएई की पूरी टीम बेहद सस्ते स्कोर पर सिमट गई और भारतीय गेंदबाजों का दबदबा पूरी पारी में देखने को मिला। इस मैच में कुलदीप यादव का जादू सिर चढ़कर बोला। चाइनामैन गेंदबाज ने अपनी फिरकी से यूएई के बैटर्स को नागिन डांस करवाया। एक वक्त लग रहा था कि कुलदीप यादव बड़ी आसानी से पांच विकेट अपने नाम कर लेंगे। उन्होंने दो ओवर में तीन विकेट अपने नाम कर लिए थे।

तभी सूर्य कुमार ने उन्हें बॉलिंग से हटा दिया। गेंद शिवम दुबे को थमा दी। शिवम दुबे ने घातक गेंदबाजी की। दुबे की स्विंग का तोड़ यूएई के बल्लेबाजों के पास नहीं था। दुबे ने तीन ओवर की गेंदबाजी की और तीन विकेट अपने नाम किए। कुल मिलाकर भारतीय टीम ने एशिया कप का आगाज शानदार तरीके से किया। आज के मुकाबले में भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतरी। जबकि सिर्फ तेज गेंदबाजी के तौर पर टीम में बुमराह थे। बुमराह को मदद करने के लिए हार्दिक और शिवम दुबे थे। भारत ने इस मैच में आलराउंडर खिलाड़ियों को जगह दी। भारत का अगला मैच पाकिस्तान से हैं। ऐसे में यूएई पर मिली जीत पाक के खिलाफ टॉनिक का काम करेगी।

 

Tags: Asia Cup 2025India beat UAEIndia vs UAEsuryakumar yadavTeam India
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 12, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने खिलाड़ियों की कमी नहीं, बल्कि कई मजबूत विकल्प होने...

India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

 India Japan T20 Match 2026:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार 4 सितंबर को भारत-जापान क्रिकेट मुकाबले का ऐलान किया। भारतीय...

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने...

Next Post
UP Weather Update 2025

Weather update :दिल्ली-एनसीआर में सूरज की तपिश या फिर होगी बारिश, जानिए आज के मौसम हाल

Jivitputrika Vrat

Jitiya Vrat 2025: पूजा के बाद धागे का क्या करना चाहिए, जानिए इससे जुड़े नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In