Monday, November 16, 2026 10:24 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » IND vs AUS Test Day 1 Live Score : 104 पर सिमटे कंगारु, टीम इंडिया को पहली इनिंग में मिली 46 रनों की बढ़त…

IND vs AUS Test Day 1 Live Score : 104 पर सिमटे कंगारु, टीम इंडिया को पहली इनिंग में मिली 46 रनों की बढ़त…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 104 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार, भारत को ऑस्ट्रेलिया पर 46 रनों की बढ़त मिल गई है।

by Gulshan
23/11/2024
IND vs AUS Test Day 1 Live Score

RELATED NEWS

No Content Available

IND vs AUS Test Day 1 Live Score : इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 104 रनों पर ढेर हो गई। इस प्रकार, टीम इंडिया को 46 रनों की बढ़त हासिल हुई है। गेंदबाजी में भारत के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा ने भी 3 विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 26 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाए।

इससे पहले, टीम इंडिया ने नीतिश रेड्डी और ऋषभ पंत की शानदार पारियों के दम पर 150 रन बोर्ड पर लगाए थे। अब भारत की टीम दूसरी पारी में अपनी बढ़त को और बढ़ाने की कोशिश करेगी।

IND vs AUS Series Day 1 Live Score

टीम इंडिया को मिली 218 रनों की बढ़त

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 172 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 90 रन और केएल राहुल 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत टीम इंडिया की कुल बढ़त 218 रनों की हो गई है।

भारतीय टीम ने बनाया 171 का स्कोर

पर्थ टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 55 ओवर्स में बिना किसी विकेट के नुकसान के 171 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 89 रन और केएल राहुल 62 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया की बढ़त अब 217 रन हो गई है।

जायसवाल की रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज पहले विकेट की तलाश में हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। इस दौरान जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर टीम इंडिया का स्कोर दूसरी पारी में 126 रनों तक पहुंचाया। इसके साथ ही टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 76 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की 126 रनों की साझेदारी ऑस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय सलामी जोड़ी की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 1948 में वीनू मांकड़ और चंदू सरवटे की जोड़ी ने बनाया था। तब इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की थी।

दूसरी पारी में भारत का स्कोर पहुंचा 84 पार

दूसरी पारी के 26 ओवर बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 84 रन है। केएल राहुल (34 रन) और यशस्वी जायसवाल (42 रन) क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रन पर समेट दिया था, जबकि भारत अपनी पहली पारी में केवल 150 रन ही बना सका था।

भारत का स्कोर पहुंचा 75

दूसरी पारी में 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 75 रन है। केएल राहुल (29 रन) और यशस्वी जायसवाल (38 रन) क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रन पर समेट दिया था, जबकि भारत अपनी पहली पारी में केवल 150 रन ही बना सका था।

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50 के पार

दूसरी पारी के 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन हो चुका है। इस समय क्रीज पर केएल राहुल (18 रन) और यशस्वी जायसवाल (27 रन) मौजूद हैं। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 46 रनों की बढ़त हासिल हुई है। पहले पारी में भारत ने 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर ढेर कर दिया था। अब भारतीय बल्लेबाज अपनी बढ़त को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

दूसरी पारी में भारत का स्कोर 27 पहुंचा

दूसरी पारी में 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन है। इस समय केएल राहुल (7 रन) और यशस्वी जायसवाल (14 रन) क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 46 रनों की बढ़त मिली है, और अब वे अपनी बढ़त को बढ़ाने के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं।पहली पारी में भारत ने 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ढेर कर दिया था। अब टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में मजबूत शुरुआत की कोशिश कर रही है, ताकि ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखा जा सके।

भारत को मिली 46 रनों की अच्छी बढ़त

कप्तान जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अपनी पहली पारी में केवल 104 रन पर ढेर कर दिया। इस प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया को 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली है। भारत की तरफ से बुमराह ने 5 विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज ने भी 2 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क 26 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जबकि एलेक्स कैरी ने 21 रनों की पारी खेली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में बड़े स्कोर तक पहुंचने का कोई मौका नहीं दिया, और अब दूसरी पारी में अपनी बढ़त को और मजबूत करने की कोशिश करेगा।

100 से ज़्यादा गैंदों पर टिके मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से आखिरी विकेट की लड़ाई लड़ाई लड़ी। जिनमें उन्होंने103 गेंदों का सामना किया। और उनके खाते में 26 आए। इस पारी में स्टार्क का ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सर्वोच्च स्कोरर रहा है। उनके साथ जोश हेजलवुड भी क्रीज पर मौजूद रहे और दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की पूरे जोश के साथ कोशिश की।

104  रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम

हर्षित राणा ने बाउंसर गेंद पर मिचेल स्टार्क को फंसाया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 104 रनों पर सिमट गई। वहीं, स्टार्क ने 26 रनों के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाए। हर्षित राणा की यह शानदार गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई, जिसने ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त से पीछे कर दिया।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP by-election

UP by-election: समाजवादी पार्टी का चुनाव आयोग पर हमला, उपचुनाव के रिजल्ट में धांधली का आरोप

Bijnor Car Accident

Bijnor Car Accident : रात के अंधेरे में पेड़ से टकराई Scorpio कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : टास्क के दौरान गिरी यामिनी और कशिश, रजत पर लगे इल्ज़ाम, क्या सलमान लगाएंगे घरवालों की क्लास ?

POPULAR POST

Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार,  किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार, किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

November 13, 2026
Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

November 11, 2026
Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

November 16, 2026
Gorakhpur Electric Shop Fire

Gorakhpur Fire : दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख, कैसे बची पड़ोसी दुकान?

November 11, 2026
Peace Talks : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत ने चली बड़ी कूटनीतिक चाल, पुतिन और जेलेंस्की के सामने रखे कौन से प्रस्ताव?

Peace Talks : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत ने चली बड़ी कूटनीतिक चाल, पुतिन और जेलेंस्की के सामने रखे कौन से प्रस्ताव?

November 11, 2026
IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

November 9, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India