Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » IND vs NZ Champions Trophy Live: न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

IND vs NZ Champions Trophy Live: न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, और यह उनकी लगातार तीसरी जीत रही। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जहां उनका सामना 4 मार्च को दुबई में ऑस्ट्रेलिया से होगा। इससे पहले भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश और दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराया था।

by Gulshan
03/03/2025
IND vs NZ Champions Trophy Live

IND vs NZ Champions Trophy Live : भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में जीत की हैट्रिक पूरी की है। टीम इंडिया ने दुबई में खेले गए आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में सामना 4 मार्च को वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो दुबई में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा।

भारत की जीत में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वरुण ने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। भारत ने 6 अंक के साथ टेबल टॉप करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है, और बांग्लादेश, पाकिस्तान, और न्यूजीलैंड को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की।

IND vs NZ Champions Trophy Live

कुलदीप ने मिचेल को किया आउट

कुलदीप यादव ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया है। मिचेल 17 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लग चुका है।

RELATED NEWS

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

August 27, 2026
Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

August 25, 2026

न्यूजीलैंड की स्थिति अपडेट

20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव के इस ओवर में सात रन आए। केन विलियमसन 49 गेंदों में 37 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें चार चौके शामिल हैं। डेरिल मिचेल 25 गेंदों में 13 रन पर हैं और उन्होंने एक चौका लगाया है। कीवी टीम को जीत के लिए अभी 30 ओवर में 170 रन और बनाने होंगे।

न्यूजीलैंड की पारी का हाल

19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 45 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें तीन चौके शामिल हैं। डेरिल मिचेल 23 गेंदों में 11 रन पर हैं और उन्होंने एक चौका लगाया है। कीवी टीम को जीत के लिए अभी 31 ओवर में 177 रन और बनाने होंगे।

न्यूजीलैंड की धीमी प्रगति, भारत ने कसा शिकंजा

14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 30 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें दो चौके शामिल हैं। दूसरी ओर, डेरिल मिचेल ने सात गेंदें खेली हैं लेकिन अभी तक खाता नहीं खोला है। भारतीय गेंदबाज लगातार दबाव बना रहे हैं।

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, वरुण चक्रवर्ती ने किया कमाल

12वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 49 रनों पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। यंग ने 35 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल थे।

न्यूजीलैंड की स्थिर बल्लेबाजी, लक्ष्य की ओर बढ़ता कदम

10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। विल यंग 31 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें तीन चौके शामिल हैं, जबकि केन विलियमसन ने 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रन जुटाए हैं। दोनों के बीच अब तक 27 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कीवी टीम को जीत के लिए अभी 260 गेंदों में 207 रन और चाहिए।

न्यूजीलैंड की सधी हुई शुरुआत

न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 44 रन जुटा लिए हैं। क्रीज पर केन विलियमसन 16 और विल यंग 20 रन बनाकर जम चुके हैं।

न्यूज़ीलैंड ने गंवाया पहला विकेट

न्यूजीलैंड को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। रचिन रवींद्र 12 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं, और हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

शमी को लगी चोट

मोहम्मद शमी के कंधे पर बैटिंग करते समय गेंद लगी थी, जिससे वह काफी दर्द में नजर आ रहे थे। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने दो ओवर डाले।

9 विकेट खोकर भारत ने दिया 250 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 249 रन बनाए। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 98 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पांच विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी।

हार्दिक के पूरे हुए 15 रन 

हार्दिक पांड्या ने 49वें ओवर में 15 रन जुटाए हैं और अब तक 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रविंद्र जडेजा लौटे पवेलियन 

46वें ओवर में भारत ने 223 रनों पर अपना सातवां विकेट गंवा दिया। रवींद्र जडेजा 20 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। अभी 25 गेंदों का खेल बाकी है और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत के 200 रन हुए पूरे

भारत ने 42.3 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हार्दिक पांड्या 11 रन और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत का स्कोर 199/6

42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 199 रन है। हार्दिक पांड्या 17 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें एक छक्का शामिल है। रवींद्र जडेजा ने 9 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक 17 गेंदों में 17 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।

182 रनों पर गिरा छठा विकेट

भारत का छठा विकेट 40वें ओवर में 182 रनों के स्कोर पर गिरा। केएल राहुल 29 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 185 रन है।

भारत को लगा पांचवां झटका

172 के स्कोर पर टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर के रूप में पांचवां झटका लगा है। 79 के निजी स्कोर पर विलियम ओरोर्के ने उन्हें आउट किया। विल यंग ने उनका कैच पकड़ा।

अक्षर पटेल हुए आउट

30वें ओवर में भारत ने 128 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया। अक्षर पटेल 61 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए, जिनके बैट से 3 चौके और 1 छक्का निकला। अक्षर रचिन रवींद्र की गेंद पर कैच आउट हुए, और उनका कैच केन विलियमसन ने लपका।

भारत का स्कोर 100 पार, अय्यर-अक्षर की मजबूत साझेदारी

25 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 65 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 44 रन पर खेल रहे हैं, जबकि अक्षर पटेल 47 गेंदों में दो चौकों के साथ 26 रन पर टिके हुए हैं। दोनों ने मिलकर 110 गेंदों में 74 रनों की अहम साझेदारी कर ली है।

20 ओवर पूरे, भारत ने संभली पारी के साथ 78 रन बनाए

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 78 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 44 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें तीन चौके शामिल हैं। वहीं, अक्षर पटेल 39 गेंदों में 17 रन पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अब तक 80 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी निभाई है।

श्रेयस अय्यर का आक्रामक रुख, भारत का स्कोर 70 के पार

श्रेयस अय्यर ने 17वें ओवर में विलियम ओरुक की गेंदों पर तीन शानदार चौके जड़कर टीम को मजबूती दी। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 70 रन हो गया है। अय्यर 40 गेंदों में 28 रन पर खेल रहे हैं, जबकि अक्षर पटेल 30 गेंदों में 13 रन बना चुके हैं। दोनों ने मिलकर 68 गेंदों में 42 रनों की साझेदारी कर ली है।

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार, अक्षर-अय्यर संभलकर खेल रहे

16 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। मिचेल सैंटनर के ओवर में 11 रन आए। अक्षर पटेल 28 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर ने 30 गेंदों में 14 रन जुटाए हैं। दोनों बल्लेबाज संभलकर पारी आगे बढ़ा रहे हैं।

भारतीय बल्लेबाजों की धीमी शुरुआत, कीवी गेंदबाज हावी

14 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर 28 गेंदों में 11 और अक्षर पटेल 18 गेंदों में 4 रन बनाकर संघर्ष कर रहे हैं। कीवी गेंदबाज सटीक लाइन और लेंथ के साथ दबाव बनाए हुए हैं।

शुरुआती झटकों के बाद संभली टीम इंडिया

भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 5 और अक्षर पटेल 3 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। इससे पहले विराट कोहली 11, शुभमन गिल 2 और रोहित शर्मा 15 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

कोहली सस्ते में आउट, टीम इंडिया दबाव में

विराट कोहली सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मैट हेनरी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने शानदार डाइव लगाकर उनका कैच लपका। 7 ओवरों में भारत ने 30 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। श्रेयस अय्यर 1 रन पर खेल रहे हैं, जबकि अक्षर पटेल नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए हैं।

भारत के पूरे हुए 50 रन

भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा छू लिया है। श्रेयस अय्यर 14 रन और अक्षर पटेल 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

श्रेयस और अक्षर डटे मैदान पर 

श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के कंधों पर अब भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। तीन जल्दी विकेट गिरने के कारण टीम इंडिया दबाव में नजर आ रही है।

भारत का स्कोर 37/3 पहुंचा

टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 37 रन है, और 10 ओवर का खेल हो चुका है। श्रेयस अय्यर 5 रन और अक्षर पटेल 3 रन पर क्रीज पर हैं। विराट कोहली 11, शुभमन गिल 2 और रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

भारत ने गंवाए तीन विकेट

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में तीन विकेट खो दिए हैं। शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली पवेलियन लौट चुके हैं। मैट हेनरी ने दो और जेमिसन ने एक विकेट लिया।

11 रन बनाकर कोहली आउट

विराट कोहली 14 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मैट हेनरी ने आउट किया, जो कि उनका दूसरा विकेट था। इससे पहले उन्होंने शुभमन गिल को भी आउट किया था। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार डाइव लगाते हुए हवा में बेहतरीन कैच लपका।

रोहित शर्मा हुए आउट

भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौटे पवेलियन ।

भारत का गिरा दूसरा विकेट

पांचवे ओवर में आगे बढ़ते हुए भारत ने अपना दूसरा विकेट गवां दिया है।

भारत ने गंवाया अपना पहला विकेट

भारतीय टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका, शुभमन गिल 7 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट।

गिल और रोहित की साझेदारी

भारतीय टीम एक बार फिर रोहित शर्मा और शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठी होगी। गिल शानदार फॉर्म में हैं, जबकि रोहित से भी बड़ी पारी की आस है।

दोनों टीमों ने किया ये बदलाव

न्यूजीलैंड टीम में डेवोन कॉनवे की जगह डेरिल मिचेल को शामिल किया गया है, जबकि भारत ने हर्षित राणा को आराम देकर स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 में जगह दी है। हालांकि दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी हैं, लेकिन इस मैच से ग्रुप की शीर्ष टीम का निर्धारण होगा।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्रIND vs NZ Champions Trophy Live :आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लीग चरण के आखिरी मुकाबले में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच हो रहा है। भारत ने दु, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रुरके।

भारत की प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा/ऋषभ पंत, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी/अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवींद्र जड़ेजा।

विराट कोहली का 300वां वनडे

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट कोहली इतिहास रच देंगे। ऐसा करते ही वह 300 वनडे खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

IND vs NZ का मैच आज

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, और आज का मैच जीतने वाली टीम ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल करेगी।

Related Posts

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

August 27, 2026
Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

August 25, 2026
India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

August 20, 2026
BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

August 6, 2026
MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

August 6, 2026
Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

August 5, 2026
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी की सभी 6 टीमों का ऐलान, ईशान किशन-रजत पाटीदार समेत किन खिलाड़ियों को मिली कप्तानी

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी की सभी 6 टीमों का ऐलान, ईशान किशन-रजत पाटीदार समेत किन खिलाड़ियों को मिली कप्तानी

August 4, 2026
Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

August 3, 2026
Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

August 2, 2026
Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

India vs Zimbabwe 2nd T20I: क्या सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए किसका पल्ला भारी

July 25, 2026
Next Post
Karna birth and divine power

Mahabharata story : कुंती के चार पुत्रों में कौन थे सबसे अधिक शक्तिशाली, जिसमें था असुर दम्बोद्भव का अंश भी

Chamoli Glacier Burst

माणा हादसे में तीसरे दिन भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, 4 लापता मजदूरों को खोजने में जुटी टीम

UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में इस बार मार्च से ही पड़ेगी भीषण गर्मी ! इसी महीने से लू चलने के आसार

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India