बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IND vs PAK Score Updates : भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, मिली शानदार जीत

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का एक अहम मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत को शानदार जीत हासिल हुई।

by Gulshan
फ़रवरी 25, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
IND vs PAK
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs PAK Score Updates : दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया।

IND vs PAK Live Score Updates

भारत ने 4 विकेट खोकर प्राप्त किया लक्ष्य

दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत ने जीत के बाद सेमीफाइनल में रखा कदम।

RELATED NEWS

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

अगस्त 6, 2026
MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

अगस्त 6, 2026

पाकिस्तान ने भारत को दिया 242 रनों का टारगेट

पाकिस्तान ने भारत को 242 रनों का लक्ष्य दिया है। पाकिस्तान की ओर से आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी खुशदिल शाह रहे, जिन्होंने 39 गेंदों में 38 रन बनाए।

पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन 

पाकिस्तान ने 37 ओवर के बाद पांच विकेट गंवाकर 167 रन बना लिए हैं। इस समय खुशदिल शाह और सलमान आगा क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान को 37वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने पांचवां झटका दिया और तैयब ताहिर को क्लीन बोल्ड कर दिया। तैयब ताहिर सिर्फ चार रन बना सके। पाकिस्तान ने पिछले चार ओवरों में तीन विकेट गंवाए हैं, जिसमें मोहम्मद रिजवान, शकील और तैयब ताहिर आउट हुए हैं। हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए हैं, जबकि अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला है।

पाकिस्तान पर हावी पड़ता भारत

भारत पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रहा है। कप्तान रिजवान और शकील धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। रिजवान 10 रन और शकील 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों ने अब तक 46 गेंदों में 25 रन जोड़े हैं।

13 ओवर के बाद ड्रिंक ब्रेक

13 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं। इस समय सऊद शकील सात रन और कप्तान मोहम्मद रिजवान छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। बाबर (23) को हार्दिक ने कैच आउट किया, जबकि इमाम-उल-हक को अक्षर ने डायरेक्ट हिट पर रन आउट किया। शमी भी मैदान पर वापस लौट चुके हैं और गेंदबाजी कर रहे हैं।

इमाम उल हक आउट

पहला पावरप्ले खत्म हो चुका है। पाकिस्तान ने पहले 10 ओवर में दो विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं। इमाम-उल-हक दसवें ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए। उन्होंने मिड-ऑन पर शॉट खेला, लेकिन अक्षर पटेल ने शानदार थ्रो किया और उन्हें पवेलियन भेज दिया। इमाम ने 26 गेंदों में 10 रन बनाए। सऊद शकील 3 रन और कप्तान रिजवान 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

पांच ओवर कंप्लीट

पांच ओवर के बाद पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। वर्तमान में बाबर 14 गेंदों में दो चौकों की मदद से 10 रन और इमाम उल हक 16 गेंदों में नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस साझेदारी को तोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी शमी और हर्षित पर है।

शमी क्यों गए बाहर?

शमी को मैदान से बाहर जाना पड़ा। पांचवे ओवर की चौथी गेंद के बाद वह थोड़े असहज दिखे, जिसके बाद फीजियो को बुलाया गया। ओवर पूरा होने के बाद वह बाहर चले गए। 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 25/0 है।

रिजवान ने क्या कहा ?

पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि पिच अच्छी लग रही है। हमारा लक्ष्य एक मजबूत टारगेट सेट करना है। आईसीसी इवेंट्स में हर मैच अहम होता है, इसलिए हम चीजों को सामान्य रखने की कोशिश करेंगे। हमारे खिलाड़ी इन कंडीशंस से परिचित हैं, हमने यहां पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है, और आज हम अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। पिछले मैच में हमें हार मिली, लेकिन अब वह हमारे लिए अतीत की बात बन चुकी है।”

पाकिस्तान ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है, जिसमें चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित ने बताया कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी का ही फैसला करते, इसलिए टॉस हारने से उन्हें थोड़ा नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन  

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, रोयलान अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, सऊद शकील।

भारत की प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या।

2:30 बजे से शुरु होगा मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला आज, 23 फरवरी 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इससे पहले, टॉस दोपहर 2 बजे होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दुबई के समयानुसार एक बजे शुरू होगा।

अहम होगा पावरप्ले

यदि भारतीय टीम पावरप्ले के दौरान अपनी बल्लेबाजी का पूरा लाभ उठाती है, तो पाकिस्तान की हार लगभग तय मानी जा सकती है। इससे यह संकेत मिलता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी में सीमित विकल्प हैं, और पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा पाकिस्तान के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

कम टाइम में बिके कई टिकेट

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए, जिससे इस महामुकाबले के प्रति फैंस का उत्साह स्पष्ट है। लाखों लोग ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए कतार में लगे रहे, लेकिन सभी को टिकट नहीं मिल सके। इससे यह भी संकेत मिलता है कि इस मैच को लेकर फैंस में कितना जोश है।

Tags: cricketind vs PAK live score updates
Share199Tweet125Share50

Gulshan

Related Posts

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

MS Dhoni Room Secret: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी शांत सोच,...

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी की सभी 6 टीमों का ऐलान, ईशान किशन-रजत पाटीदार समेत किन खिलाड़ियों को मिली कप्तानी

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी की सभी 6 टीमों का ऐलान, ईशान किशन-रजत पाटीदार समेत किन खिलाड़ियों को मिली कप्तानी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

Duleep Trophy 2026: भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में शामिल दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी छह जोनल...

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने...

Next Post
PM Mann Ki Baat

PM Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने 119वें एपिसोड में ISRO से लेकर नारी शक्ति और AI तक, जानें सबकुछ

baijnath shiva temple himachal

Religious news : कहां है यह बैजनाथ शिव मंदिर जहां रावण ने स्थापित किया था शिवलिंग, प्राचीन मंदिर की पौराणिक मान्यताएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist