Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IPL 2026 RCB vs MI: जीत के बाद क्रुणाल पांड्या हुए भावुक, मुश्किल हालात में खेली मैच जिताऊ पारी, पोलार्ड को बताया बड़ा भाई

आरसीबी की जीत के बाद क्रुणाल पांड्या भावुक हो गए। उन्होंने मुंबई इंडियंस और कीरोन पोलार्ड के साथ अपने रिश्ते को याद किया। क्रैम्प्स और दर्द के बावजूद क्रुणाल ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई।

by Kirtika Tyagi
May 11, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

आईपीएल 2026 में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद क्रुणाल पांड्या काफी भावुक नजर आए। अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस और पूर्व साथी कीरोन पोलार्ड का जिक्र करते हुए उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला उनके लिए सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा एक खास सफर था।

मैच के बाद बातचीत करते हुए क्रुणाल ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना हमेशा उनके लिए कठिन रहता है। उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस के साथ बिताए गए साल उनके करियर और जिंदगी के सबसे खास पलों में शामिल हैं।

RELATED NEWS

Prince Yadav bowling against RCB

IPL 2026: प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाज़ी ने मचाई धूम, विराट कोहली का बड़ा विकेट लेकर चमके, पूर्व खिलाड़ियों ने की जमकर तारीफ

May 8, 2026
IPL मैच को लेकर बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन,शहीद पथ पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद

IPL मैच को लेकर बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन,शहीद पथ पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद

April 11, 2026

पोलार्ड को बताया बड़ा भाई

क्रुणाल पांड्या ने कीरोन पोलार्ड की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पोलार्ड सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि उनके और हार्दिक पांड्या के लिए बड़े भाई जैसे हैं।

क्रुणाल ने कहा, “पोलार्ड दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने पांड्या ब्रदर्स के करियर को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की। मुंबई इंडियंस में बिताए साल हमारी जिंदगी के सबसे यादगार पल थे। आज भी पोलार्ड हमारे लिए एक गुरु और बड़े भाई की तरह हैं।” क्रुणाल की यह बात सुनकर फैंस भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर भी लोग इस रिश्ते की खूब तारीफ कर रहे हैं।

दर्द में खेली शानदार पारी

मैच में आरसीबी को जीत के लिए 204 रन का बड़ा लक्ष्य मिला था। इस चुनौतीपूर्ण मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 5 लंबे छक्के शामिल रहे। हालांकि मैच के दौरान क्रुणाल काफी दर्द में थे। उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी करते समय उनके पैरों में तेज क्रैम्प्स शुरू हो गए थे। बाद में यह दर्द कमर और पीठ तक पहुंच गया था। उन्होंने कहा, “मैं आमतौर पर इतनी लंबी बल्लेबाजी नहीं करता, लेकिन रायपुर की पिच आसान नहीं थी। मेरा पूरा ध्यान टीम को अंत तक मैच में बनाए रखने पर था। दर्द जरूर था, लेकिन मैं टीम के लिए खेलना चाहता था।”

आखिरी ओवर में बदला मैच

मैच का सबसे रोमांचक पल आखिरी ओवर में देखने को मिला। आरसीबी को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। इसी दौरान भुवनेश्वर कुमार ने चौथी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर मैच का रुख बदल दिया। क्रुणाल ने भी भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उस एक शॉट ने पूरी बाजी पलट दी। उन्होंने बताया कि रायपुर की पिच पर धैर्य रखना बहुत जरूरी था और सही शॉट खेलना ही सफलता की कुंजी बना।

आरसीबी की इस जीत में क्रुणाल पांड्या की संघर्ष भरी पारी और उनका जज्बा सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गया।

Tags: IPL 2026krunal pandya
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Prince Yadav bowling against RCB

IPL 2026: प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाज़ी ने मचाई धूम, विराट कोहली का बड़ा विकेट लेकर चमके, पूर्व खिलाड़ियों ने की जमकर तारीफ

by SYED BUSHRA
May 8, 2026

Prince Yadav bowling against RCB:आईपीएल 2026 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए...

IPL मैच को लेकर बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन,शहीद पथ पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद

IPL मैच को लेकर बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन,शहीद पथ पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद

by Sadaf Farooqui
April 11, 2026

IPL Match: राजधानी लखनऊ में 12 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस...

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

बांग्लादेश में हुई घटना के बाद बढ़े विवाद के बीच , BCCCI ने KKR को किस खिलाड़ी को रिलीज़ करने का दिया निर्देश

बांग्लादेश में हुई घटना के बाद बढ़े विवाद के बीच , BCCCI ने KKR को किस खिलाड़ी को रिलीज़ करने का दिया निर्देश

by SYED BUSHRA
January 3, 2026

BCCI on Mustafizur Rahman:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान...

IPL 2026

IPL 2026 Mini Auction: डिकॉक की चौंकाने वाली एंट्री, ग्रीन पहली सेट में शामिल; 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

by Mayank Yadav
December 9, 2025

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है, जिसके लिए कुल...

Next Post
Somnath Temple 75 Years Celebration

Somnath Temple : 75 साल पूरे, सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, शिवाभिषेक और एयर शो बना आकर्षण का केंद्र

Bangladesh vs Pakistan Test: लाइव मैच में ब्रॉडकास्टर की बड़ी गलती, टीवी स्क्रीन पर दिखे रोहित शर्मा और शुभमन गिल के नाम

Bangladesh vs Pakistan Test: लाइव मैच में ब्रॉडकास्टर की बड़ी गलती, टीवी स्क्रीन पर दिखे रोहित शर्मा और शुभमन गिल के नाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist