Saturday, June 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

कौन है वह क्रिकेटर जो बने मोटिवेशनल स्पीकर, क्रिकेट ,जिंदगी और संघर्ष की करेंगे बातें, राजनीति से रहेंगे दूर

नवजोत सिंह सिद्धू अब यूट्यूब चैनल 'Navjot Singh Official' शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें वे क्रिकेट, प्रेरणा और जीवन के अनुभव साझा करेंगे। चैनल पर राजनीति की कोई चर्चा नहीं होगी।

by SYED BUSHRA
April 30, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज
Navjot Singh Sidhu YouTube motivational journey
Share on FacebookShare on Twitter

Navjot Singh Sidhu YouTube motivational journey पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू अब डिजिटल दुनिया में अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को अमृतसर स्थित अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वह बहुत जल्द अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले हैं। इस दौरान उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी उनके साथ मौजूद थीं। सिद्धू ने बताया कि इस यूट्यूब चैनल पर वह क्रिकेट को लेकर अपने अनुभव, अपनी जिंदगी के संघर्ष और कुछ प्रेरणादायक बातें लोगों के साथ शेयर करेंगे। उन्होंने साफ किया कि इस चैनल पर राजनीति से जुड़ी कोई भी बात नहीं की जाएगी।

मोटिवेशन और आध्यात्मिकता पर रहेगा फोकस

सिद्धू ने कहा, “हर दिन मैं सुबह अरदास करता हूं, जो मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाई थी। मैंने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। संघर्ष ही इंसान को निखारते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह चैनल एक ऐसा मंच होगा, जहां वह खुलकर बात करेंगे और पूरी सच्चाई के साथ अपने विचार सामने रखेंगे। उनका कहना है कि यह चैनल समाज में भाईचारा, प्रेम, सहनशीलता और शांति का संदेश देगा, जो गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित होगा। सिद्धू का उद्देश्य है कि वह लोगों को सकारात्मक सोच और जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा दें।

RELATED NEWS

No Content Available

क्रिकेट, कमेंट्री और जीवन के अनुभव होंगे शामिल

सिद्धू ने कहा, “मैंने अपने जीवन के 20 साल क्रिकेट को दिए हैं। कमेंट्री भी की, राजनीति में भी रहा और अब चाहता हूं कि अपने अनुभवों को लोगों के साथ बांटूं। इस चैनल का नाम होगा ‘Navjot Singh Official’, जहां आप मेरी जिंदगी से जुड़ी कई कहानियां और सीख पाएंगे।” कमेंट्री बॉक्स के सरदार के नाम से मशहूर सिद्धू ने यह भी बताया कि वह अपने क्रिकेट करियर और व्यक्तिगत अनुभवों से लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं।

राजनीति की कोई चर्चा नहीं होगी

उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि इस चैनल पर राजनीति से जुड़ी कोई बात नहीं होगी। जब उनसे उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल किया गया, तो सिद्धू ने कहा, “राजनीति में मेरा अगला कदम जनता तय करेगी। मैंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। सच्चाई के साथ रहना मेरी आदत है।”

पत्नी के इलाज पर भी दी थी राय

सिद्धू ने पिछले साल बताया था कि उनकी पत्नी नवजोत कौर को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था और उन्होंने इलाज के दौरान दूध और चीनी खाना बंद कर दिया था। हल्दी और नीम जैसी घरेलू चीजों से उन्हें काफी राहत मिली। हालांकि, डॉक्टर्स ने सिद्धू के इन बयानों को गलत और गुमराह करने वाला बताया था।

Tags: Navjot SidhuYouTube Motivation
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
किस पर supreme court हुआ सख़्त जानिए  क्यों बिल्डर-बैंक के गठजोड़ की होगी जांच

किस पर supreme court हुआ सख़्त जानिए क्यों बिल्डर-बैंक के गठजोड़ की होगी जांच

Navjot Singh Sidhu

क्रिकेट से लेकर कॉमेडी और फिर कमेंट्री का अंदाज, वही सिद्धू अब Youtube पर करेंगे अपने नए चहरे का आगाज़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist