शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Saurav Ganguly accident: सौरव गांगुली का कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बची दादा की जान

सौरव गांगुली गुरुवार (20 फरवरी) को दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर एक हादसे का शिकार हो गए, जब उनकी कार को पीछे से टक्कर लगी। हालांकि, इस दुर्घटना में गांगुली और उनके काफिले के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 21, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज
Saurav Ganguly
Share on FacebookShare on Twitter

Saurav Ganguly accident: 20 फरवरी को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली एक हादसे का शिकार हो गए। वह बर्दवान जा रहे थे, जहां उन्हें एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी, लेकिन दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर अचानक एक ट्रक उनकी कार के सामने आ गया। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही गाड़ियां टकरा गईं। इस हादसे में सौरव गांगुली और उनके काफिले के किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई। हालांकि, उनका काफिला कुछ समय तक रुकना पड़ा। दुर्घटना के बाद, गांगुली ने कार्यक्रम में शिरकत की और अपनी यात्रा जारी रखी।

किस तरह हुआ हादसा

Saurav Ganguly और उनका काफिला बर्दवान विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर दंतनपुर के पास अचानक एक ट्रक सामने आ गया, जिसके कारण ड्राइवर को तुरंत ब्रेक लगानी पड़ी। पीछे आ रही गाड़ियों ने भी अपनी गति कम करने की कोशिश की, लेकिन तेज गति से आ रही एक कार ने सौरव गांगुली की कार को टक्कर मार दी। गांगुली और उनके काफिले के अन्य सदस्य किसी प्रकार से सुरक्षित रहे, लेकिन उन्हें करीब 10 मिनट तक सड़क पर रुकना पड़ा। दुर्घटना के कारण काफिले की दो गाड़ियां थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।

RELATED NEWS

Noida

नोएडा में दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

सितम्बर 30, 2024
Raveena Tandon

रवीना टंडन पर हमला: मारपीट के आरोपों के बाद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया

जून 2, 2024

Saurav Ganguly की सख्त नेतृत्व क्षमता

इस घटना के बाद, सौरव गांगुली ने घटनास्थल पर कुछ समय तक रुकने के बाद अपने निर्धारित कार्यक्रम को जारी रखा। उनका उत्साह और पेशेवर दृष्टिकोण इस हादसे के बावजूद प्रभावित नहीं हुआ। गांगुली की गिनती भारत के सबसे आक्रामक कप्तानों में की जाती है। उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं। गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था और 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची थी।

गांगुली की क्रिकेट यात्रा

Saurav Ganguly का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अहम योगदान रहा है। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 11,363 रन और 22 शतक हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी उनका योगदान अहम रहा है, जिसमें 7,000 से अधिक रन शामिल हैं। गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की साख को ऊंचा किया। वह बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे हैं और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

यहां पढ़ें: मोहम्मद शमी की ‘फायर’ के बाद ‘द प्रिंस’ ने ठोका शतक, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को किया चित
Tags: Car Accidentsaurav ganguly
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Noida

नोएडा में दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

by Mayank Yadav
सितम्बर 30, 2024

Noida : एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रैक्टर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके चलते चार कॉलेज छात्रों...

Raveena Tandon

रवीना टंडन पर हमला: मारपीट के आरोपों के बाद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया

by Mayank Yadav
जून 2, 2024

Raveena Tandon: बॉलीवुड अभिनेत्री Raveena Tandon को शनिवार रात अपने और अपने ड्राइवर के खिलाफ मारपीट के आरोपों के बाद...

Maharashtra

Maharashtra: पुणे सड़क हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज वायरल, तेज रफ्तार महंगी कार ने मारी थी टक्कर

by Akhand Pratap Singh
मई 21, 2024

Maharashtra: पुणे में हाल ही में तेज रफ्तार के कहर बरपाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी।...

मौत का शनिवार! कहीं हुआ सड़क हादसा तो कहीं लिफ्ट गिरने से कई लोगों ने गंवाई अपनी जान

मौत का शनिवार! कहीं हुआ सड़क हादसा तो कहीं लिफ्ट गिरने से कई लोगों ने गंवाई अपनी जान

by Juhi Tomer
सितम्बर 16, 2023

आज का दिन ना जाने कितने लोगों के लिए काल बनकर सामने आया है। आज हर जगह से सिर्फ और...

Sourav Ganguly ने गिनाईं Rohit Sharma की गलतियां, बताया WTC FINAL में हार का असली कारण

by Vikas Baghel
जून 13, 2023

हाल ही में 7-11 जून तक इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल...

Next Post
Delhi Cabinet

Delhi Cabinet: दिल्ली में नई सरकार का ऐलान, जानें किस मंत्री को मिला कौन-सा मंत्रालय

Hathras incident

Hathras incident: न्यायिक जांच रिपोर्ट में भोले बाबा को क्लीन चिट, भगदड़ में 121 की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist