सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

SL vs NZ : एक खिलाड़ी जिसने अपने डैब्यू मैच में ही ऐसा क्या कमाल कर दिखाया की उसकी जमकर हो रही है चर्चा

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली है। दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंकाई स्पिनर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, डेब्यू मैच में निशान पेरिस ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है।

by Gulshan
सितम्बर 29, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज
SL vs NZ
Share on FacebookShare on Twitter

SL vs NZ : श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को एक पारी और 154 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया है। गॉल में हुए इस मुकाबले में श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में प्रभात जयसूर्या ने बेहतरीन खेल दिखाया, जबकि दूसरी पारी में डेब्यू कर रहे निशान पेरिस ने कमाल कर दिया। उन्होंने इस पारी में 6 विकेट चटकाए और साथ ही 25 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

उपुल चंदाना को पीछे छोड़ मचाया धमाल

गॉल टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ (SL vs NZ) दूसरी पारी में निशान पेरिस ने 170 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही, वह श्रीलंका के लिए टेस्ट में डेब्यू करते हुए चौथा सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 25 साल पुराना उपुल चंदाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करते हुए 179 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

RELATED NEWS

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया, 65 रनों से दी मात

अक्टूबर 29, 2022

इस सूची में पहले स्थान पर प्रभात जयसूर्या का नाम है, जिन्होंने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 18 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर प्रवीण जयविक्रमा का नाम है।

15 साल बाद न्यूज़ीलैंड को पछाड़कर पाई जीत
श्रीलंका ने दूसरी बार न्यूजीलैंड को पारी के अंतर से हराया है। इससे पहले 1998 में गॉल में ही श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पारी और 16 रन से हराया था। दोनों देशों के बीच अब तक 40 टेस्ट सीरीज हो चुकी हैं। 15 साल बाद न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, श्रीलंका ने 2009 में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था।
https://twitter.com/OfficialSLC/status/1840268128829485276
Tags: sl vs nz
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया, 65 रनों से दी मात

by Vikas Baghel
अक्टूबर 29, 2022

न्यूजीलैंड ने शनिवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप ग्रुप 1 के 27वें मुकाबले में श्रीलंका को 65 रन से हराकर...

Next Post
Emergency Movie Controversy : ‘Emergency’ में फंस गई कंगना! जानें क्या कहता है news1india

Emergency Movie Controversy : 'Emergency' में फंस गई कंगना! जानें क्या कहता है news1india

Sangeet Som

बीजेपी नेता संगीत सोम वायरल ऑडियो पर विवादित बयान, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist