शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Smriti Mandhana : स्मृति मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, किसने कहा अफवाहों पर ध्यान ना दें निजता का रखे ख्याल

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच पलक मुच्छल ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह स्वास्थ्य कारणों से लिया गया निर्णय है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 25, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

Smriti Mandhana Wedding Cancelled: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोज़र पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। हल्दी से लेकर संगीत तक सभी रस्में धूमधाम से जारी थीं और परिवार तथा मेहमानों में खुशी का माहौल था। लेकिन रविवार को एक अचानक हुई घटना ने पूरे समारोह को थाम दिया। स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद विवाह को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद एक और बदलाव देखने को मिला, जब स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें तेज हो गईं। ऐसे में पहली बार पलाश मुच्छल की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने सामने आकर पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और स्थिति स्पष्ट की।

RELATED NEWS

Birthday Special: भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में एक, जन्मदिन पर जानिए उनका प्रेरणादायक सफर

Birthday Special: भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में एक, जन्मदिन पर जानिए उनका प्रेरणादायक सफर

जुलाई 18, 2026
TIME की प्रतिष्ठित खेल सूची में चमकीं स्मृति मंधाना, वैश्विक स्तर पर बढ़ी भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान

TIME की प्रतिष्ठित खेल सूची में चमकीं स्मृति मंधाना, वैश्विक स्तर पर बढ़ी भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान

जून 17, 2026

पलक मुच्छल ने दिया आधिकारिक बयान

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैलने लगी थीं। इस बीच पलक मुच्छल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जानकारी दी कि शादी सिर्फ स्मृति मंधाना के पिता की स्वास्थ्य स्थिति खराब होने की वजह से रोक दी गई है। उन्होंने लिखा कि दोनों परिवार इस कठिन समय में पूरी तरह एकजुट हैं और लोगों से अपील की कि वे परिवारों की निजता का सम्मान करें। पलक ने यह भी अनुरोध किया कि बिना तथ्य के किसी तरह की गलत बातें न फैलाई जाएं।

अस्पताल में भर्ती हुए स्मृति के पिता और पलाश मुच्छल

रविवार दोपहर यह खबर आई कि स्मृति मंधाना के पिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिवार ने शादी की तैयारियां रोक दीं। स्मृति की मां ने बताया कि उनके पिता अब खतरे से बाहर हैं और मुंबई में आराम कर रहे हैं। इसी बीच जानकारी मिली कि पलाश मुच्छल को भी पेट में गंभीर दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी सेहत को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

संगीत और हल्दी की रस्मों की गूंज सोशल मीडिया पर

शादी 23 नवंबर को सांगली में स्मृति मंधाना के भव्य घर में होनी थी। हल्दी और संगीत समारोह की वीडियो पहले ही इंटरनेट पर खूब वायरल हो चुकी थीं। महिला क्रिकेट टीम की ओर से राधा यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और श्रेयांका पाटिल जैसे खिलाड़ी भी रस्मों में शामिल हुए थे। सभी मेहमानों और परिवार के सदस्यों ने इन आयोजनों का पूरा आनंद लिया था, लेकिन स्वास्थ्य आपात स्थिति ने पूरे जश्न को रोक दिया।

अब शादी कब होगी, इस पर दोनों परिवारों ने कोई नई तारीख घोषित नहीं की है। फिलहाल परिवार दोनों व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहा है और जल्द सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद कर रहा है।

Tags: Palash Muchhallsmriti mandhana
Share199Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Birthday Special: भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में एक, जन्मदिन पर जानिए उनका प्रेरणादायक सफर

Birthday Special: भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में एक, जन्मदिन पर जानिए उनका प्रेरणादायक सफर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Smriti Mandhana : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी...

TIME की प्रतिष्ठित खेल सूची में चमकीं स्मृति मंधाना, वैश्विक स्तर पर बढ़ी भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान

TIME की प्रतिष्ठित खेल सूची में चमकीं स्मृति मंधाना, वैश्विक स्तर पर बढ़ी भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान

by Kirtika Tyagi
जून 17, 2026

Smriti Mandhana Global Recognition: जब कोई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है, तो उसकी उपलब्धि केवल...

Smriti Mandhana wedding breakup update

Smriti Mandhana: Wedding Break के बाद किसने तोड़ी चुप्पी,अफवाहों पर भड़के, किसको दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 8, 2025

Mandhana muchal Wedding Break: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुच्छल की शादी टूटने के बाद सोशल मीडिया पर...

Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना ने खुद किया कंफर्म: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से शादी रद्द हुई।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 7, 2025

Smriti Mandhana Palash Muchhal marriage canceled: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार उप-कप्तान और 'नेशनल क्रश' स्मृति मंधाना की बहु-प्रतीक्षित...

Smriti Mandhana

क्यों टली पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी? म्यूजिशियन की मां ने बताई सारी सच्चाई

by Mayank Yadav
नवम्बर 26, 2025

Smriti Mandhana wedding postponement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और जाने-माने संगीतकार पलाश मुच्छल की बहुप्रतीक्षित शादी...

Next Post
Ganga Expressway Update: गंगा एक्सप्रेसवे का काम अंतिम चरण में, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी का सफर कितने घंटे में होगा तय

Ganga Expressway Update: गंगा एक्सप्रेसवे का काम अंतिम चरण में, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी का सफर कितने घंटे में होगा तय

Mahakumbh 2026: प्रयागराज में 71 साल में पहली बार किस रंग में दिखेंगे पांटून पुल, करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

Mahakumbh 2026: प्रयागराज में 71 साल में पहली बार किस रंग में दिखेंगे पांटून पुल, करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist