Saturday, November 21, 2026 11:21 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » सूर्या के ‘खेला’ से वरुण का ‘पंजा’ बेअसर, भारत के विजयी रथ पर लगा ‘ब्रेक’

सूर्या के ‘खेला’ से वरुण का ‘पंजा’ बेअसर, भारत के विजयी रथ पर लगा ‘ब्रेक’

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच गकेबरहा में खेला गया, जहां विपक्षी टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया।

by Digital Desk
11/11/2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार T20 Series मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को गकेबरहा में खेला गया। अफ्रीका के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया के बैटर्स ने विपक्षी गेंदबाजों के आगे सरेंडर कर दिया और 20 ओवर में सिर्फ 124 रन ही बना सके। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन का टारगेट हासिल कर लिया। एक वक्त मैच में ‘सूर्या एंड कंपनी’ की पकड़ मजबूत थी। 100 रन के अंदर साउथ अफ्रीका ने अपने सात विकेट गवां दिए थे। मैच भारत की मुट्ठी में था। तभी सूर्य कुमार यादव ने अक्षर पटेल के जगह अर्शदीप सिंह और आवेश खान को बॉल थमाई और यही गलती टीम इंडिया के कप्तान को महंगी पड़ गई।

टीम इंडिया के बल्लेबाज नहीं चले

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही। भारतीय टीम के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जल्दी पवैलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर चलते बने। संजू सैमसन अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर नजरें टिकी थी, लेकिन उन्होंने निराश किया. सूर्यकुमार 9 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 20 गेंदों पर 20 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 21 गेंदों पर 27 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 39 रन बनाए। रिंकू सिंह 11 गेंदों पर 9 रन बनाकर चलते बने। साउथ अफ्रीकी की तरफ से मार्को यानसेन के अलावा गैराल्ड कोएट्जी, एंडी सिमेलन, एडन मार्करम और एन. पीटर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

87 रन पर साउथ अफ्रीका के गिरे 7 विकेट

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका (T20 Series) की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 86 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत वरुण की अगुआई में गेंदबाजों के दम पर इस मैच को अपने नाम करने में सफल रहेगा, लेकिन स्टब्स ने अंत में आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को निशाने पर लिया और टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा। स्टब्स ने 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। गेराल्ड कोएत्जे ने भी 19’ रन बनाए। इस मैच में रयान रिकल्टन ने 13, रीजा हेंड्रिक्स ने 24, एडेन मार्करम ने तीन, मार्को यानसेन ने सात, क्लासेन ने दो, मिलर ने शून्य और सिमीलाने ने सात रन बनाए। भारत के लिए वरुण ने पांच, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

RELATED NEWS

BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

November 20, 2026
IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

November 20, 2026

23 में 21 मैच जीता भारत

इस शिकस्त के साथ टी20 (T20 Series) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की जीत का रथ थम गया। टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था। इस दौरान दोनों के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शुभमन गिल की टीम ने 4-1 से जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम ने श्रीलंका दौरे पर 3-0 से जीत दर्ज की जबकि सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने बांग्लादेश को भी घरेलू सीरीज में 3-0 से मात दी। इस तरह टीम इंडिया का जुलाई से चला आ रहा जीत का सिलसिला रुक गया। इस दौरान भारत ने कुल 11 मुकाबले अपने नाम किए। अगर 2024 की बात करें तो भारत ने इस वर्ष कुल 23 मैच खेले। टीम इंडिया 21 मैच जीती। आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया अजेय रही थी। इस वर्ष सिर्फ एक मैच जिम्बाब्वे और एक मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम हारी है।

वरुण चक्रवर्ती ने लिए पांच विकेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच (T20 Series) में वरुण चक्रवर्ती ने प्रभावित किया। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मेजबानों की आधी टीम को पवेलियन भेजा। स्टार स्पिनर ने अपने चार ओवर के कोटे में 4.25 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और पांच विकेट हासिल किए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला पांच विकेट हॉल है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 17 रन खर्च किए। वरुण चक्रवर्ती के अलावा रवि विश्नोई ने भी उम्मा बॉलिंग की। अक्षर पटेल ने अपने एक ओवर में सिर्फ एक रन दिया। अक्षर के तीन ओवर बांकि थे। सूर्य कुमार यादव ने 17वां अर्शदीप को दिया, जो दांव गलत साबित हुआ। मैच में 7 में से 6 विकेट स्पिनर ने लिए थे। अक्षर शानदार बॉलिंग कर रहे थे। ऐसे में सूर्य कुमार ने अर्शदीप और आवेश को गेंद थमाई और फिर टीम इंडिया ये मुकाबला हार गई।

यह भी पढ़ें : सावधान! ऐसी महिलाओं से रिश्ता निभाना पड़ सकता है भारी, चाणक्य ने दी चेतावनी

तीन साल के बाद वरुण चक्रवर्ती की वापसी

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के करियर में एक बड़ा मोड़ आया है। वरुण चक्रवर्ती ने साल 2021 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2021 टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा बने थे। लेकिन इस टूर्नामेंट के 3 मैचों में वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए हाल ही में 3 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की। अब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का सबसे बेस्ट स्पेल फेंका। वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च किए और 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

इस लिस्ट में शामिल हुए वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हेंड्रिक्स, ऐडन मार्करम, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर जैसे बड़े बल्लेबाजों के विकेट हासिल किए। ये उनके करियर का पहला 5 विकेट हॉल भी है। इसी के साथ वह भारत के तीसरे स्पिनर भी बने जिसने एक टी20 मैच में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। इससे पहले युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ये कमाल कर चूके हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। वह हर मुकाबले में टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उन्होंने इस साल अभी तक 5 टी20 मैच खेल लिए हैं, जिसमें कुल 13 विकेट चटकाए हैं। इस सीरीज के शुरुआती मैच में भी वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट हासिल किए थे।

Related Posts

BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

November 20, 2026
IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

November 20, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

September 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

September 1, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

August 25, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

August 24, 2026
Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

August 24, 2026
Next Post
UP byelection

आखिर शिवपाल यादव को देखकर क्यों फूट-फूट कर रोई नसीम सोलंकी

UP

यूपी में तबादलों की बयार: 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव

NMMS Scholarship

UP NMMS Scholarship 2024:: पास होने पर छात्रों को मिलेगी हजारों रुपये की मदद, जानिए क्या होगा फायदा

POPULAR POST

Lucknow Traffic Diversion

Lucknow Traffic Alert: पीएम मोदी के दौरे पर लखनऊ में 35 जगह ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा रूट प्लान

November 19, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

November 15, 2026
Holiday Update : अब होली दिवाली दिल खोल कर मनाएं, 2027 में बढ़ीं सरकारी छुट्टियां, जारी हुआ नया कैलेंडर

Holiday Update : अब होली दिवाली दिल खोल कर मनाएं, 2027 में बढ़ीं सरकारी छुट्टियां, जारी हुआ नया कैलेंडर

November 18, 2026
 UP Weather Update:

UP Weather: यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; अगले 4 दिन गिरेगा पारा

November 17, 2026
Gold Fraud : सोने में मिलाया जा रहा चीन का कौन सा पाउडर? हॉलमार्किंग मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट

Gold Fraud : सोने में मिलाया जा रहा चीन का कौन सा पाउडर? हॉलमार्किंग मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट

November 17, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India