मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

UP T20 League 2025: किसका मैच टाई होने पर पहुंचा सुपर ओवर तक,रोमांचक मैच में किसको मिली जीत

गौर गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार्स का मैच टाई हुआ और फैसला सुपर ओवर से निकला। खास बात यह रही कि पूरा सुपर ओवर केवल 5 गेंदों में खत्म हो गया। गोरखपुर ने आसानी से 2 गेंदों में लक्ष्य हासिल किया।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
UP T20 League 2025 super over
Share on FacebookShare on Twitter

UP T20 League 2025: यूपी टी20 लीग 2025 का रोमांच 31 अगस्त को उस समय चरम पर पहुंच गया, जब गौर गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच मैच टाई हो गया। बारिश की वजह से दोनों टीमों को 15-15 ओवर खेलने का मौका मिला। गौर गोरखपुर लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए, जबकि कानपुर सुपरस्टार्स ने भी 5 विकेट खोकर 141 रन ही बनाए। स्कोर बराबर रहने से मुकाबला सुपर ओवर में चला गया।

कैसे बना 5 गेंदों का सुपर ओवर?

आम तौर पर सुपर ओवर में 6-6 गेंदें डाली जाती हैं, यानी कुल 12 गेंदें। लेकिन इस मैच का सुपर ओवर केवल 5 गेंदों का ही रहा। दरअसल, कानपुर सुपरस्टार्स की पारी 3 गेंदों में ही खत्म हो गई और उसके बाद गोरखपुर लायंस ने 2 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह कुल मिलाकर केवल 5 गेंदों में ही मैच का नतीजा निकल आया।

RELATED NEWS

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

अगस्त 24, 2026
Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

अगस्त 24, 2026

कानपुर सुपरस्टार्स की पारी ढह गई

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स से उम्मीद थी कि उनका प्रदर्शन दमदार होगा। कप्तान समीर रिज़वी ने असल मैच में 75 रन ठोके थे। लेकिन सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर गोरखपुर के गेंदबाज अब्दुल रहमान ने उन्हें LBW कर दिया।

दूसरी गेंद पर अभिषेक पांडे ने एक रन लिया, लेकिन तीसरी ही गेंद पर आदर्श सिंह भी बिना खाता खोले आउट हो गए। इस तरह सुपर ओवर में कानपुर सुपरस्टार्स सिर्फ 3 गेंद ही खेल पाए और उनकी पारी का अंत हो गया।

गोरखपुर ने आसानी से पूरा किया लक्ष्य

अब गौर गोरखपुर लायंस के सामने जीत के लिए सिर्फ 2 रन का लक्ष्य था। उनकी ओर से अक्क्षदीप नाथ और प्रिंस यादव ओपनिंग के लिए उतरे। कानपुर सुपरस्टार्स के गेंदबाज विनीत पवार ने गेंदबाजी शुरू की, लेकिन गोरखपुर के बल्लेबाजों ने 2 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ रवि किशन की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

सीजन का पहला सुपर ओवर बना खास

यह सिर्फ एक साधारण सुपर ओवर नहीं था, बल्कि यूपी टी20 लीग 2025 का पहला सुपर ओवर था और खास बात यह रही कि इसमें कुल मिलाकर केवल 5 ही गेंदें फेंकी गईं। इस नजारे ने दर्शकों को हैरान कर दिया और मैच को बेहद यादगार बना दिया।

गौर गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच खेला गया यह मैच रोमांच और ड्रामे से भरा रहा। टाई होने के बाद 5 गेंदों का सुपर ओवर इतिहास में दर्ज हो गया। रवि किशन की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सीजन की पांचवीं जीत हासिल की और साबित किया कि वे खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं https://www.upca.tv

Tags: Cricket NewsGorakhpur vs Kanpur
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Next Post
Varanasi

Varanasi: गैंगरेप पीड़िता की बच्ची की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Unnao

Unnao में दिल दहला देने वाली घटना: गोलीबारी देखने गए 10 साल के बच्चे की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist