Sunday, November 22, 2026 3:41 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » मेहनत से मिलता है मुकाम यूं ही नहीं होती ऊंची उड़ान IPL में शानदार सेंचुरी के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी

मेहनत से मिलता है मुकाम यूं ही नहीं होती ऊंची उड़ान IPL में शानदार सेंचुरी के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार सेंचुरी के पीछे उनके परिवार की कुर्बानी और संघर्ष की कहानी छिपी है। मां की नींद, पापा की नौकरी और भाई का सहारा- सबने मिलकर एक सपना साकार किया।

by SYED BUSHRA
30/04/2025

Vaibhav Suryavanshi’s Inspiring Journey : कहते हैं कि अगर दिल से चाहो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की कामयाबी इसकी जीती-जागती मिसाल है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज अपने तीसरे आईपीएल मैच में शतक जड़ दिया। लेकिन इस सफलता के पीछे सिर्फ उनका नहीं, उनके पूरे परिवार का संघर्ष छिपा है।

मां-बाप ने की हर मुमकिन कुर्बानी

वैभव की ये शानदार पारी जितनी उनकी मेहनत का नतीजा है, उतनी ही उनके मां-बाप की तपस्या भी है। उन्होंने बताया कि उनकी मां सिर्फ 3 घंटे सोती थीं ताकि बेटे की प्रैक्टिस और खानपान सही हो सके। वहीं, उनके पापा ने तो अपनी नौकरी ही छोड़ दी ताकि वैभव का क्रिकेट का सपना पूरा हो सके।

उनके बड़े भाई अब घर का खर्चा संभाल रहे हैं, जबकि पिता दिन-रात बेटे के पीछे लगे रहते हैं कि “तू कर सकता है, तू जरूर करेगा”।

RELATED NEWS

No Content Available

संघर्ष की कहानी सुनकर आंखें भर आएंगी

आईपीएल टी20 से बातचीत में वैभव ने बताया, “मम्मी रात को 2 बजे उठ जाती थीं और सुबह-सुबह मेरे लिए खाना तैयार करती थीं। पापा ने नौकरी छोड़ दी और भाई घर चला रहे हैं। लेकिन किसी ने भी मेरी प्रैक्टिस में कमी नहीं आने दी।” वो कहते हैं, “मेरे घर वालों ने मुझ पर इतना भरोसा किया कि मुझे खुद पर भरोसा होने लगा।”

आईपीएल की तैयारी पहले से थी

वैभव ने कहा कि वह इस पारी के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे। जब उन्हें खेलने का मौका मिला तो उन्होंने सोच लिया था कि आज खुद को साबित करना है। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन अब मेरा फोकस आने वाले मैचों पर है। मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।”

ट्रायल से टीम तक का सफर

राजस्थान रॉयल्स के ट्रायल्स के वक्त वैभव ने शानदार बैटिंग की थी। इसके बाद रोमी भिंडर और विक्रम राठौर ने उन्हें टीम में लेने का वादा किया। जब टीम में उनका नाम आया, तो सबसे पहले उन्हें राहुल द्रविड़ से बात करने का मौका मिला। वैभव के मुताबिक, “राहुल सर से बात करना मेरे लिए सपना पूरा होने जैसा था।”

सीनियर प्लेयर्स दे रहे हैं हौसला

वैभव ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के सीनियर खिलाड़ी जैसे संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और नितीश राणा उन्हें पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। वो कहते हैं, “ये लोग मुझसे हमेशा कहते हैं तू कर सकता है। इससे मेरा आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाता है। थोड़ा नर्वस जरूर होता हूं, लेकिन डर नहीं लगता।”

रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी और नया इतिहास

गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक बनाकर आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। उनकी इस धमाकेदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन का टारगेट सिर्फ 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज़ सेंचुरी भी है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Labour Day 2025: क्या है मज़दूरों को समर्पित इस दिन का इतिहास और क्या है इसको मनाने का मकसद

Labour Day 2025: क्या है मज़दूरों को समर्पित इस दिन का इतिहास और क्या है इसको मनाने का मकसद

Ayurvedic Tips For Curd: क्या दही खाने से हो सकती है गैस, एसिडिटी और सर्दी-जुकाम जानिए दही खाने का सही तरीका

Ayurvedic Tips For Curd: क्या दही खाने से हो सकती है गैस, एसिडिटी और सर्दी-जुकाम जानिए दही खाने का सही तरीका

Retirement rules for government employees

सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में क्या हुआ बदलाव उम्र,पेंशन और ग्रेच्युटी तक, जानिए क्या हैं नए नियम

POPULAR POST

Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

November 20, 2026
Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

November 20, 2026
Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

November 16, 2026
IPL Trade : हर्षल पटेल ने आधी सैलरी पर छोड़ी हैदराबाद, किस टीम में हुए शामिल, कितने करोड़ में हुआ सौदा?

IPL Trade : हर्षल पटेल ने आधी सैलरी पर छोड़ी हैदराबाद, किस टीम में हुए शामिल, कितने करोड़ में हुआ सौदा?

November 17, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India