बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Australia में होगा WTC 2025 का Final? Pat Cummins की डिमांड ने ICC में मचाया हड़कंप !

WTC 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला जाएगा. लेकिन फाइनल के ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लिश वेन्यू पर एक बात रखी

by Vishal Saraswat
नवम्बर 5, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
WTC 2025
Share on FacebookShare on Twitter

WTC 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ( WTC ) 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला जाएगा. लेकिन फाइनल के ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लिश वेन्यू पर एक बात रखी. उन्होंने लॉर्ड्स स्टेडियम को लेकर बयान दिया है जो अब क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है.

 

RELATED NEWS

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

अगस्त 25, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

अगस्त 24, 2026

11 जून से डब्ल्यूटीसी ( WTC ) 2025 के फाइनल  की शुरुआत लॉर्ड्स स्टेडियम में हो रही है. इस मैच के लिए दोनों टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. जिसमें अफ्रीका अपनी पहली आईसीसी ( ICC ) ट्रॉफी को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा. ऑस्ट्रेलिया ने पिछला सीजन ही अपने नाम किया था, जिसमें उसने भारत को हराया था . लेकिन इस सीजन से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लिश वेन्यू पर अपना पक्ष रखा है. जिस पर अब सोशल मीडिया पर बवाल मच रहा है .

पैट कमिंस का वेन्यू को लेकर बयान !

पैट कमिंस ने कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है कि एक ही वेन्यू पर खेलना सबसे आसान काम है. यह काफी अच्छी बात है लेकिन जिस टीम ने पिछले चक्र को जीता है उसे अगली बार होस्ट करने की जिम्मेदारी देनी चाहिए. लेकिन यह भी अच्छा है कि हर चक्र का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जा रहा है जो बहुत ही शानदार जगह है.’ दरअसल अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीन सीजन हो चुके है और तीनों के ही फाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर हुए है. जिसमें पहला सीजन न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था.

WTC 2025

उन्होंने ये भी कहा कि आईसीसी ( ICC ) इवेंट में हर टेस्ट खेलने वाला देश अच्छा प्रदर्शन करके के यह चक्र को जीतना चाहता है. कमिंस ने बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. वही दूसरी ओर साउथ अफ्रीका बड़े मैचों में दबाव महसूस करती है. लेकिन इस फाइनल मैच के लिए अफ्रीका की बात की जाए तो वह आने वाली चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे.

अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का आमना- सामना

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास काफी पुराना रहा है. दोनों के बीच पहला टेस्ट 1902 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 101 टेस्ट खेले गए हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 54 मैच जीते हैं और साउथ अफ्रीका ने 26 मैच जीते हैं. 21 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए. हालांकि, अगर पिछले 10 साल की बात करें तो यहां साउथ अफ्रीका आगे है. 2015 से दोनों टीमों के बीच खेले गए 10 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 4 जबकि साउथ अफ्रीका ने 5 जीते हैं. साउथ अफ्रीका की बात करें तो टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दे सकती है. यह फाइनल काफी रोमांचक होने वाला है.

यह भी पढ़े: WTC Final 2025: हरभजन सिंह की साउथ अफ्रीका पर टिप्पणी ने डब्ल्यूटीसी में क्यों मचा दिया बवाल ?

Tags: Cricket Newsicc wtc finalpat cummins
Share198Tweet124Share50

Vishal Saraswat

Vishal Saraswat is a journalist. He is working on sub-editor post and he is expert in Sports beat.

Related Posts

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

Next Post
बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘कांग्रेस-सपा करवाते थे यूपी में गाजी मिया का विवाह’

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘कांग्रेस-सपा करवाते थे यूपी में गाजी मिया का विवाह’

Mangal Dosh

Mangal Dosh: मंगल दोष क्या होता है? शादी से पहले क्यों ज़रूरी है कुंडली मिलान?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist