Monday, November 16, 2026 10:23 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्राइम » मिलिए रियल लाइफ के ‘सिंघम’ IPS से, जिन्होंने मुंबई हमले के दौरान Terrorists को चटाई थी धूल

मिलिए रियल लाइफ के ‘सिंघम’ IPS से, जिन्होंने मुंबई हमले के दौरान Terrorists को चटाई थी धूल

26/11 Mumbai Attack Full Story: 2008 के 26/11 मुम्बई आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों से लोहा लेने वाले आईपीएस विश्वास नांगरे पाटिल ने बयां की पूरी कहानी।

by Vinod
28/11/2024

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026

नई दिल्ली डिजिटल डेस्क। नहीं भूला देश और न ही भूली जनता। न भूलने देंगे वह जख्म, जो पाकिस्तान के आतंकवादियों ने हिन्दुस्तान की आर्थिक राजधानी मुम्बई में 26 नवंबर 2008 को दिए। न ही भूलेंगा एक-एक भारतवासी उन रणबांकुरों की जांबाजी। जिन्होंने सीने पर गोली खाकर सैकड़ों इंसानों की जान बचाई। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के अवसर पर मुम्बई आतंकी हमले का जिक्र कर शहीदों को नमन किया। ऐसे में हम आपको उस खतरनाक आतंकी हमले के दौरान सीधे आतंकियों से दो-दो हाथ करने वाले रियल लाइफ के ‘सिंघम’ आईपीएस से रूबरू कराने जा रहे हैं। जिन्होंने बिना बुलेटब्रूफ जैकेट के टेरिरिस्ट से भिड़ गए और एक विलेन को ढेर दिया। .. तो आइए जानते हैं जांबाज पुलिस अधिकारी आईपीएस विश्वास नागरे पाटिल के बारे में। जिन्होंने कई मीडिया संस्थानों को दिए इंटरव्यू के दौरान विस्तार से मुम्बई हमले की दास्तां बयां की।

26 नवंबर को हुआ था मुम्बई में आतंकी हमला

भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई, जहां पर बॉलीवुड के अभिनेता-अभिनेत्रियां रहती हैं। एशिया के दिग्गज कारोबारियों के आवास हैं। समुद्र के किनारे बसा मुम्बई शहर, करोड़ों लोगों के दिल में राज करता था। पर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों ने मुम्बई को गहरा जख्म देने की साजिश रची। 26 नवंबर 2008 का वो काला दिन जब पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला कर दिया था और 4 दिनों तक गोलीबारी के अलावा कई जगहों पर विस्फोट किए थे। इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जबकि 600 ज्यादा लोग घायल हुए थे। आज मुंबई को हिलाकर रख देने वाले इस हमले के पूरे 16 साल बीत चुके हैं, लेकिन इसकी यादें आज भी ताजा हैं।

9 आतंकी मारे गए, एक जिंदा पकड़ा गया

4 दिन के ऑपरेशन में भारतीय सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को मार गिराया था, जबकि आमिर अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे 2012 में फांसी दी गई थी। 29 नवंबर 2008 को मुंबई के ताज महल होटल में गोलीबारी के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला था, जब आतंकियों ने हमला किया था। हमले के दौरान ताज होटल में करीब 700 से अधिक गेस्ट मौजूद थे और यहां 4 दिनों तक ऑपरेशन चला था। आतंकी हमले के बाद ताज होटल के गुंबद से निकलता धुआं मुंबई आतंकी हमलों की पहचान बन गया। 29 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादियों के खात्में के बाद ताज महल होटल आतंकियों के कब्जे से मुक्त हो गया। इस ऑपरेशन में मुम्बई पुलिस के जांबाज आईपीएस विश्वास नांगरे पाटील ने जान में खेलकर करीब चार सौ लोगों की जान बचाई थी।

लाठी, काठी और कार्बाइन से दिया जवाब

आईपीएस विश्वास नांगरे पाटील ने मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया, मुंबई पर हमला करने वाले 10 आतंकवादी एके-47 से लेकर आरडीएक्स तक मॉडर्न हथियारों से लैस थे, लेकिन पुलिस ने उनका बहादुरी से सामना किया। पुलिस अधिकारी विश्वास ने आगे बताया, पुलिस ने (आतंकियों की ओर से दागी गई हर गोली का) जवाब लाठी, काठी और कार्बाइन जैसे हथियारों से दिया, जो भी उनके पास थे। वे एक बार भी पीछे नहीं हटे। एएसआई तुकाराम ओंबले ने केवल एक लाठी के साथ कसाब का सामना किया। उसने ओंबले के पेट में पांच गोलियां मारीं लेकिन ओंबले अड़ गए और जरा भी पीछे नहीं हटे। अपने जिंदगी के बदले उन्होंने कसाब को गिरफ्तार करवाकर दम लिया।’

ताज होलट के अंदर घुसे आतंकी

आईपीएस विश्वास नांगरे पाटील ने मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया, ताज होटेल में आतंकी 9 बजकर 40 मिनट पर घुसे थे और 11 मिनट के अंदर कई मासूमों की हत्या कर दी थी। जब पुलिस साइट पर पहुंची तो गोलियां चल रही थीं। उस दिन हमने भयानक नरसंहार देखा। हम सभी जानते थे कि हमें उन्हीं हथियारों और ताकत के साथ उनसे लड़ना है, जो हमारे पास हैं। हमने बहादुरी दिखाई और 10 बजकर तीन मिनट पर मोर्चा खोल दिया। विश्वास बताते हैं, हमारी कोशिश कामयाब रही और इसका असर यह हुआ कि आतंकियों को ताज की सातवीं मंजिल पर रोक दिया गया। हमने सुबह के 3 बजे तक उनकी गतिविधियों को रोककर रखा। इतने वक्त में सेना के कमांडो होटेल पहुंच गए।

लड़ाई में एक कांस्टेबल की मौत

आईपीएस विश्वास नांगरे पाटील ने बताया, लगभग 10 बजे ताज के सुरक्षा चीफ सुनील पुडियाडी ने रॉयल स्टैग गैस के पास खड़े तीन आतंकवादियों की ओर इशारा किया और मैंने तुरंत एक के पैर में गोली मारी। उन्होंने अपनी एके 47 बंदूकों से जवाबी गोलीबारी की, लेकिन हम ताज होटेल की मोटी दीवारों के पीछे छुप गए और फायरिंग में हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। विश्वास ने बताया, हमने छठी मंजिल पर हमारे ऑपरेशन को फिर से शुरू किया। लेकिन जब हम उन्हें साउथ विंग में खोज रहे थे तो वे नॉर्थ विंग में छुपे हुए थे। हम नीचे आ गए क्योंकि हमे उनका पता नहीं चल पाया, लेकिन फिर मैंने एक ग्रेनेड विस्फोट की आवाज सुनी। मैं तुरंत दो कॉन्स्टेबल्स के साथ नॉर्थ विंग पहुंचा। आगे की लड़ाई में एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

650 नागरिकों को बचाया

आईपीएस विश्वास नांगरे पाटील ने दिए इंटरव्यू के दौरान बताया, ताज में नौ में से चार आतंकवादी मौजूद थे। मैंने केवल अपने बॉडीगार्ड के साथ होटेल में प्रवेश किया, जहां हमारे दो प्रमुख लक्ष्य थे, पहला नागरिकों को बचाना और दूसरा आतंकवादियों की गतिविधियों को सीमित करना। हर आतंकवादी के पास 600 बुलेट्स के साथ एके-47, 25 ग्रेनेड और एक आरडीएक्स था। हमारे पास कुछ गोलियां और पिस्टल थी। उन्होंने कहा, हमारे पास उनसे निपटने के लिए पर्याप्त हथियार नहीं थे लेकिन हम ताज की बनावट को जानते थे। इसलिए सुनील पुनियाडी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से, हम आतंकवादियों की गतिविधियों को सीमित करने में सफल रहे और 650 नागरिकों को बचाया। आईपीएस बताते हैं कि उनके हाथों एक आतंकवादी भी मारा गया।

1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं पाटिल

महाराष्ट्र में सांगली जिले के कोकरुड के एक छोटे से ग्रामीण शहर से ताल्लुक रखने वाले विश्वास पाटील ने अपनी स्कूली शिक्षा शिराला के न्यू इंग्लिश स्कूल से पूरी की। इसके बाद 1988 में पाटील ने 10 वीं कक्षा में 88 फीसदी अंक प्राप्त किए। विश्वास ने कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनके घर की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव ही रहा, जिसके कारण उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। स्नातक की पढ़ाई के बाद पाटिल ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। 25 साल की उम्र में उन्होंने साल 1997 में यूपीएसएसी परीक्षा पास कर ली और आईपीएस में सिलेक्ट हो गए। आईपीएस में आने से पहले उन्होंने एमबीए की डिग्री ली। खाकी पहनने के बाद कई जिलों बतौर एसपी काम किया और पाटिल के नाम से अपराधियों की पैंट गीली हो जाया करती थी।
,

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

August 2, 2026
SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

August 1, 2026
B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

July 4, 2026
Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

December 9, 2025
कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

November 28, 2025
व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

November 27, 2025
जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

November 27, 2025
दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

November 26, 2025
Next Post
aishwara dhanush devorce

Dhanush and Aishwarya divorce : ऐश्वर्या के तलाक पर कोर्ट की मुहर,यूं खत्म हुई लव स्टोरी

ED Big Action

दिल्ली में ED का बड़ा एक्शन, मामले की जांच में पहुंची टीम पर हुआ था हमला

great personalies

Great personalities : किन महान लोगों ने धर्म और मानवता के लिए, त्याग दिया अपनी सारी संपत्ति

POPULAR POST

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

November 9, 2026
Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026
Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार,  किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार, किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

November 13, 2026
Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

November 11, 2026
Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

November 13, 2026
IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India