बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

AI Dating Scam: साइबर ठगों का नया हथकंडा, AI से फर्जी लड़की बन, ब्लैकमेल कर किससे वसूले लाखों रुपये

बेंगलुरु में साइबर ठगों ने AI से बनी फर्जी लड़की की मदद से डेटिंग ऐप पर युवक को फंसाया। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और उससे 1.5 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली।

by SYED BUSHRA
जनवरी 13, 2026
in क्राइम
AI Dating Scam Cyber Fraud India
Share on FacebookShare on Twitter

AI Dating Scam:साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब ठगी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने डेटिंग ऐप पर AI की मदद से एक लड़की की नकली पहचान बनाई और 26 साल के युवक से डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली।

पीड़ित युवक बेंगलुरु के एजिपुरा इलाके का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक, युवक ने 5 जनवरी को एक डेटिंग ऐप पर अपना प्रोफाइल बनाया था। कुछ ही समय बाद उसे ईशानी नाम की एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। युवक ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

RELATED NEWS

Online Dating Scam Case: विदेशी लड़की से दोस्ती के चक्कर में युवक ने गंवाए 4 लाख रुपये, साइबर ठगों ने कैसे बिछाया जाल

Online Dating Scam Case: विदेशी लड़की से दोस्ती के चक्कर में युवक ने गंवाए 4 लाख रुपये, साइबर ठगों ने कैसे बिछाया जाल

जून 18, 2026
Cyber Fraud: साइबर ठगो से वापस मिली पूरी राशि, समय पर शिकायत बनी राहत, जानिए कैसे बची मेहनत की कमाई

Cyber Fraud: साइबर ठगो से वापस मिली पूरी राशि, समय पर शिकायत बनी राहत, जानिए कैसे बची मेहनत की कमाई

जनवरी 28, 2026

बातचीत से जाल में फंसाने की शुरुआत

शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों ने अपनी निजी बातें भी साझा करनी शुरू कर दीं। भरोसा बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए। इसके बाद बातचीत व्हाट्सएप पर होने लगी। कुछ दिनों बाद कथित महिला ने वीडियो कॉल करने का सुझाव दिया।
वीडियो कॉल के दौरान महिला कैमरे पर नग्न अवस्था में दिखाई दी और युवक से भी ऐसा ही करने को कहा। युवक उसकी बातों में आ गया और कॉल के दौरान उसने अपने कपड़े उतार दिए। इसी दौरान साइबर ठगों ने चुपचाप युवक का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। युवक को इस बात की कोई भनक तक नहीं लगी।

वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल

कुछ समय बाद युवक को व्हाट्सएप पर वही निजी वीडियो क्लिप भेजी गई। इसके साथ ही उसे धमकी दी गई कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो यह वीडियो उसके परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। बदनामी के डर से युवक घबरा गया और ठगों की बात मानने को मजबूर हो गया।

पीड़ित ने पहले 60,000 रुपये आरोपियों के बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद भी ठग नहीं रुके और दोबारा पैसों की मांग की। डर के चलते युवक ने फिर 93,000 रुपये भेज दिए। जब इसके बाद भी आरोपी लगातार और पैसे मांगते रहे, तब युवक को ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

परेशान होकर युवक ने आखिरकार पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि डेटिंग ऐप पर बनाई गई प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी थी। आरोपी ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर लड़की की तस्वीरें और वीडियो तैयार किए थे। पुलिस अब बैंक खातों और डिजिटल सबूतों के आधार पर साइबर ठगों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें, खासकर वीडियो कॉल और निजी जानकारी साझा करने से पहले सतर्क रहें।

Tags: cyber crime newsOnline Dating Scam
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Online Dating Scam Case: विदेशी लड़की से दोस्ती के चक्कर में युवक ने गंवाए 4 लाख रुपये, साइबर ठगों ने कैसे बिछाया जाल

Online Dating Scam Case: विदेशी लड़की से दोस्ती के चक्कर में युवक ने गंवाए 4 लाख रुपये, साइबर ठगों ने कैसे बिछाया जाल

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

पटना के गर्दनीबाग इलाके में रहने वाले 25 वर्षीय युवक को ऑनलाइन डेटिंग का शौक भारी पड़ गया। साइबर ठगों...

Cyber Fraud: साइबर ठगो से वापस मिली पूरी राशि, समय पर शिकायत बनी राहत, जानिए कैसे बची मेहनत की कमाई

Cyber Fraud: साइबर ठगो से वापस मिली पूरी राशि, समय पर शिकायत बनी राहत, जानिए कैसे बची मेहनत की कमाई

by SYED BUSHRA
जनवरी 28, 2026

Cyber Fraud Money Recovered:धौलपुरिया निवासी मंगलराम जांगिड़ साइबर ठगी का शिकार हो गए, जब उन्होंने अपने मोबाइल फोन में एक...

Online Fraud

Online Fraud : साइबर ठग पुलिस के नाम से लगा रहे हैं चूना, नए तरीके से हो रही ठगी से हो जाइए सावधान

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 30, 2024

Online Fraud : ऑनलाइन स्कैमर्स Online Fraud अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने ठगी का शिकार बना रहे हैं....

Cyber Crime News: वीडियो कॉल रिसीव करते ही MLC के सामने लड़की करने लगी अश्लील हरकत, छूटे पसीने,  सेक्सटॉर्शन में फंसाने की थी साजिश

Cyber Crime News: वीडियो कॉल रिसीव करते ही MLC के सामने लड़की करने लगी अश्लील हरकत, छूटे पसीने, सेक्सटॉर्शन में फंसाने की थी साजिश

by Juhi Tomer
सितम्बर 13, 2023

यूपी विधान परिषद के सदस्य को सेक्सटॉर्शन में फंसाने के प्रयास का मामला सामने आया है। उन्होंने व्हाट्सऐप पर अंजान...

सोशल साइट पर गाड़ी बेचने का एड दिखा कर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

by Web Desk
अक्टूबर 5, 2022

जयपुर। स्पेशल ऑफेंसेस एंड साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोशल साइट पर गाड़ी बेचने का एड दिखा...

Next Post
UP Panchayat Election

UP Panchayat Election: 28 मार्च तक कर्मचारियों की 'नो छुट्टी', संडे को भी दफ्तर में मनेगी होली!

Gig Workers Strike: किसकी मांगे सरकार ने मानी, 10 मिनट का दबाव खत्म, डिलीवरी पार्टनर्स को मिला सुरक्षा कवच

Gig Workers Strike: किसकी मांगे सरकार ने मानी, 10 मिनट का दबाव खत्म, डिलीवरी पार्टनर्स को मिला सुरक्षा कवच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist