नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बंगाल के हावड़ा जिले में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक लड़की का लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। तभी लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना लिए और डर्टी पिक्चर को मोबाइल के जरिए शूट कर लिया। इसके बाद युवक अक्सर लड़की को ब्लैकमेल करता। जिससे आजिज आकर उसने बड़ा प्लान बताया। सुहागरात मनाने के नाम पर प्रेमी को घर पर बुलाया। इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी को बातों के जाल में फंसाया। प्यार से उसके हाथ-पैर बांधे। आंख पर पट्टी भी बांधी। फिर जींस को उतारा और चाकू के जरिए उसका प्राईवेट पार्ट काट डाला। प्रेमी को बहुत गंभीर हालत में कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। यहां रविवार को डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला
बंगाल के हावड़ा जिला स्थित डोमजूर थाने में पड़ने वाले गांव पार्वतीपुर निवासी युवती सौम्या खातून की मुलाकात अब्दुर रहमान से 2018 में हुई। दोनों के बीच प्यार हो गया। अब्दुर रहमान शादी का झांसा देकर सौम्या के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने कुछ वीडियो और फोटो भी शूट कर लिए। युवती ने जब अब्दुर रहमान से शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। डर्टी पिक्चर के जरिए अब्दुर रहमान युवती को ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ जबरन संबंध बनाता। आखिर में आजिज आकर सौम्या ने अब्दुर रहमान को सबक सिखाने की ठानी। उसे घर पर बुलाया। बिस्तर सजाया। फिर सौम्या ने उसका प्राईवेट पार्ट काट डाला।
पुलिस ने प्रेमिका को किया अरेस्ट
पुलिस युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रेमी का प्राईवेट काटने वाली प्रेमिका की गिरफ्तारी कर लिया। आरोपी सौम्या खातून को पुलिस ने रविवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी ने अपना गुनाह मान लिया है। सौम्या खातून ने कोर्ट में कहा कि वो अपने किए पर बिल्कुल नहीं पछता रही है। उसने कहा कि मोहब्बत का मतलब हवस नहीं है। जिस चाकू से आरोपी ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काटा पुलिस ने वो भी बरामद कर लिया है। सौम्या ने पुलिस को बताया कि अब्दुर रहमान उसके साथ पांच साल से संबंध बना रहा था। जब भी शादी की बात करती तो वह बेवकूफ बना देता। फिर उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
ऐसे प्रेमी का काटा प्राईवेट पार्ट
सौम्या ने शनिवार रात को अब्दुर रहमान को अपने घर आने के लिए कहा। सौम्या का प्रेमी उसके घर पहुंचा। इसके बाद दोनों ने प्यार भरी बातें की। सौम्या ने अब्दुर रहमान को सरप्राइज देने की बात कही। फिर सौम्या ने उसको अपने घर के पीछे ले जाकर पेड़ पर उसके दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए। सौम्या ने अपने प्रेमी की आंखों पर पट्टी भी बांध दी। इससे पहले की अब्दुर रहमान को कुछ समझ में आता सौम्या ने चाकू लिया और उसका गुप्तांग काटकर अलग कर दिया। गुप्तांग के कट जाने पर अब्दुर रहमान दर्द के मारे जोर जोर से चीखने लगा। चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
ऑनलाइन 180 रूपए में खरीदी चाकू
इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अब्दुर रहमान को तत्काल एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसका ऑपरेशन किया गया। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी प्रेमिका ने बताया कि उसका प्रेमी उसकी अंतरंग तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया में डालने को लेकर उसे ब्लैकमेल करता था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी वजह से उसने अपने प्रेमी के गुप्तांग काट देने का प्लान बयाना। आरोपी प्रेमिका ने बताया कि इसके लिए उसने ऑनलाइन 180 रूपए का चाकू ऑर्डर किया। चाकू के आते ही उसने शनिवार शाम को प्रेमी को उसका गुप्तांग काटने के लिए अपने घर बुलाया था।