बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

नोएडा से गुवाहाटी भेजे जा रहे करीब 12 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी हो गए। बिहार के अररिया में लावारिस हालत में मिले कंटेनर से 1143 में से 612 बॉक्स गायब पाए गए हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

सितम्बर 4, 2026
Amazon Mobile Theft Case

Mobile Theft : दिल्ली से शुरू हुई जांच बुलंदशहर तक पहुंची, पुलिस ने कैसे खोला करोड़ों की चोरी का राज

जुलाई 3, 2026

12 Crore Mobile Theft: उत्तर प्रदेश के नोएडा से असम के गुवाहाटी भेजे जा रहे करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन और उससे जुड़े उपकरणों की बड़ी खेप रास्ते में चोरी हो गई। बिहार के अररिया जिले में लावारिस हालत में मिले कंटेनर से करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन गायब पाए गए, जिसके बाद पुलिस और कंपनी प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

कंटेनर में थे नामी कंपनियों के स्मार्टफोन

ऑनलाइन दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, कंटेनर में रियलमी, ओप्पो और वनप्लस जैसी प्रमुख कंपनियों के स्मार्टफोन लोड थे। यह खेप 6 जून को वाहन संख्या KA 02 AJ 1157 के माध्यम से वेयरहाउस से गुवाहाटी के लिए रवाना की गई थी।

कंपनी के मुताबिक कंटेनर में कुल 1143 बॉक्स मोबाइल फोन रखे गए थे, लेकिन जांच के दौरान 612 बॉक्स गायब मिले। चोरी हुए मोबाइलों की पहचान के लिए कंपनी जल्द ही सभी आईएमईआई नंबर पुलिस को उपलब्ध कराएगी।

ड्राइवरों से संपर्क टूटने पर बढ़ा शक

कंपनी लगातार कंटेनर के दोनों चालकों के संपर्क में थी, लेकिन 7 जून से दोनों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद फास्टैग रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें पता चला कि 7 जून की शाम अंतिम टोल कटौती हरियावाड़ा टोल नाका पर हुई थी।

अगले दिन 8 जून को कंटेनर अररिया जीरो माइल के पास लावारिस हालत में खड़ा मिला। फिलहाल वाहन चालक पलवल साहिब और दूसरा चालक तालिम फरार बताए जा रहे हैं।

कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर नगर थाना में कांड संख्या 314/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद कंटेनर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें अभी भी मोबाइल फोन के कई बॉक्स मौजूद हैं।

अयोध्या-गोरखपुर रूट पर पुलिस की नजर

अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि अयोध्या और गोरखपुर के बीच स्थित टोल प्लाजा को पार करने में कंटेनर ने सामान्य से अधिक समय लिया। पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है और इसी एंगल से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि चोरी की वारदात इसी रूट पर कहीं अंजाम दी गई हो सकती है।

Tags: Bihar crimemobile theft
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

फुलवारी शरीफ के गोपालपुर थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की टीम ने नकली शराब तैयार करने वाले ठिकाने पर...

Amazon Mobile Theft Case

Mobile Theft : दिल्ली से शुरू हुई जांच बुलंदशहर तक पहुंची, पुलिस ने कैसे खोला करोड़ों की चोरी का राज

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Amazon mobile theft case : आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। ग्राहक ऑर्डर करने के बाद...

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Bihar Crime News: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार में कथित रूप से...

Mobile Theft Case: पुलिस सुस्त, युवती बनी मिसाल, अपने हुनर और हौसले से मोबाइल लुटेरों के अड्डे तक खुद पहुंच गई

Mobile Theft Case: पुलिस सुस्त, युवती बनी मिसाल, अपने हुनर और हौसले से मोबाइल लुटेरों के अड्डे तक खुद पहुंच गई

by SYED BUSHRA
जनवरी 2, 2026

Mobile Theft Case:मुंबई के घाटकोपर की रहने वाली अंकिता गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई...

Muzaffarpur Family Suicide Case

Bihar Crime:बिहार में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, पिता ने बच्चों संग लगाई फांसी, चार की मौत, दो बेटे चमत्कारिक रूप से बचे

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 15, 2025

Muzaffarpur Family Suicide Case:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई...

Next Post
Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In