मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mobile Theft Case: पुलिस सुस्त, युवती बनी मिसाल, अपने हुनर और हौसले से मोबाइल लुटेरों के अड्डे तक खुद पहुंच गई

वाराणसी में चोरी हुआ आईफोन पुलिस नहीं ढूंढ सकी, लेकिन सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकिता गुप्ता ने अपनी तकनीकी समझ और हिम्मत से मोबाइल लुटेरों के अड्डे तक पहुंचकर सच सामने ला दिया।

by SYED BUSHRA
जनवरी 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Mobile Theft Case:मुंबई के घाटकोपर की रहने वाली अंकिता गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह है उनका साहस, जिद और तकनीकी समझ, जिसके दम पर उन्होंने न सिर्फ अपना चोरी हुआ आईफोन खोज निकाला, बल्कि पुलिस की लापरवाही को भी सबके सामने ला दिया।दरअसल, अंकिता अपने पिता उमेश गुप्ता के साथ वाराणसी घूमने आई थीं। सोमवार की शाम वह अस्सी घाट पर घूम रही थीं और गंगा घाट की खूबसूरती देख रही थीं। तभी भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर बदमाश उनका करीब दो लाख रुपये कीमत का आईफोन छीनकर फरार हो गया।

पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना

घाट पर भारी भीड़ और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यह घटना हो गई।
घटना के तुरंत बाद अंकिता ने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय सिर्फ मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर औपचारिकता पूरी कर दी। पुलिस ने साफ कह दिया कि लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल है और ज्यादा उम्मीद नहीं है।

RELATED NEWS

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

जुलाई 27, 2026

Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्ड के नाम पर 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, BJP नेता समेत 10 पर केस दर्ज

जुलाई 13, 2026

पुलिस की सुस्ती से हुई हैरान

पुलिस की इस सुस्ती से अंकिता हैरान रह गईं। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, इसलिए उन्होंने खुद ही अपने मोबाइल को ढूंढने का फैसला किया। अंकिता ने अपने आईफोन के IMEI नंबर की मदद से एक विशेष ऐप के जरिए मोबाइल को ट्रैक करना शुरू किया।
अकेले ही उस इलाके में पहुंची

रात करीब दो बजे मोबाइल की लोकेशन अस्सी घाट से लगभग छह किलोमीटर दूर चांदपुर इलाके में स्थिर दिखाई दी। बिना डरे अंकिता अकेले ही उस इलाके में पहुंच गईं। वहां एक मकान में मोबाइल की लोकेशन दिख रही थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस मौके पर आई, लेकिन उन्होंने कमरे की तलाशी लेने की बजाय सिर्फ आश्वासन दिया और वापस लौट गई।
अगले दिन तड़के करीब पांच बजे अंकिता फिर उसी मकान पर पहुंचीं। अब सुबह हो चुकी थी, इसलिए उन्होंने आसपास के लोगों से मदद मांगी। पूछताछ में पता चला कि यह मकान राजेंद्र पटेल का है और जिस कमरे में मोबाइल की लोकेशन आ रही थी, वह किसी व्यक्ति को किराये पर दिया गया था। कमरे के बाहर ताला लटका हुआ था और रहने वाला व्यक्ति फरार था।

अपने दम ढूंढा चोरों का अड्डा

जब ताला खोला गया तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। कमरे में अंकिता का आईफोन ही नहीं, बल्कि 15 से 20 अन्य महंगे मोबाइल फोन बिखरे पड़े थे। यह साफ हो गया कि यह मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का अड्डा था।

पुलिस की क्रेडिट लेने की कोशिश

सूचना मिलते ही पुलिस दोबारा तेजी से मौके पर पहुंची और सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए। अब पुलिस वहां रहने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि, थाना प्रभारी का दावा है कि पुलिस ने सर्विलांस के जरिए मोबाइल बरामद किया, लेकिन सच्चाई यह है कि अगर अंकिता खुद पहल न करतीं, तो शायद यह मामला वहीं दबकर रह जाता।

Tags: mobile theftVaranasi News
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Gold Seizure: वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय यानी पीडीडीयू जंक्शन पर 23 जुलाई की शाम ब्रह्मपुत्र मेल से करीब पांच...

Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्ड के नाम पर 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, BJP नेता समेत 10 पर केस दर्ज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Ayushman Card Land Fraud: वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर एक किडनी मरीज की...

Amazon Mobile Theft Case

Mobile Theft : दिल्ली से शुरू हुई जांच बुलंदशहर तक पहुंची, पुलिस ने कैसे खोला करोड़ों की चोरी का राज

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Amazon mobile theft case : आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। ग्राहक ऑर्डर करने के बाद...

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

12 Crore Mobile Theft: उत्तर प्रदेश के नोएडा से असम के गुवाहाटी भेजे जा रहे करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन...

Namo Ghat Violence : मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बाउंसरो की पर्यटकों से मारपीट में किशोर की दर्दनाक मौत कई घायल

Namo Ghat Violence : मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बाउंसरो की पर्यटकों से मारपीट में किशोर की दर्दनाक मौत कई घायल

by Kirtika Tyagi
मई 24, 2026

Namo Ghat Violence : वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर रविवार सुबह एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई।...

Next Post
India bullet train

बुलेट ट्रेन का इंतजार खत्म! 15 अगस्त को सूरत से होगी शुरुआत, मुंबई-अहमदाबाद का किराया उड़ा देगा होश।

Magh Mela 2026: आस्था, स्नान और साधना का महासंगम, कब से कब तक चलेगा यह पावन आयोजन

Magh Mela 2026: आस्था, स्नान और साधना का महासंगम, कब से कब तक चलेगा यह पावन आयोजन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist