Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

पानीपत सीरियल चाइल्ड मर्डर केस, क्या खूबसूरती की सनक ने बनाया कातिल,चार मासूमों की डूबाकर की हत्या

पानीपत की पूनम ने अपनी सुंदरता को लेकर उपजी सनक में चार साल में चार मासूमों को पानी में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और उसने सभी हत्याओं को स्वीकार कर लिया है।

by SYED BUSHRA
December 4, 2025
in क्राइम
Panipat Poonam serial murder case
Share on FacebookShare on Twitter

Panipat Serial Child Murder Case: पानीपत में सामने आए इस दिल दहला देने वाले मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने 32 वर्षीया पूनम नाम की महिला को परिवार के चार मासूम बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, साल 2023 से 2025 के बीच पूनम ने अपने तीन साल के बेटे शुभम समेत रिश्तेदारों के तीन और बच्चों की जान पानी में डुबोकर ले ली।

पूछताछ में उसने इन सभी वारदातों को स्वीकार कर लिया है। जांच में सामने आया कि पूनम को अपने रूप और सुंदरता को लेकर बेहद अजीब और खतरनाक जुनून था। वह नहीं चाहती थी कि परिवार में कोई लड़की या बच्चा उससे ज्यादा सुन्दर दिखे। पुलिस का कहना है कि इसी सनक ने उसे अपने ही बेटे और परिवार की तीन अन्य बच्चियों की हत्या करने के लिए उकसाया। शक से बचने के लिए उसने अपने बेटे शुभम को भी मौत के घाट उतार दिया।

RELATED NEWS

Firozabad Child Murder Case

Child Murder Case: डेढ़ साल के मासूम की हत्या से दहला इलाका, मां बोली- बेटे के कातिल को मिले कड़ी सजा

June 2, 2026
Child Killed: एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को बनाया निशाना, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Child Killed: एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को बनाया निशाना, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

June 1, 2026

कैसे हुआ घटना का खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ, जब 1 दिसंबर को विवाह समारोह के दौरान जेठ की बेटी विधि अचानक लापता हो गई। परिवार की महिलाओं को उस समय शक हुआ जब उन्हें स्टोर रूम बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलते ही अंदर पानी से भरे टब में विधि का शव मिला और पूनम के कपड़े भीगे हुए पाए गए। उसी क्षण परिवार को लगा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं है। पता चला कि विधि के साथ हुए हादसे से पहले भी दो बच्चियों और पूनम के अपने बेटे की मौत इसी तरह पानी में डूबने से हुई थी। पहले इन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना माना गया, लेकिन विधि की मौत के बाद शक गहराया और पुलिस जांच शुरू हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर पूनम टूट गई और चारों हत्याओं का सच बता दिया।

पूनम का दावा उस पर युवक की आत्मा

परिवार के लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि पूनम का संपर्क उत्तर प्रदेश के कैराना के एक तांत्रिक से था, और वह अक्सर दावा करती थी कि उस पर किसी युवक की आत्मा का साया है। वह घरवालों को धमकाती थी और कई बार अजीब हरकतें भी करती थी।

सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर पूनम की शादी की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह लाल लहंगे में मेहंदी लगाए अपने पति नवीन के साथ बैठी दिखती है। लेकिन बाहरी रूप से सामान्य दिखने वाली यह महिला अंदर ही अंदर गंभीर मानसिक अस्थिरता से जूझ रही थी, जिसकी कीमत चार मासूमों ने अपनी जान देकर चुकाई। फिलहाल पूनम पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। यह मामला न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके को हिलाकर रख देने वाला है।

Tags: Child Murder CasePanipat NewsPoonam Arres
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Firozabad Child Murder Case

Child Murder Case: डेढ़ साल के मासूम की हत्या से दहला इलाका, मां बोली- बेटे के कातिल को मिले कड़ी सजा

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

Firozabad Child Murder Case: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को अंदर...

Child Killed: एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को बनाया निशाना, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Child Killed: एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को बनाया निशाना, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
June 1, 2026

Brutal child murder: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने...

panipat poonam child murder case

Poonam Case update: साइको किलर या तांत्रिक? क्या है मासूम बच्चों की हत्यारी का चौंकाने वाला सच

by SYED BUSHRA
December 6, 2025

Poonam Case:जांच रिपोर्टों ने पूनम के मामले में कई चौंकाने वाली बातें उजागर की हैं। पुलिस ने उसे ‘साइकोपैथ सीरियल...

Next Post
amroha nh9 accident mbbs doctors car crash venkateshwara university interns killed

NH-9 Accident:अमरोहा में तेज रफ्तार कार डीसीएम से भिड़ी, वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के चार डॉक्टरों की मौके पर दर्दनाक मौत

ढाबा-स्टाइल तड़का दाल की आसान रेसिपी, उंगलियां चाटने जैसा स्वाद पाने के लिए बस सही तड़के और मसालों की जरूरत

ढाबा-स्टाइल तड़का दाल की आसान रेसिपी, उंगलियां चाटने जैसा स्वाद पाने के लिए बस सही तड़के और मसालों की जरूरत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist