शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Radhika Yadav Murder Case: एक झूठ, कई राज़ और बेटी की मौत, राधिका हत्याकांड में हर दिन खुलती नए परतें

राधिका यादव की हत्या केवल एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि समाज, मानसिकता और सोच का जटिल मामला बन गया है। हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं,जिससे यह केस और भी उलझता जा रहा है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2025
in क्राइम, हरियाणा
Radhika Yadav murder case and investigation updates
Share on FacebookShare on Twitter

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में हुई जूनियर इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। खुद उसके पिता दीपक यादव ने ही उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआती जांच में पिता के दिए गए बयान और असलियत में काफी फर्क नजर आया। अब पुलिस की जांच में कई नए खुलासे हो रहे हैं।

कोर्ट ने भेजा जेल, शुरू हुई जांच की नई कड़ी

शनिवार को एक दिन की रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी पिता दीपक यादव को गुरुग्राम की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस बीच पुलिस को जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

RELATED NEWS

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

सितम्बर 5, 2026
Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026

क्या हुआ था उस दिन?

घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। गुरुग्राम के सेक्टर-57, सुशांतलोक फेज-2 में दीपक यादव ने अपनी बेटी राधिका को चार गोलियां मार दीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पिता का सबसे बड़ा झूठ क्या था?

दीपक यादव ने शुरुआत में दावा किया कि उसने बेटी को 1.5 करोड़ की टेनिस अकादमी दी थी, लेकिन पुलिस जांच में ये पूरी तरह गलत साबित हुआ। असल में, राधिका की अपनी कोई एकेडमी नहीं थी। वह अलग-अलग टेनिस कोर्ट किराए पर लेकर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देती थी।

व्हाट्सएप चैट से हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस को राधिका की ग्राउंड स्टाफ से हुई चैट मिली है, जिसमें वह कोर्ट बुकिंग के बारे में बात कर रही थी। उसने आखिरी मैसेज में लिखा था। “मैं कल आउंगी।” इससे साफ होता है कि वह अपनी दिनचर्या में लगी हुई थी और किसी विवाद की बात सामने नहीं आ रही थी।

इनामुल हक और हिंदू-मुस्लिम एंगल

इस केस में इनामुल हक नाम के युवक का नाम भी सामने आया। बताया जा रहा है कि राधिका और इनामुल ने दुबई में एक म्यूजिक वीडियो साथ किया था। यही बात पिता को नागवार गुजर रही थी। हालांकि इनामुल हक ने एक वीडियो में कहा कि उसका इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है, और इस मामले को धार्मिक रंग देना गलत है।

अब मां और ग्रामीणों की भूमिका की भी होगी जांच

दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग उसे बेटी को लेकर ताने देते थे। पुलिस अब इन लोगों से भी पूछताछ करेगी। वहीं, राधिका की मां घटना के वक्त घर पर मौजूद थीं, इसलिए उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

हत्या के पीछे संभावित दो वजहें

सूत्रों के मुताबिक, राधिका फिल्मों में काम करना चाहती थी और शायद किसी अन्य जाति में शादी का विचार कर रही थी। यह दोनों बातें दीपक यादव को मंजूर नहीं थीं और शायद इसी गुस्से ने उसे यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

Tags: breaking newsCrime News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Chennai – Agra Murder Case: ट्रेन में मिले सूटकेस ने कैसे खोला 25 दिन पुरानी हत्या का खौफनाक राज, दो संदिग्ध  गिरफ्तार

Chennai – Agra Murder Case: ट्रेन में मिले सूटकेस ने कैसे खोला 25 दिन पुरानी हत्या का खौफनाक राज, दो संदिग्ध गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

Hayatun Nisha Murder Case: 5 अगस्त को चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक...

Next Post
Upcoming 7 seater cars launching soon in India

7-Seater Cars: नई तकनीक,शानदार लुक और लंबी रेंज, 7 सीटर कारों की बहार क्या नई रेंज करेगी बाजार को गुलज़ार

Delhi

Delhi से असम तक बरसेंगे बादल: अगले 6 दिन भारी, उत्तर भारत समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist