शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘मां को दी थी चेतावनी, फिर भी छिपाया अफेयर’ – सोनम रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। भाई विपिन ने खुलासा किया कि सोनम ने शादी से पहले मां को चेताया था, लेकिन मां ने अफेयर की बात छिपाई। अब उनकी भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

by Mayank Yadav
जून 10, 2025
in Breaking, क्राइम
Sonam
Share on FacebookShare on Twitter

Sonam love affair: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने दावा किया है कि सोनम ने शादी से पहले ही अपनी मां को चेतावनी दी थी कि अगर यह विवाह हुआ, तो उसका अंजाम बेहद बुरा होगा। इसके बावजूद सोनम की मां ने उसकी प्रेम कहानी को दबाए रखा। विपिन का कहना है कि सोनम का अफेयर उसके पिता की कंपनी में काम करने वाले राज कुशवाह से था, जिसकी जानकारी सोनम की मां को थी, लेकिन उन्होंने जानबूझकर यह बात छिपाई ताकि पति देवी सिंह राज को नौकरी से न निकाल दें। इस चुप्पी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या मां भी इस साजिश की अप्रत्यक्ष भागीदार थीं?

अब हत्या की गुत्थी में मां की भूमिका पर सवाल

राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि Sonam की मां को उसके प्रेम-प्रसंग की पूरी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने न सिर्फ यह बात छिपाई, बल्कि बेटी की चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया। विपिन का कहना है कि यदि Sonam के पिता को इस रिश्ते की भनक लग जाती, तो राज को कंपनी से निकाल देते। इसीलिए Sonam की मां ने चुप्पी साधे रखी। विपिन की मांग है कि अब पुलिस को सोनम की मां से भी सख्ती से पूछताछ करनी चाहिए।

RELATED NEWS

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

जून 18, 2025

शादी के तीन दिन बाद ही दिखने लगी थी अनबन

घटना से पहले भी रिश्ते सामान्य नहीं थे। शादी के महज तीन दिन बाद जब सोनम और राजा एक अन्य शादी में शामिल हुए, तब राजा ने अपने परिवार से कहा था कि सोनम उससे बात नहीं कर रही और लगातार मोबाइल पर व्यस्त रहती है। राजा को सोनम का यह व्यवहार खटक रहा था, लेकिन परिवार ने इसे शुरुआती समायोजन की बात मानकर नजरअंदाज कर दिया।

20 लाख की सुपारी, नेपाल भागने की तैयारी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई थी। पहले 14 लाख की सुपारी दी गई, लेकिन जब हत्यारे पहाड़ी रास्ते में थक गए, तो रकम 20 लाख तक बढ़ा दी गई। हत्या 23 मई को मेघालय के शिलांग में उस वक्त की गई, जब दंपती हनीमून पर थे। सोनम ने 9 जून को गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया और अब उसे शिलांग ले जाया गया है, जहां हत्या के दृश्य को रीक्रिएट किया जाएगा।

परिजन और सोशल मीडिया पर आक्रोश

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि यदि Sonam ने सच में उनके बेटे की हत्या की है, तो उसे फांसी मिलनी चाहिए। वहीं सोनम के पड़ोसी अभी भी सदमे में हैं और उसे एक पढ़ी-लिखी, शालीन लड़की बताते हैं। सोशल मीडिया पर भी सोनम को लेकर गुस्सा है और उसे ‘बेवफा’ कहा जा रहा है। कंगना रनौत जैसी हस्तियों की प्रतिक्रिया से यह मामला और गरमा गया है।

(नोट: समाचार विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया स्रोतों पर आधारित है। पुलिस जांच अभी जारी है।)

देश में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा, दिल्ली में केस 700 के पार.. 7 की मौत, देशभर में अलर्ट जारी

Tags: Sonam
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

by Vinod
जून 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पर हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़...

Next Post
Atishi

दिल्ली में झुग्गी तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व सीएम को पुलिस ने लिया हिरासत में

Delhi Heavy Fire

द्वारका में हुआ भयानक अग्निकांड आग से जान बचाने कूदे पिता-बच्चे, 3 की दर्दनाक मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist