नई दिल्ली: Bollywood एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
दरअसल सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से एक तस्वीर में अनिल कपूर अपने नाती यानी सोनम कपूर के बेटे वायु को गोद में लेकर खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ नज़र आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है, ‘इस दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आई लव यू। आप सबसे बेस्ट और सर्वश्रेष्ठ हैं। आप जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं, वैसा ही प्यार सभी के पास होना चाहिए। लव यू डैडी।’
आपको बता दें, अनिल कपूर और सोनम कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस पिता-बेटी की जोड़ी में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म द जोया फैक्टर, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, एके वर्सेज एके जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आ चुके हैं।