नई दिल्ली: Bollywood की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक और अस्सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल (Smita Patil) को दुनिया से गए बेशक सालों हो गए हों, लेकिन अपने शानदार अभिनय से आज भी वह फैंस के दिलों में जिंदा हैं। पता हो कि Smita Patil ने महज 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
17 अक्टूबर साल 1955 को जन्मीं स्मिता पाटिल ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में तहलका मचा दिया था। स्मिता ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में बतौर News Reader के रूप में किया था। साल 1974 में स्मिता ने फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। उनकी प्रमुख फिल्मों में घुंघरू, निशांत, मंथन, भूमिका, नमक हलाल, अर्थ, शक्ति, शराबी, भीगी पलके, वारिस आदि शामिल हैं। भारत सरकार ने फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए साल 1985 में स्मिता को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।
अभिनेता राज बब्बर (Raj Babbar) से स्मिता ने शादी की थी। दोनों का एक बेटा प्रतिक बब्बर (Prateik Babbar) है, जो एक अभिनेता हैं।
स्मिता ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों पर राज किया। 13 दिसंबर, 1986 को इस खूबसूरत अदाकारा ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।